शादियों का सीजन शुरू हो गया है और हर बार की तरह इस बार भी आप कुछ ऐसा पहनना चाहती होंगी जिससे आप हर किसी से अलग लगें। तो क्यों न इस बार पिंक कलर ट्राई किया जाए। वैसे भी पिंक कलर महिलाओं का कलर कहा जाता है। तो क्यों ना पारंपरिक वेडिंग कलर्स से परे जाकर इसे ही अपने ब्राइडल फ़ंक्शन्स का हिस्सा बनाएं? तो इसका आइडिया आप बॉलिवुड अभिनेत्रियों से ले सकती हैं।
सोनम कपूर ने अपने ट्रेडिशनल लुक के लिए पिंक कलर का बहुत ही प्यारा शेड चुना है। अपने स्टेज सेरेमनी के लिए आप पिंक शेड में ही मिरर वर्क की जगह एम्ब्रॉयडर्ड या ज़रीवर्क वाला लहंगा चुन सकती हैं।
पिंक शेड की शिमरी साड़ी में करीना कपूर की साड़ी आपको बेहद पसंद आएगी। शादी के बाद पार्टनर के साथ डिनर पार्टी या कैंडल लाइट डिनर में इस तरह का सेक्सी लुक ट्राई कर सकती हैं।
पिंक के इस शेड को प्रियंका चोपड़ा द्वारा हाल ही में पहनी गई पिंक साड़ी को महिलाओं और युवतियों ने काफी पसंद किया है। प्रियंका की प्रिंटेड पिंक शेड साड़ी को आप हल्की ज़्वैलरी के साथ किसी की संगीत सेरेमनी में पहन सकती हैं। 
सोनाक्षी सिन्हा का यह पिंक शेड फ़्लोरल साड़ी लुक बेहद ऐलिगेंट और आकर्षक नज़र आ रहा है। ट्रेंडी लुक के लिए इस तरह की साड़ियों को सिंगल स्ट्रिप ब्लाउज़ के साथ कैरी करें।