Hindi kids story

Hindi kids story: एक बार की बात है, दो लोग एक ही दिशा में जा रहे थे। साथ चलते हुए उनमें थोड़ी जान-पहचान हो गई। दोनों ने सोचा कि रास्ते में कोई मुसीबत आने पर उन्हें मिलजुल कर उसका सामना करना चाहिए। तब दोनों में से किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। वे बातें करते हुए अपने रास्ते पर जा रहे थे। तभी उनकी निगाह एक फावड़े पर पड़ी। उनमें से एक ने झट उसे उठा लिया। फिर बोला, ”देखो, मुझे कितनी अच्छी चीज मिली।”

इस पर दूसरे राहगीर ने कहा, ”तुम्हें नहीं, हम दोनों को। याद है न, हमने क्या तय किया था? अब हम दोनों एक हैं इसलिए इस फावड़े पर भी दोनों का हक है।” सुनकर पहले वाले ने कंधे उचका दिए। कुछ बोला नहीं। दूसरा समझ गया कि इसकी नीयत में खोट है इसलिए चुप रहा।

चलते-चलते वे कुछ और आगे गए, तो गाँव वालों ने उन्हें घेर लिया। उनके हाथों में लाठियाँ थीं और वे बार-बार उसी फावड़े की ओर इशारा करके कुछ कह रहे थे।

यह देखकर पहले वाले ने कहा, ”ओह, इस फावड़े की वजह से हम कितनी मुसीबत में पड़ गए!”

Hindi kids story

पशुओं और पक्षियों की लड़ाई बहुत समय तक चली, पर चमगादड़ सबसे अलग बैठा मौज करता रहा। फिर आखिर पशुओं और पक्षियों ने सोचा कि बेकार लडऩे से क्या फायदा? इससे दोनों को ही बहुत नुकसान हो चुका है, इसलिए अब हमें सुलह कर लेनी चाहिए।

जल्दी ही पशु और पक्षी पहले की तरह मिल-जुलकर रहने लगे, पर किसी ने चमगादड़ पर ध्यान नहीं दिया। तब एक दिन खुद वह पक्षियों के पास गया। बोला, ”मैं तो पक्षी ही हूँ।” पर पक्षियों ने उसे टोले से बाहर निकाल दिया। तब वह पशुओं के टोले में गया, पर वहाँ भी उसे दुत्कार दिया गया।

तब से चमगादड़ यों ही अकेला घूमता है और अक्सर सिर नीचा करके पछतावा करता नजर आता है, पर उस पर किसी को दया नहीं आती।

सीख : दु:ख में जो किसी का साथ नहीं देते, उन्हें कोई पसंद नहीं करता।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…