बच्चों को सिखाएं 5 डेली आई केयर रूटीन
पेरेंट्स बच्चों की आँखों की देखभाल करें और बच्चों को भी जरूरी आई केयर करना सिखाएं ताकि वे भी खुद से अपनी आँखों की देखभाल कर सकें।
Eye Care for Children: कभी-कभी बच्चों की आँखों के लिए चश्मा जरूरी हो जाता है। लेकिन कई बार पेरेंट्स की छोटी-छोटी गलतियों के कारण भी बच्चों की आँखों पर चश्मा लग जाता है, जिन कारणों पर पेरेंट्स शुरुआत में बिलकुल भी ध्यान नहीं देते हैं और एक बार चश्मा लग जाने के बाद उसे हटवाने के लिए कई कोशिशें करते हैं। लेकिन चश्मा निकलवाना इतना आसान काम नहीं होता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी होता है कि पेरेंट्स बच्चों की आँखों की देखभाल करें और बच्चों को भी जरूरी आई केयर करना सिखाएं ताकि वे भी खुद से अपनी आँखों की देखभाल कर सकें।
बच्चों की आंखों को रखें हाइड्रेट

आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी, लेकिन बच्चों की आँखों में भी पानी की कमी होती है, जिसकी वजह से आँखों में खुजली और सूखापन जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं और आँखों में दर्द की भी शिकायत रहने लगती है। इन समस्याओं से बच्चों को बचाने के लिए उन्हें आँखों में ठंडे पानी के छींटे मारना सिखाएं। इससे बच्चों की आँखों में सूखापन की समस्या नहीं होगी। अगर बच्चों की आँखों में ज्यादा परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह पर आई ड्रॉप्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
आँखों की केयर करना सिखाएं

बच्चों को अच्छी आदतों की तरह ही उन्हें अपनी आँखों की केयर करना भी सिखाएं। बच्चों को बताएं कि वे कैसे अपनी आँखों को साफ रख सकते हैं। उन्हें बताएं कि वे अपनी आँखों को ज्यादा रगड़ें नहीं और हमेशा ही हाथ धोकर अपनी आँखों को छुएँ।
बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करें

आज के समय में शायद की कोई बच्चा हो जिसे मोबाइल फोन की लत ना हो। बच्चों को जैसे ही खाली समय मिलता है वे मम्मी का फोन लेकर वीडियो देखना व गेम्स खेलना शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से उनकी आँखें खराब हो जाती हैं और कम उम्र में चश्मा लग जाता है। अपने बच्चे की आँखों को स्वस्थ रखने के लिए आप सबसे पहले उनका स्क्रीन टाइम कम करें। उनके साथ सख्ती रखें और उनका स्क्रीन टाइम कम करें।
बच्चों को खिलाएं हेल्दी खाना

बच्चों को पिज्जा व बर्गर खाना बहुत ज्यादा पसंद होता है, लेकिन ये चीजें उनके हेल्थ के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता है। ऐसी चीजें खाने से उनका वजन तो बढ़ता ही है, साथ ही उनकी आँखों की रौशनी भी कमजोर होती है। बच्चों को ऐसी चीजें खिलाने के बजाए आप उन्हें विटामिन ए, सी, और ई से भरपूर वाली चीजें खिलाएं, ताकि उनकी आँखों की रौशनी अच्छी हो।
बच्चों के लिए खरीदें सनग्लासेस
छोटे बच्चों की आँखों को भी सूरज की तेज रौशनी से परेशानी होती है और उनकी आँखों में जलन की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में बच्चों की आँखों को सुरक्षित रखने के लिए आप धूप में निकलते समय उनके लिए भी सनग्लासेस खरीदें ताकि सूरज की तेज रौशनी से उनकी आँखों को किसी तरह का कोई नुकसान ना हो।
