हनुमानजी की इस आरती को करने से जल्द ही होंगे सब संकट दूर: Hanuman Aarti Benefits
Hanuman Aarti Benefits

Hanuman Aarti Benefits: हनुमान जी को संकट मोचन के नाम से भी जाना जाता है। संकट मोचन का मतलब ही होता है की संकटों को दूर करने वाला। हनुमान जी को कलियुग का मुख्य देवता माना जाता है। अगर आप सच्चे मन से इन्हें याद करते हैं और इनकी पूजा करते हैं तो यह आपकी पुकार जरूर सुनते हैं और आप की मनोकामना को भी पूर्ण करते हैं। मंगलवार और शनिवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन अगर आप पूजा करने के बाद इनकी आरती गाते हैं तो बहुत जल्द ही आप के सारे संकट दूर हो जाएंगे।

Also read: क्या है हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे, जानिए: Hanuman Chalisa Importance

हनुमान जी की आरती (Hanuman Aarti)

Hanuman Aarti Benefits
Hanumanji powerful mantras

आरती कीजे हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कलां की।
जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।
अंजनी पुत्र महाबलदाई। संतान के प्रभु सदा सहाई।।
दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवन सुत बार न लाई।।

लंका जारी असुर सहारे। सियाराम जी के काज संवारे।।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।।
पैठी पताल तोरी जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।।
बाएं भुजा असुर दल मारे।। दाहिने भुजा संतजन तारे।।
सुर नर मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।।
कंचन थार कपूर लो छाई। आरती करत अंजना माई।।
लंकविधवंस किन्ह रघुराय। तुलसीदास प्रभु कीर्ति गाई।।

हनुमानजी आरती लाभ

Hanuman Mantra Benefits
Hanuman Mantra Benefits

अगर आप हर मंगलवार के दिन यह आरती गाने लग जाते हैं तो आप के जीवन से अधिकतर समस्याएं धीरे धीरे खत्म होने लगेंगी। इससे आप की पूजा सफल होगी और आप को मन वांछित फल प्राप्त होगा। आप चाहें तो मंगलवार का व्रत भी कर सकते हैं। इससे आप को और अधिक लाभ मिल सकता है। आपके जीवन से ऐसा करने से सारे संकट धीरे धीरे गायब होने लगेंगे और आप को काफी शांति महसूस होने लगेगी।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...