आंखों में जलन होने पर क्या करें
आंखों में जलन की परेशानी होने पर आपको अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे लंबे समय तक नजरअंदाज भी न करें। अगर आपको लंबे समय से इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत इसके कारणों को जानकर डॉक्टर से उचित इलाज कराएं। ताकि आपकी परेशानी कम हो सके।
Reason of Burning Eye: आंखों में जलन की परेशानी को लेकर हमेशा चिंता करने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन कुछ मामलों में आंखों में जलन की परेशानी गंभीर हो सकती है। ऐसे में अगर आपको आंखों में जलन हो, तो तुरंत आई स्पेशलिस्ट को दिखाएं, ताकि आपकी परेशानी का इलाज समय पर किया जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, विश्वभर में लगभग 2.2 बिलियन लोग आंखों से जुड़ी समस्यओं से पीड़ित हैं। इसलिए अगर आप आंखों की रोशनी को बनाए रखना चाहते हैं, तो आंखों की अच्छी तरह देखभाल जरूर करें। मुख्य रूप से गर्मियों के सीजन में अपनी आंखों की देखभाल बेहतर तरीके से करें। आज हम आपको इस लेख में आंखों में जलन की परेशानी का कारण बनाएंगे। आइए जानते हैं आंखों में किन कारणों से होता है जलन?
आंखों में जलन की परेशानी क्या है?
बर्निग आई का अर्थ ही आंखों में जलन होना। ऐसी स्थिति में आंखें खून की तरह लाल नजर आती हैं। वहीं, कुछ लोगों को आंखों से आंसू और खुजली की परेशानी भी महसूस होती है। अगर आपको भी आंखों में जलन के साथ-साथ आंखों से पानी आ रहा है, तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में आपको एक बार आई स्पेशलिस्ट से संपर्क की जरूरत होती है। आंखों में जलन के कुछ कारण हो सकते हैं।

आंखों में खिंचाव की वजह से होती है जलन
कई बार आंखों में जलन का कारण आंखों की मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। आंखों में खिंचाव आज के समय में अधिकतर लोगों को महसूस होता है, इसका कारण लंबे समय तक डेस्ट वर्क, मोबाइल देखना, टीवी देखना, स्ट्रेस में रहना इत्यादि हो सकता है। अगर आप इस तरह की एक्टिविटी करते हैं, तो आपकी आंखों की मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न होता है, जो आंखों में जलन का कारण बन सकता है।

आंखों में चोट लगना
आंखों में चोट लगने के कारण भी आंखों में जलन और खुजली की परेशानी हो सकती है। दरअसल, तेज धूप, गर्मी, हवा और धूल की वजह से आंखों के कॉन्टैक्ट लेंस को नुकसान पहुंचता है। इससे आंखों परेशानी होती है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण जैसे- केमिकल युक्त शैंपू आंखों में जाना, परफ्यूम का इस्तेमाल, क्लोरीन युक्त पानी का प्रयोग से भी आंखों को नुकसान पहुंचता है, जिससे आपकी आंखों में जलन और खुजली होती है।

केमिकलयुक्त चीजें
आंखों में जलन का कारण केमिकलयुक्त चीजों का इस्तेमाल करना हो सकता है। केमिकलयुक्त चीजों से आपकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचता है। खासतौर पर अगर आप ऐसे स्थान पर कार्य करते हैं, जहां पर केमिकल्स का प्रयोग होता है, तो अपनी आंखों को सुरक्षित रखें। ऐसे स्थान पर सुरक्षात्मक रूप से आई गियर जरूर पहनें। इससे आंखों में होने वाले जलन की परेशानी को कम किया जा सकता है।

संक्रमण और बीमारियां
आंखों में जलन का कारण कई बार बैक्टीरिया और वायरस की वजह से भी हो सकता है। इसके कॉर्निया में सूजन, मोतियाबिंद, आंखों में एलर्जी जैसी स्थितियों में भी आंखों में जलन की परेशानी हो सकती है। इसलिए समय पर अपने आई स्पेशलिस्ट से संपर्क करें, ताकि आपकी आंखों की रोशनी सुरक्षित रह सके।
आंखों में जलन की परेशानी कई बार एलर्जी प्रतिक्रियाओं के कारण हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ अन्य सामान्य और गंभीर कारणों से भी आंखों में जलन की परेशानी होती है। ऐसे में आपको इस परेशानी को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। साथ ही समय पर अपनी आंखों का इलाज कराएं।
