Golden Decorative Items: मेटैपलिक डेकोर पिछले कई महीनों से इंटीरियर की दुनिया में धमाल मचा रहा है और ट्रेंड में बना हुआ है। खासकर गोल्डन डेकोर तो खूब ट्रेंड में है। ये घर को रॉयल लुक देते हैं और शानदार फिनिश भी, जिससे आपका घर सबसे अलग और खास नजर आता है। लेकिन गोल्डन डेकोर के साथ घर को डेकोरेट करना थोड़ा मुश्किल भरा काम हो सकता है क्योंकि आपको यह नहीं पता होता है कि कितना गोल्डन डेकोर सही रहेगा और कितना होने से सही लगेगा। साथ ही आप यह भी नहीं जानती हैं कि गोल्डन डेकोरेटिव पीसेज से घर को कैसे सजाया जा सकता है। आइए आज इस लेख में आपके इन सभी सवालों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
गोल्ड वॉल डेकोर
मेटैलिक डेकोर और वो भी दीवारों पर, काफी ग्लैमरस फिनिश देता है। आप चाहें तो दीवार पर गोल्डन फ्रेम में फोटो लगा सकती हैं, जो काफी आसान भी है। आप चाहें तो प्लेन गोल्डन फ्रेम लेकर उसके पीछे के हिस्से को हटाकर सिर्फ फ्रेम को दीवार पर लगा सकती हैं, यह काफी अलग और कमाल का लुक देता है। आप चाहें तो गोल्डन मेटैलिक वॉल डेकोर भी दीवार पर लगा सकती हैं। इसके कई विकल्प आपको ऑनलाइन साइट्स पर भी मिल जाएंगे, जैसे लीफ वॉल डेकोर, देवी-देवताओं के प्रतीक, या फिर गोल्डन शेल्फ ही। शेल्फ पर आप गोल्डन वास या फिगरीन रख सकती हैं। यह काफी खूबसूरत दिखता है। आप चाहें तो गोल्डन फ्रेम वाले आईने भी लगवा सकती हैं। ये भी कई आकार और डिजाइन में मिलने लगे हैं और घर को खुला लुक भी देते हैं।
गोल्डन लाइट
यहां गोल्डन कलर की लाइट की बात नहीं की जा रही है बल्कि गोल्डन शेड में कैन्डल होल्डर्स या फेयरी लाइट्स की बात की जा रही है। गोल्डन कलर में कई डिजाइन और पैटर्न के कैन्डल होल्डर्स बाजार और ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिनसे आप अपने घर के किसी भी कोने को वॉर्म लुक दे सकती हैं। यह ग्लो त्योहारों के मौसम में आपके घर को खूबसूरती से भर देगा। आप चाहें तो गोल्डन कलर की कैंडल्स भी ले सकती हैं और इसे होल्डर में लगा सकती हैं। यह बहुत सुन्दर दिखता है, यकीन मानिए। बाकी, फेयरी लाइट्स के बारे में तो आप जानती ही हैं। ये कई आकार और कम बजट में भी मिलते हैं। आप चाहें तो गोल्ड शेड में फ्लोर लैंप या टेबल लैंप भी ले सकती हैं और इससे घर के कोने को उजागर करने में मदद पा सकती हैं।
भगवान के प्रतीक और मूर्ति
ये तो सालों से हमारे घर के पूजा रूम को शोभित करता आया है लेकिन अब बारी आई है पूजा रूम के अलावा लिविंग रूम और बाकी कमरों में भी लाने की। गणपति की मूर्ति या वॉल डेकोर तो आम है, आप चाहें तो अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां या प्रतीक भी गोल्डन शेड में ले सकती हैं। या फिर जानवरों के स्टैचयू भी इस समय खूब ट्रेंड में हैं। ये कई साइज में आते हैं, जिनमें हिरण, पक्षी खूब पसंद किए जा रहे हैं। ये किसी भी कमरे का फोकल पॉइंट बनकर मेहमानों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।
गोल्डन टेबलवेयर
गोल्डन प्लेट, कटलरी और ग्लासवेयर यदि गोल्डन कलर में हो तो डाइनिंग का अनुभव ही रीगल हो जाए। आप चाहें तो डाइनिगन अनुभव को खास बनाने के लिए गोल्डन शेड में ट्रे और कप भी ले सकती हैं। यदि आपको गोल्डन कप नहीं मिल रहे हैं तो गोल्डन बॉर्डर वाले कप तो आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही डाइनिंग टेबल अपर गोल्डन कैंडल्स रखकर इस लुक को इन्हैन्स किया जा सकता है।
गोल्डन सेंटरपीस
गोल्डन वास, बाउल या अन्य डेकोरेटिव चीजें घर की शोभा बढ़ाती हैं। आप गोल्डन वास में पीले फूल रखकर कमरे को बेहद ग्लैमरस लुक दे सकती हैं। या फिर चाहें तो वास में गोल्डन फूल भी रख सकती हैं, लेकिन ये बहुत ज्यादा न होकर एक या दो पीस ही हों और फूल छोटे आकार के हों। क्योंकि बहुत ज्यादा बड़े गोल्डन कलर के फूल अच्छे नहीं लगेंगे। आप चाहें तो सेंट्रल टेबल पर छोटे आकार के फिगरीन भी रख सकती हैं।
गोल्डन फर्निशिंग
अब आप पूछेंगे कि फर्निशिंग में कैसे गोल्ड टच दिया जाए, तो इसका जवाब है कुशन कवर, थ्रो और रग। गोल्ड फॉइल प्रिन्ट वाले कुशन कवर खूबसूरत दिखते हैं और लिविंग रूम को परफेक्ट और सही मात्रा में ग्लो देते हैं। इसी तरह थ्रो और रग को भी गोल्डन टच में लिया जा सकता है। चाहें तो काउच, सोफा या कुर्सी के हैंडल को गोल्ड कलर में करवा लें या वैसे ही लें। इसके अलावा, आप परदे के रॉड को गोल्डन कलर में ले सकती हैं या चाहें तो उसके किनारे के नॉब को गोल्ड टच वाला ले लें। इसके साथ ही, गोल्डन शेड में की होल्डर भी लगवा सकती हैं।
