Travel

मधु गोयल

दस हजार से कम बजट में घूम सकते हैं दिल्ली के आसपास ये 8 जगहें

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर में ऐतिहासिक किले, महल, रंग-बिरंगे बाजार और स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजन आपको एक्सप्लोर करने के लिए मिल जाएंगे।

जयपुर

अपनी आध्यात्मिकता और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए जाना जाने वाला, ऋषिकेश बजट फ्रेंडली स्टे, योग रिट्रीट, रिवर राफ्टिंग और शांत जगह है।

ऋषिकेश

हिमालय की गोद में बसा मनाली भी बजट में घूमने के लिए सबसे परफेक्ट रहेगा। यहां सोलांग घाटी रोहतांग दर्रा और हिडम्बा मंदिर की सैर की जा सकती है।

मनाली

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आपके बजट में घूमने लायक एक खूबसूरत शहर है। बर्फ से ढके पहाड़, हरियाली और सुखद जलवायु शिमला की पहचान है।

शिमला

मसूरी को पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। यह पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। यहां आप कैम्प्टी फॉल, भट्टा फॉल और कनातल जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

मसूरी

नैनीताल उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। नैना पीक,  झील, नैना देवी मंदिर, मॉल, राजभवन, हाई एल्टीट्यूड चिड़ियाघर यहां के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल हैं ।

नैनीताल

गंगा नदी के तट पर स्थित, हरिद्वार हिंदुओं के पवित्र स्थानों में से एक है, जहां हजारों लोग गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाते हैं। हरिद्वार कुंभ मेले के लिए भी प्रसिद्ध है।

हरिद्वार

अमृतसर पंजाब में सबसे लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में से एक है, जो स्वर्ण मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर यहां घूमने के लिए अन्य लोकप्रिय स्थान हैं।

अमृतसर

Travel

मधु गोयल

दार्जिलिंग की ये 8 जगहें घूमने के लिए हैं सबसे बेस्ट