व्हाइट लंग्स सिंड्रोम क्या है? जानिए इसके लक्षण और बचाव के टिप्स
White lungs Syndrome

व्हाइट लंग्स सिंड्रोम क्या है? जानिए इसके लक्षण और बचाव के टिप्स: White Lungs Syndrome

White Lungs Syndrome: व्हाइट लंग्स सिंड्रोम लंग्स में होने वाली एक समस्या है, इस स्थिति में फेफड़ों पर व्हाइट पैचेज बनने लगते हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में–

White Lungs Syndrome: इन दिनों लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। इन बीमारियों में व्हाइट लंग्स सिंड्रोम भी शामिल है। हाल ही में चीन से फैली इस बीमारी ने दुनियाभर के कई लोगों को चिंता में डाल किया है। इससे चाइना के अलावा कई देश प्रभावित हुए हैं, जिसमें अमेरिका, डेनमार्क और नीदरलैंड जैसे देश शामिल है। व्हाइट लंग्स सिंड्रोम लंग्स में होने वाली एक समस्या है, जिसकी वजह से फेफड़ों पर सफेद पैचेज नजर आते हैं। इस लेख में हम व्हाइट लंग्स सिंड्रोम क्या है, इसेक कारण, लक्षण और बचाव के टिप्स के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Also read : अर्थराइटिस के मरीजों को इन 5 फलों का जरूर करना चाहिए सेवन

व्हाइट लंग्स सिंड्रोम फेफड़ों में होने वाली एक बीमारी है, जिसमें फेफड़ों पर सफेद-सफेद पैचेज नजर आने लगते हैं। इस बीमारी के लक्षणों के आधार पर ब लक्षणों के आधार पर इस बीमारी का नाम रखा गया है। इस रोग की वजह से फेफड़ों में सूजन होने लगती है। साथ ही मरीजों को सांस लेने में भी काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है। यह बीमारी मुख्य रूप से 3 से 8 साल के उम्र के बच्चों को अधिक प्रभावित करती है। 

व्हाइट लंग्स सिंड्रोम से जूझ रहे बच्चों में लक्षण सामान्य फ्लू की तरह नजर आते हैं, इसलिए कई माता-पिता इस समस्या को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। आइए जानते हैं व्हाइट लंग्स सिंड्रोम के कुछ लक्षणों के बारे में-

White Lungs Syndrome
White Lungs Syndrome System-Fever
  • बुखार आना
  • खांसी की समस्या होना
  • फेफड़ों में सूजन की परेशानी होना
  • सांस की नली में सूजन
  • गले में दर्द होना और खराश की परेशानी होना, इत्यादि। 

यह सिंड्रोम बैक्टीरिया की वजह से फैलने वाली समस्या है। यह माइकोप्लाज्मा नामक बैक्टीरिया की वजह से फैलता है, इसे निमोनिया बैक्टीरिया भी कहा जाता है। यह एक रहस्यमी बीमारी है, क्योंकि निमोनिया में कफ की परेशानी होती है, लेकिन इस बीमारी में लंग्स पर गोल-गोल चकत्ते नजर आते हैं। 

व्हाइट लंग्स सिंड्रोम से बचने के लिए आपको कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो करने की आवश्यकता होती है, जैसे-

Wearing Mask
Wearing Mask
  • इस समस्या से बचने के लिए हाइजीन का खास ध्यान रखें।
  • व्हाइट लंग्स सिंड्रोम होने पर नाक, कान, आंखों को बार-बार छूने से बचें। 
  • छींकते या फिर खांसते समय मुंह को अच्छे से ढकें।
  • घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।

व्हाइट लंग्स सिंड्रोम फेफड़ों में होने वाली एक समस्या है, इस स्थिति में आपको हाइजीन का खास ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। ताकि बच्चों को इस घातक बीमारी से सुरक्षित रख सकें।