पानी की सही और संतुलित मात्रा
पौधों को पानी देते समय इस बात का भी ख़्याल रखना होता है कि पानी की मात्रा कम या फिर ज़्यादा नहीं हो। कम पानी होने की स्थिति में पौधे सूख जाते हैं और ज़्यादा पानी होने की स्थिति में उनकी जड़े सड़ने लगती हैं।
Gardening Tips: पौधों के लिए पानी उतना ही ज़रूरी है जितना की मानव जीवन के लिए। इंसान हो या फिर जानवर पानी की ज़रूरत सभी को पड़ती है। पौधों और जीव जंतुओ दोनों को ही ज़िंदा रहने के लिए पानी महत्वपूर्ण है। लेकिन पौधों को पानी देते समय इस बात का भी ख़्याल रखना होता है कि पानी की मात्रा कम या फिर ज़्यादा नहीं हो। कम पानी होने की स्थिति में पौधे सूख जाते हैं और ज़्यादा पानी होने की स्थिति में उनकी जड़े सड़ने लगती हैं। इसलिए, यह पानी हमेशा संतुलित मात्रा में होनी चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि पौधों को पानी कैसे दें या कब दें? इस लेख के माध्यम से हम इन्ही सभी बातों पर चर्चा करेंगे। हम आपको इस लेख के ज़रिए बताएँगे कि पौधों को पानी कब और कैसे देना चाहिए, साथ ही साथ इस बात की भी जानकारी देंगे कि पौधों को पानी देने का सही तरीका क्या है।
Also read : इन त्यौहारों पर गोल्डन डेकोरेटिव पीसेज से सजाएं आशियाना
सुबह और शाम के समय दें पानी

पौधों को पानी देते समय इस बात का हमेशा ख़्याल रहे कि सबसे अच्छा समय सुबह और शाम का होता है। यदि हम सुबह अथवा शाम को अपने पौधे को पानी देते हैं तो उसकी जड़े अच्छे से पानी सोख लेती हैं। लेकिन यदि हम दोपहर को पौधे को पानी डालेंगे तो मिट्टी गर्म होने की वजह से अधिकतर पानी वाष्प में परिवर्तित होकर उड़ जायेगा और यह पेड़ पौधों की जड़ तक नहीं पहुँच पायेगा। यह पानी वाष्प में बदलने के बाद पौधों को झुलसने का भी काम करता है इसलिए, सही वक़्त पर ही पौधों को पानी डालें।
मौसम के अनुसार दें पौधों को पानी

पौधों को हमेशा मौसम के अनुसार दें पानी देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी में पौधों को अधिक पानी की ज़रूरत पड़ती है और पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने के कारण पौधे सूखने लगते हैं। वहीं दूसरी तरफ़ सर्दी के मौसम में पौधों को कम पानी की ज़रूरत पड़ती है, ऐसे में पानी ज़्यादा हो जाने की स्थिति में पौधों की जड़े सड़ने लगती हैं। जिससे जड़ में कीड़े आदि लग जाते हैं। इसलिए पौधों को मौसम के अनुसार पानी दें गर्मी के मौसम में हर दिन सुबह शाम पानी दें और सर्दी के मौसम में दो तीन दिनों के अंतराल पर ही पानी दें।
पौधों को उनकी जरूरत के अनुसार दें पानी

हर पौधे की अपनी ज़रूरत होती है। आपको चाहिए कि पौधों को उनकी जरूरत के अनुसार ही पानी दें। बड़े पौधों को ज़्यादा पानी की ज़रूरत होती है जबकि छोटे पौधे को कम पानी चाहिए होता है। इसलिए बड़े पौधों में ख़ूब पानी डाले लेकिन छोटे पौधों में कम पानी दें और उनपर छिड़काव आदि करते रहे। छोटे पौधों में आप दो तीन दिन के अंतराल पर भी आप पानी डाल सकते हैं। बस इस बात को सुनिश्चहित करते रहें कि मिट्टी में नमी बरक़रार रहे। इस तरह से संतुलित मात्रा में पानी मिलने से आपके पौधे हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
मिट्टी के अनुसार दें पौधों को पानी

पौधों को पानी मिट्टी के अनुसार देना चाहिए। यदि आपके पौधे की मिट्टी सूखी है तो इसमें नियमित रूप से पानी की आवश्यकता होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि सूखी मिट्टी अधिक पानी सोखती है। ऐसे में यदि पर्याप्त पानी नहीं मिला तो पौधे सूख जाते हैं। कई बार पानी की कमी से पौधों की पत्तियाँ पीली भी पड़ने लगती हैं। वहीं दूसरी तरफ़ कई तरह की मिट्टी ऐसी होती है जिसमें नमी की मात्रा ज़्यादा होती है, ऐसी मिट्टी में लगे पौधों को कम पानी की ज़रूरत होती है।
