पौधा लगाने के साथ साथ देखभाल भी ज़रूरी
घबराने की ज़रूरत नहीं है आप थोड़ी सी देखभाल से अपने घर में लगे मुरझाए पौधों में भी जान डाल सकते हैं।
Gardening Tips: बाग़वानी का शौक़ रखना जितना आसान है उस शौक़ को पूरा करना उतना ही चुनौतिपूर्ण। इन पौधों की देखभाल कई बार छोटे पौधे से भी ज़्यादा करनी होती है। लेकिन आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है आप थोड़ी सी देखभाल से अपने घर में लगे मुरझाए पौधों में भी जान डाल सकते हैं। कई बार ऐसा लगता है कि पौधे मुरझा अथवा मार चुके हैं लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। अधिकतर मामले में बस थोड़ी सी देखभाल की ज़रूरत पड़ती है और यह पौधे बिल्कुल ही खिलखिलाने लगते हैं जिसका असर इनके विकास पर भी पड़ता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में बतलाने वाले हैं जिनकी मदद से पौधों में भी दोबारा जान डाला जा सकता है।
Also read: Tulsi Plant : तुलसी के पौधे को मरने से कैसे बचाएं?
सूखी टहनियों की ट्रिमिंग करें

कई बार जब पौधे बाहर से सूखे नज़र आए तो घबराने की ज़रूरत नहीं होती है। कई बार जब हम उनको ज़रूरत से ज़्यादा या कम मात्रा में धूप अथवा पानी दे देते हैं तो ऐसी स्थिति बन जाती है। यह पौधे सूखे नज़र आते हैं पर पूरी तरह से सूखे नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति में पौधों की सूखी हुई टहनियों को ट्रिम कर देना चाहिए। ट्रिम करने से नई पत्तियों को दोबारा बढ़ने की जगह मिल जाएगी।
दोबारा से गमलों में लगाएं

किसी भी पौधे को बढ़ने के लिए पोषण के साथ पर्याप्त जगह की भी आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार हम लोग इस बात को नहीं समझ पाते हैं। हम छोटे आकार के पौधों को बहुत ही छोटे गमलों में लगा देते हैं, लेकिन पौधा समय के साथ बड़ा होता जाता है। ऐसे में पौधा गमले की तुलना में अधिक बड़ा लगने लगता है। ऐसे में पौधे को किसी बड़े गमले में दोबारा लगाना चाहिए ताकि पौधे की सेहत बनी रहे।
कीड़ों से बचाएं

कई बार सही देखभाल नहीं होने की स्थिति में हमारे घर में लगे पौधे में कीड़े आदि की समस्या हो जाती है। ऐसे में उनकी साफ़ सफ़ाई और सही देखभाल करते रहना चाहिए। पत्तियों पर लगे कीड़े बहुत ही आसानी से सूखे कपड़े से भी साफ किए जा सकते हैं। इन पर आप एक नियमित अंतराल पर कीटनाशक आदि का छिड़काव भी कर सकते हैं। कीड़े लगे पौधों को बाकी पौधे से अलग रखें।
धूप की मात्रा का ध्यान रखें

हम जिन पौधे को अपने घर के भीतर रखते हैं उनके कई बार उतनी धूप नहीं मिल पाती जितना की चाहिए होती है। ऐसे में उनका विकास प्रभावित होता है और समय पर फल फूल भी नहीं आते। ऐसे में अपने घर में लगे पौधे को एक ऐसी जगह पर रखें जहां पर समुचित मात्रा में उसे धूप मिलती रहे। अच्छा होगा कि इन पौधों के बालकनी अथवा खिड़की के नज़दीक रखें।
पौधों को दें फिल्टर वॉटर
किसी भी पौधे के लिए जितनी धूप की आवश्यकता होती है, कहीं उतनी ही पानी की भी। कई बार हम अपने पौधे को सही और संतुलित मात्रा में पानी देते हैं तब भी यह सूख जाते हैं। ऐसे में आपको आपको कुछ दिनों तक फिल्टर या आरओ का पानी देकर देखना चाहिए। फ्लोराइड और क्लोराइड की पानी में अधिकता से भी पौधे मुरझाने लगते हैं। सादे नल के पानी में इन तत्वों की मात्रा बहुत अधिक होती है।
