Hindi Social Story
Hindi Social Story

Hindi Social Story: सुबह की सैर करने के बाद संध्या और अमोल बालकनी में गर्म चाय का आनंद ले रहे थे साथ ही अमोल समाचार पत्र में न्यूज हेडलाइंस भी देखता जा रहा था!!!!
चाय की चुस्कियां लेते हुए सन्ध्या ने अमोल से कहा,,,”तुम्हे मेरी सहेली अनुष्का याद है?”!!!
“हाँ,, हाँ,, बहुत अच्छे से,,,अभी कुछ महीने पहले ही तो वो लोग हमारे घर आये थे,,,,पर तुमने अचानक क्यों पूछा,,,”??

“अरे मैंने तो यूँ ही पूछ लिया,,बस….
…..जानते हो कल उसकी शादी की सालगिरह थी,,!!! संध्या बोली।
“अच्छा तुम्हे कैसे पता”?
“….वैसे तो मुझे हमेशा याद रहता है क्योंकि हमारी शादी के एक महीने बाद ही उसकी शादी हुई थी….पता नही इस बार मैं कैसे उसकी डेट भूल गई,,,,और उसने भी तो नही बताया,,,खैर!!!! सन्ध्या थोड़ा उदास होकर बोली।
“अरे तो,,इसमें उदास होने वाली कौन सी बात है,,,आ गई होगी उसे कोई मुश्किल इसलिए नहीं बुला पाई होगी,,!!!चलना है क्या उससे मिलने,,,?? अमोल संध्या का मूड भी बदलने की कोशिश करता है।
“हां,,,ये ठीक रहेगा!! संध्या खुश हो जाती है।
“चलो तो फिर,,,,हमलोग आज ही शाम को चलते हैं उसके घर और दोनो को बधाई भी दे आयेंगे और हाल-चाल भी ले लेंगे,,,!!!
अमोल ने अखबार को उलटते-पलटते बोला।
“हाल चाल क्या लेना,,बहुत खुश हैं दोनों,,,हमलोगों जैसे झगड़े नहीं होते उन दोनों के बीच,,,,लव मैरिज जो कि है”,,,,सीखो कुछ उनसे,,,”
संध्या अमोल को चिढ़ाते हुए बोली!!!
“हम्मम,,,पर तुम ये बताओ तुम्हे पता कैसे चला उनकी शादी की वर्षगांठ के बारे में??
“और कहाँ से,,,व्हाट्सएप स्टेटस से,,कितनी खूबसूरत पिक्स डाली है अनुष्का ने केक काटते हुए,एक दूसरे को केक खिलाते हुए,,,उसकी बच्ची भी कितनी प्यारी लग रही है,,,,सच दोनो के प्यार को किसी की नजर न लगे,,,,,और एक तुम हो कि कोई भी तारीख याद नही रखते,,,कहकर सन्ध्या ने दोनो कप उठाये और किचन की ओर चल दी !!!
……तो फिर शाम का प्रोग्राम पक्का ना?जाते जाते संध्या ने पूछा।
“हाँ, बिल्कुल पक्का”,,,अमोल ने सन्ध्या की ओर देखते हुए बोला।
शाम को दोनो तैयार हो अनुष्का के घर पहुँचे।लेकिन जैसे ही अनुष्का ने दरवाजा खोला तो उसका उदास,गमगीन चेहरा देखकर दोनो अवाक रह गए।
“क्या हुआ अनुष्का?तबियत तो ठीक है तेरी,,, न कोई खबर न मिलना,न एनिवर्सरी पर बुलाया,,,बात क्या है”?
“अरे अंदर तो आओ,,,बैठो तो सही,,,सब कुछ दरवाजे पर ही पूछ लोगी क्या,,,,बैठो सब बताती हूँ,,,” अनुष्का ने संध्या से कहा।
“अरे!!तुम्हारे मिस्टर ,,मेरा मतलब वरुण जी नहीं दिखाई दे रहे,,,”अमोल ने अनुष्का से पूछा।
“जी,,वो जरा काम से बाहर गए हैं,,,मै उन्हें फोन करके बुला लेती हूं,,,,”
“अरे! नहीं नहीं,,रहने दिजिए आप,,,उनसे दुबारा कभी मिल लेंगे,,,और आप भी बैठिए,,,”अमोल ने अनुष्का से कहा।

फिर अनुष्का ने बताया कि कुछ घोटालों के कारण इनका ऑफिस कई महीनों से बंद पड़ा है,,, इनकी नौकरी चली गई,अभी तो ये एक दुकान में काम कर रहे हैं,खर्चा बड़ी मुश्किल से चल रहा है…बिटिया का भी अगले साल एडमिशन कराना है….इन सब परेशानियों के चलते इन्होंने बीच बीच में पीना भी शुरू कर दिया है,हमारे रिश्तों में भी काफी तनाव पैदा हो गया है,,अक्सर झगड़े हो जाते हैं,,,मै इनकी टेंशन समझती हूँ,,,हालातों को बहुत संभालने की कोशिश कर रही हूँ,,,बेटी छोटी है तो मै भी कहीं जॉब नहीं कर सकती,,,ये भी ढूंढ तो रहे हैं,,,बस भगवान सुन ले…..!!!

अनुष्का को बीच मे रोककर सन्ध्या ने पूछा ,”अभी कुछ महीने पहले तो तुम मेरे घर आई थी तब तो सबकुछ नॉर्मल लग रहा था तुमदोनो के बीच,,,तब तो तुमने कुछ नहीं बताया था और स्टेटस पर जो फोटोज डाली हैं वो भी कितनी प्यारी हैं,,देखकर लग रहा था कि कितनी खुशहाल चल रही है तुमलोगो की जिंदगी,,,,!!!
“तब भी कहाँ कुछ नॉर्मल था,,परन्तु कभी कभी ऐसा ही दिखाना पड़ता है,,,सोचा था सबकुछ ठीक हो जाएगा,,,इसलिए उस समय तुम्हे कुछ नहीं बताया,,,और हां सन्ध्या,,,जैसे व्हाट्सएप स्टेटस की फ़ोटो देखकर तुम्हे लगा कि हम पति पत्नी के बीच,,,,हमारे हालात सब अच्छे हैं तो ऐसा ही मेरे मम्मी पापा और मेरे रिश्तेदारों को भी लगे,,,,वो भी चिंता न करे बस इसलिए ऐसा स्टेटस डालना जरूरी था मेरे लिए…..और सच कहूँ तो मै!!!!
अनुष्का अपनी कहानी सुनाती जा रही थी!!!!!

किन्तु सन्ध्या तो कहीं और ही खो गई थी।सन्ध्या सोच में पड़ गई थी….
कि क्या स्टेटस भी जीवन के दुखद हालातों पर,,,जीवन की कड़वी सच्चाई पर पर्दा डालने का काम कर सकता है।

क्या स्टेटस में जो हम देखते हैं वो हर बार पूर्णतः सच नहीं होता???!!!!