होम डेकोर करें अपने राशि के मुताबिक
क्यों ना आप अपने घर को अपनी राशि के अनुसार सजाकर उनसे जुड़े सितारों से अपनी किस्मत चमकाएं।
Zodiac Home Decor: घर एक ऐसी जगह है जहां आकर व्यक्ति को सुकून और आराम का एहसास होता हैI हम चाहे कहीं भी जाए वापस लौट कर घर को ही आते हैं I घर हर इंसान का सपना होता है चाहे बड़ा हो या छोटाI होम डेकोर घर की सुंदरता में और भी चार चाँद लगा देते हैंI
घर की सजावट से आप व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव का अंदाजा लगा सकते हैंI अगर आपको भी घर सजाने का शौक है, तो क्यों ना आप अपने घर को अपनी राशि के अनुसार सजाकर उनसे जुड़े सितारों से अपनी किस्मत चमका सकते हैंI
मेष राशि

मेष राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए इन्हें अपने घर की सजावट में लाल रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही मंगल से जुड़ी चीजें घर में रखना इन्हें ऊर्जावान रखेंगीI
वृषभ राशि

वृष राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए इन्हें सफेद या हल्के गुलाबी रंगों को अपने घर की सजावट में महत्व देना चाहिए, जिससे पॉज़िटिव एनर्जी बनी रहेI
मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले को अपने घर को सजाने के लिए हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इसका प्रतिनिधित्व ग्रह बुध हैI इनके घर हवादार होते हैं I
कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है जो जल से संबंधित होती हैI इन्हें ब्लू और सफेद रंगों का इस्तेमाल अपने घर को सजाने में करना चाहिएI साथ ही पानी से संबंधित चीजें जैसे फाउंटेन एक्वेरियम या बहते पानी की पेंटिंग इन्हें आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान करेगी I
सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, जिस पर अग्नि तत्त्व का प्रभाव हैI इनको अपने घर की सजावट में केसरिया या सुनहरे रंग को प्राथमिकता देनी चाहिएI इन्हें सूर्य से जुड़ी चीजों से घर सजाना चाहिएI
कन्या राशि

कन्या राशि का स्वामी भी बुध है और इसका रंग हरा हैI ये पृथ्वी तत्व की राशि हैI इन्हें नेचर से लगाव होता है। इसलिए इन्हें पेड़ पौधे से घर सजाना अच्छा लगता हैI
तुला राशि

तुला राशि वायु तत्व की राशि है इसका स्वामी भी शुक्र हैI इस राशि के लोग अगर अपने घर को सजाने में ऑफ व्हाइट और पिंक कलर का इस्तेमाल करते हैं, तो इनके लिए भाग्यशाली होता हैI
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। इन्हें अपने घर के डेकोर में लाल रंग को प्राथमिकता देनी चाहिए I ये थोड़े प्राइवेट किस्म के लोग होते हैं, इसलिए अपने घर में भी अपने लिए पर्सनल स्पेस रखते हैं I
धनु राशि

इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता हैI इन्हें अपने घर में पीले रंग, धर्म और अध्यात्म से जुड़ी चीजें रखना चाहिए I
मकर राशि

मकर का स्वामी शनि है, वॉइलेट रंग का इस्तेमाल आपको फाइनेंशियली मजबूत करेगाI ये बेहद अनुशासित होते हैंI इन्हें घर सिम्पल रखना चाहिए I
कुम्भ राशि

कुम्भ राशि का स्वामी भी शनि हैI आप अपने आप में यूनिक हैंI आपको अपने घर में शनि से संबंधित चीजे रखने से अच्छा प्रभाव पड़ेगाI आप अपने घर में प्राकृतिक रोशनी और हवा के लिए बड़ी खिड़कियां पसंद करते हैं I
मीन राशि

मीन राशि बृहस्पति से संबंधित होने के कारण इन्हें अपने घर में क्रीम, गोल्डन शेड इस्तेमाल करना चाहिएI आप सपनों में जीने वाले व्यक्ति होते हैं, इसलिए आप अपना घर हरियाली से हरा भरा सजाते हैं, तो आपको शांति मिलती है I
आप भी अपने सपनों के घर को अपनी राशि अनुसार सजाते हैं, तो आपको भी अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगेI
