Ice Cream World record
Ice Cream World record

Ice Cream World record:आइसक्रीम का नाम लेते ही उसका स्वाद मुंह में घुल जाता है। अक्सर हम लोग एक कोन पर चार से पांच स्कूप आइसक्रीम अपने टेस्ट के हिसाब से डलवाते हैं। मगर इटली के रहने वाले दिमित्री पैंसिएरा नाम के इस शख्स ने न केवल एक कोन में 125 आइसक्रीम स्कूप्स को भरा बल्कि उसे अपने हाथ पर बैलेंस करके अपना नाम गिनीज वर्ल्ड में दर्ज भी कराया।

इससे पहले भी इस शख्स ने साल 2013 में 85 आइसक्रीम स्कूप्स को इसी तरह से बैलेंस कर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। मगर उस वक्त अश्रिता फुरमान ने 123 स्कूप आइसक्रीम कोन पर लगाकर इनका रिकार्ड तोड़ एक नया रिकार्ड बनाया था। इस चैलेंज के हिसाब से कोन का डायमीटर 9,5 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होना चाहिए था और उस स्कूप को बिना गिरे 10 सेकंड तक पकड़े रखना था।

Leave a comment