चांदनी चौक की ख़ास बात
सैलानी इस जगह के बाज़ार खानपान और पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। इस जगह के प्रति सिनमा से जुड़े लोगों का भी बहुत ही ज़्यादा आकर्षण रहा है।
Chandni Chowk Speciality: दिल्ली की बात हो और चांदनी चौक का जिक्र नहीं हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। दिल्ली की बहुत सारी ऐसी बातें हैं जो चाँदनी चौक के बिना पूरी ही नहीं होती हैं। इसलिए, इस जगह का अपना एक बहुत ही विशेष महत्व है और देश दुनिया के कोने कोने से लोग यहाँ आते हैं। सैलानी इस जगह के बाज़ार खानपान और पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। इस जगह के प्रति सिनेमा से जुड़े लोगों का भी बहुत ही ज़्यादा आकर्षण रहा है। कई ऐसी फ़िल्में हैं जो कभी चांदनी चौक के बिना पूरी ही नहीं हो सकती हैं। एक फ़िल्म का नाम भी चांदनी चौक के नाम पर ही रखा गया है। जिसकी वजह से इस जगह के प्रति पर्यटकों का आकर्षण बना हुआ है।
Read Also : दिल्ली में खुला पहला स्लीप सेंटर, रातभर सुलाकर होगा नींद की समस्या का इलाज: Delhi First Sleep Center
चांदनी चौक की ख़ास बात

चांदनी चौक की सबसे ख़ास बात इस जगह का माहौल है। यह एक ऐसे वतवारन का निर्माण करत है जहां पर आपको सबकुछ अलग सा प्रतीत होने लगता है। इस जगह की हर बात निराली है, यहां किस्म किस्म की चीजें मिलती है। इस जगह पर बहुत सारे बाज़ार हैं जहां पर कपड़े, गहने और जरूरत का हर सामान किफायती दम पर आपको मिल जाता है। इस जगह पर खरीदारी के साथ साथ लोग तरह तरह के खानपान का स्वाद लेने के लिए आते हैं। इस जगह पर लज्जतदार डिशेज खाने को मिलती हैं। चांदनी चौक पर्यटन स्थल के साथ साथ एक बहुत ही पुराना बाजार है जिसका इतिहास 370 साल से भी कहीं ज़्यादा पुराना है। चांदनी चौक की पतली पतली गलियों को कटरा कहा जाता है और हर वक्त यहां खरीदारों की भीड़ जमा रहती है।
बेटी के लिए बसाया बाजार

चांदनी चौक का महत्व एतिहासिक है। इस जगह को कभी शाहजहानाबाद के नाम से जाना जाता था। बताया जाता है कि मुगल सम्राट शाहजहां की बेटी को खरीदारी का बहुत शौक था। अपनी बेटी के इसी शौक को पूरा करने के लिए शाहजहां ने लाल किले के आगे पूरा एक बाजार बसा दिया था। इस जगह पर उनकी बेटी खरीदारी करती और शाहजहां बेटी के इस शौक पर काफी खुश रहता था। 1650 में शाहजहां ने इस बाजार को इस तरह बनवाया था कि इसकी रौनक़ बनी रहे। एक वक्त यहां यमुना नदी का पानी भी आता था। धीरे धीरे यह बाजार लोगों के बीच बहुत ज़्यादा प्रसिद्ध हो गया और दिल्ली के खास बाजारों में गिना जाने लगा।
सर्वधर्म सद्भाव का उदाहरण

चांदनी चौक को भले ही मुग़ल शासक शाहजहां ने बसाया था। लेकिन यहां हर धर्म और वर्ग के लिए कुछ ना कुछ ख़ास है। इस जगह पर सभी धर्म और समुदाय के लोग आकर खरीदारी करते हैं। इसी इलाक़े में प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर भी है और फतेहपुरी मस्जिद भी है। इतना ही नहीं सिखों का मशहूर गुरुद्वारा शीशगंज भी चांदनी चौक में ही स्थित है जहां पर पूरे दिन लंगर चलता रहता है। इस जगह पर सेंट्रल बैपटिस्ट चर्च की मौजूदगी जिसे और भी विविधतापूर्ण बनाती है। यह पूरा बाज़ार चांदी औऱ सोने के सामान और जवाहरातों के लिए मशहूर है। इस जगह पर शादी की शॉपिंग बहुत ही सस्ते में होती है।
