Healthy Diet for Eyes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, आंखों पर चश्मा होना एक आम बात है। कुछ लोग चश्मे से छुटकारा पाने के लिए सर्जरी या कॉन्टैक्ट लेंस का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वस्थ आहार खानपान की आदतों से भी चश्मे से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है? चलिए जानते हैं कैसे अपने आहार में बदलाव करके आप आंखों की रोशनी तेज कर सकते हैं और चश्मे को अलविदा कह सकते हैं।
Also read : Eye Diseases: नेत्र रोगों के कारण, लक्षण और निवारण
आंखों पर चश्मा लगने का कारण

सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर आंखों पर चश्मा लगने का मुख्य कारण क्या है? आमतौर पर पोषण तत्वों की कमी, तनाव और आनुवंशिक कारण चश्मे के लिए जिम्मेदार होते हैं। खाने में विटामिन ए, सी, ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट की कमी आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकती है, जिसकी वजह से आंखों पर चश्मा तक लग जाता है।
विटामिन ए से भरपूर आहार
विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। आमतौर पर गाजर, पालक, पपीता, कद्दू और टमाटर में विटामिन ए पाया जाता है। इन सब्ज़ियों को अपने आहार में शामिल करके आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं और चश्मे से बच सकते हैं।
विटामिन सी और ई युक्त आहार

विटामिन सी और ई आंखों के लिए फ़ायदेमंद होता है। नींबू, संतरे, क्रैनबेरी, मौसंबी, आंवला, किवी, अंगूर और ब्लूबेरी जैसे फलों में विटामिन सी पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव करता है। इसके अलावा अंडा, जैतून, बादाम, अखरोट और चिलगोजे जैसे मेवा में विटामिन ई पाया जाता है जो आंखों को स्वस्थ रखता है और चश्मे की जरूरत को कम करता है।
डेयरी उत्पाद भी है फायदेमंद
डेयरी उत्पाद जैसे पनीर, दूध और दही विटामिन बी 12, डी, सी और ई से युक्त होते हैं। इन्हें आहार में शामिल करके आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड है असरदार

ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों की रोशनी को सुधारने में मदद करता है। सैल्मन और टूना जैसी मछली, अलसी, चिया बीज और अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इन्हें अपने आहार में शामिल करके आप चश्मे के नंबर को कर सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार
एंटीऑक्सीडेंट आंखों को सेहतसंद रखते हैं और आंखों पर चश्मा लगने से बचाते हैं। आंवला, जामुन, हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इन्हें अपने आहार में शामिल करके आप आंखों की सेहत को सुधार सकते हैं।
तरल पदार्थ भी हैं असरदार
रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पियें और अपने आहार में तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, नारियल पानी और शिकंजी को शामिल करें। ये तरल पदार्थ आंखों को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं और चश्मे की जरूरत को कम कर सकते हैं।
अपने आहार में विटामिन ए, सी, ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों के साथ ही तरल पदार्थों को शामिल करके आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं और चश्मे से बच सकते हैं। इसके अलावा, कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन के संपर्क में कमी और धूम्रपान से बचाव भी आंखों के चश्मे को कम करने में मदद करता है। हालांकि आंखों से चश्मे को हटाने के लिए स्वस्थ आहार के साथ-साथ रोजाना व्यायाम भी जरूरी है। दरअसल, ये प्राकृतिक तरीके आपकी आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन 100% दृष्टि सुधार की कोई गारंटी नहीं है। कुछ व्यक्तियों को बेहतर दृष्टि का अनुभव हो सकता है, जबकि अन्य को अभी भी चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस की आवश्यकता हो सकती है।
