घर की टाइल्स के किनारे को करना है साफ तो इन हैक्स को करें ट्राई : Tiles cleaning hacks
आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसन से हैक्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप टाइल्स के किनारो को आसान तरीके से साफ कर सकते हैं।
Tiles Cleaning Hacks: हमारे पूरे घर में बाथरूम से लेकर लिविंग रूम तक टाइल्स का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इन्हें नियमित तौर पर साफ करना भी बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर हम साफ सफाई नहीं करते हैं तो टाइल्स के किनारो पर गंदगी जमा होने लगती है। जिसकी वजह से यह बहुत ही ज्यादा गंदी दिखाई देती है। इन जगहों को साफ करने के लिए लंबा समय लगता है।
इसके लिए सभी लोग अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं ताकि आसानी से टाइल्स के किनारो को साफ किया जा सके। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसन से हैक्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप टाइल्स के किनारो को आसान तरीके से साफ कर सकते हैं। वहां पर बिल्कुल गंदगी भी नहीं दिखाई देगी। अगर आप भी अपनी टाइल्स को आसानी से साफ करना चाहते हैं तो इन हैक्स को जरूर ट्राई करें।
Also read : घर की सफाई के लिए अपनाएं ये 4 अनोखे क्लीनिंग हैक्स
इस तरीके से करें टाइल्स की सफाई

देखा जाए तो सभी अपने घर की साफ सफाई करने के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में बहुत सारे ऐसे क्लीनर मिलते हैं जिसके जरिए हम अपने घर को साफ कर सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है घर में मौजूद आइटम के जरिए भी आप घर की टाइल्स को आसानी से साफ कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी चीज है जिसके जरिए आप सफाई कर सकते हैं और इसे किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है।
कोल्ड ड्रिंक का करे इस्तेमाल

गर्मी के मौसम में सभी लोग अक्सर ही कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि लंबे समय तक फ्रिज में कोल्डड्रिंक रखने से वह खराब हो जाती है और हम उसे फेंक देते हैं। ऐसे में इसे फेंकने की बजाय साफ सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको क्या करना होता है कोल्ड ड्रिंक में एक ईनो डालकर स्प्रे बोतल में उसे डाल ले। अब इसे टाइल्स के किनारो पर डालकर ब्रश की मदद से रगड़े। ऐसा करने से साफ सफाई अच्छे तरीके से हो जाती है परंतु ध्यान रखें इसे डालने के बाद छोड़े नहीं क्योंकि सूखने के बाद इसमें दाग पड़ जाते हैं।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

साफ सफाई करने के लिए अक्सर ही बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। टाइल्स को साफ करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए लिक्विड बनाएं और स्प्रे बोतल में भर ले। अब इसे टाइल्स के किनारो पर स्प्रे करें। इसके जरिए आसानी से गंदगी साफ हो जाती है। इस लिक्विड को स्प्रे करने के बाद स्क्रब की मदद से रगड़ कर साफ करें।
नींबू का करें इस्तेमाल

साफ सफाई करने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो साफ सफाई करने के लिए सबसे ज्यादा बेहतर होते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में नींबू का रस निकाल ले। अब इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और अब इन दोनों का अच्छी तरह से मिक्स कर ले। अब टूथब्रश की मदद से टाइल्स के किनारो को साफ करें। इसके जरिये टाइल्स के किनारो की बेहतर तरीके से सफाई की जा सकती है।
इन हैक्स के जरिए आप घर के किनारो की टाइल्स को आसानी से साफ कर सकते हैं। एक बार इनका जरूर इस्तेमाल करें और अपने घर की टाइल्स को बेहतर तरीके से साफ करें।
