मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)
September Horoscope 2025: इस मास आपको जीवन में आगे बढ़ने के सुअवसर प्राप्त होंगे। आपको नए-नए अनुभव भी प्राप्त होंगे। इस माह बाहरी यात्राएं लाभदायक रहेगी। इन दिनों नए लोगों से मुलाकाते होगी। इन्हीं दिनों
राजनैतिक वर्चस्व बढ़ेगा व राजनीतिज्ञों से मुलाकाते होगी। और ये मुलाकाते सार्थक होगी। मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
वृषभ (20 अप्रैल – 20 मई)
मास का प्रारम्भ अप्रिय घटनाओं से ओतप्रोत होगा। किन्तु मध्यम शुभ फलदायक है। खर्च की अधिकता के कारण आर्थिक बजट बिगड़ेगा। कहीं से ऋण लेना पड़ेगा। चलते कार्य की रूकावटों से आप परेशान रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। मास के अंत में जनसम्पर्क बढ़ेगा। नए
लोगों से सम्पर्क होगा व बाहरी यात्राएं सफल होगी।
मिथुन (21 मई – 20 जून)
इस मास आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। संगीत, लेखन, कविता तथा अन्य रचनात्मक कार्यो से संतुष्टि और लाभ हासिल करेंगे। खुद पर नियंत्रण रखने से लाभ प्राप्त कर सकेंगे, विनम्रता
और सौम्यता से लाभ प्राप्ति की संभावना प्रबल है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। बच्चों के लिए समय निकालेंगे। रिश्तेदार का आगमन खुशियां देगा।
कर्क (21 जून – 22 जुलाई)
इस मास कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में आप लम्बित पड़े कार्यों व फाइलों का निपटारा करेंगे। किसी नई योजना की शुरूआत आप कर सकते हैं, इस समय किया गया निवेश आपके लिए
लाभप्रद रहेगा। यह समय आत्मविश्लेषण व आत्ममंथन का है। कहीं से कोई शुभ समाचार या संदेश प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त)
अकारण चिंता मानसिक तनाव का सबब बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, अन्यथा किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। भीड़-भाड़ से बचें। किसी अजनबी व्यक्ति से टकराहट हो
सकती है। व्यर्थ के तर्क-वितर्क से उलझने बढ़ सकती हैं, अत: बचें। समय मिश्रित फलकारी है।
कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर)
इस मास आप कार्यालय व्यवसाय व घरेलू खर्च के लिए संतुलित व उपयोगी बजट बनाएंगे। स्वास्थ्य का पाया उत्तम रहेगा। आप बड़े जोश व उल्लास से सामाजिक क्रियाकलापों में हिस्सा लेंगे। कोई नई तकनीक ज्ञान अथवा हुनर हासिल हो सकता है। इस समय आपका दबदबा, वर्चस्व व पराक्रम बढ़ेगा।
तुला (23 सितंबर – 22 अक्टूबर)
आप इस समय अपनी क्षमताओं का उपयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे। आपके कॅरियर संबंधी महत्वपूर्ण फैसले या निर्णय हो सकते हैं। लॉटरी, जुआ, सट्टा या शेयर में पैसा न लगावे डूब सकता है, हालांकि
व्यापार में निवेश कर सकते हैं। गृहणियां अपने कार्यों को अधिक दक्षता के साथ सम्पन्न करेंगी।
वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)
नई नौकरी और सम्भवत: नई प्रतिबद्धताएं भी आएगी। पारिवारिकजन या पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद होगा। अपनी या किसी नजदीकी रिश्तेदार की सेहत को लेकर चिन्तित रहेंगे। परिस्थितियों से
तालमेल बैठाने के लिए आवश्यक उर्जा और इच्छाशक्ति की जरूरत महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में तकरार पैदा होगी।
धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर)
इस मास नए संबंध बनेंगे। कानूनी, सरकारी कार्यों में धन व समय नष्ट होगा। कार्य-क्षेत्र में समस्याएं आ सकती है। मित्रों, सहयोगियों के साथ आपने जो संबंध बनाए हैं, उन्हें बिगड़ने न दें।लोकप्रियता, कामयाबी के नतीजे शानदार रहेंगे। सहजता से आप बहुत कुछ पा लेंगे। अचानक धन का लाभ, विरासत में कुछ मिलने तथा जीत की संभावना है।
मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी)
व्यापार, नौकरी व पढ़ाई में शानदार सफलता से खुशी का एहसास होगा। आनंद, खुशी और उल्लास ये शीघ्र ही जीवन में प्रवेश करेंगे। अगर आप नया कार्य करने जा रहे हैं तो आपको नई राह मिलेगी। आपको समस्याओं से निपटने के लिए सहारे की जरूरत होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां
उभरेंगी।
कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)
यदि आप कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हैं, तो संघर्ष व परेशानियों का सामना कर पाएंगे व उनका अंत होगा। धन हानि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे। जीवन-चर्या काफी व्यस्ततम रहेगी। यात्राओं का जोर रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। विरोधी प्रबल रहेंगे। नौकरी, व्यवसाय या स्थान परिवर्तन की संभावना है।
मीन (19 फरवरी – 20 मार्च)
आप चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो जाएंगे। आप खुद को पहले से कहीं ज्यादा मुक्त महसूस करेंगे और अपनी पसंद का काम करेंगे। अपनी रूचि के अनुसार निजी हितों से संबंधित
कामों, शोध तथा अध्ययन जैसे कार्यों को कर सकते हैं। समय सानंद व्यतीत होगा।
आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। प्रेम, रोमांस से भरपूर रहेगा।
