4 मैजिकल हैक्स जिनसे घर का काम होगा बेहद आसान
किचन से लेकर बालकनी तक, बैडरूम से ले कर वाशरूम तक, घर के और हिस्सों के बारे में भी बहुत से ऐसे हैक्स हैं जिन्हें आज़मा कर आप अपना टाइम भी सेव करने के साथ साथ अपने घर की खूबसूरती में चार चाँद भी लगा सकती हैं
Cleaning Hacks: घर एक ऐसी जगह है जिसकी साफ़ सफाई का आप जितना ध्यान रखें उतना ही कम है। आजकल की भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में कही न कही कुछ छूट ही जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि हमारे पास इसका कोई सॉल्युशन नहीं है।
किचन से लेकर बालकनी तक, बैडरूम से लेकर वाशरूम तक, घर के और हिस्सों के बारे में भी बहुत से ऐसे हैक्स हैं जिन्हें आज़मा कर आप अपना टाइम भी सेव करने के साथ साथ अपने घर की खूबसूरती में चार चाँद भी लगा सकती हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो हैक्स।
फ्रिज रहेगा स्मेल फ्री

हर घर की एक कॉमन सी प्रॉब्लम है फ्रिज से अलग तरह की स्मैल आना। फ्रिज का इस्तेमाल हर घर में होता है| सब्जियां, फल, दूध दही, खाने पीने का सामान और भी बहुत कुछ हम फ्रिज में स्टोर कर के रखतें हैं। ऐसे में फ्रिज से अलग तरह की मिली-जुली स्मैल आना नार्मल सी बात है। इसके लिए आपको अब परेशान नहीं होना है। बस लेमन एसेंशियल ऑयल लेकर आइये और बेकिंग सोडा में इसकी 4 -5 बूंदें मिलाकर फ्रिज में रख दीजिये। ये ट्रिक आज़मा कर देखिये ,आप एसेंशियल ऑयल के फैन हो जाएंगे।
चमकते रहें घर के शीशे

इस ट्रिक को अपनाएंगे तो आपको यकीन हो जाएगा की घर के शीशे साफ़ करने का इस से बेहतर तरीका हो ही नहीं सकता है। इसके लिए आपको जरुरत होगी फिटकरी के पानी, नीम्बू, और एक साफ़ कॉटन के कपडे की। चलिए जानते हैं कैसे बनाये ये मिश्रण जो आपके घर को चमका देगा।
- एक छोटी सी फिटकरी का टुकड़ा लें और उसे पानी में डाल कर घुलने दें।
- जब ये पानी बन कर तैयार हो जाए तो इसमें 1 बड़े नींबू का रस मिला लें।
- अब एक स्प्रे बोतल में इस लिक्विड को डाल कर स्प्रे करें। कॉटन के कपडे से पोंछ कर शीशे साफ़ करते जाएँ। आप देख पाएंगे की अब शीशे चमकने लगे हैं। ट्राई करें ये कमाल की ट्रिक।
घर रहे महका-महका

हर इंसान इस बात पर पूरी तरह से यकीन करता है कि घर जैसा सुकून कही नहीं है, बात भी सच है | हम कही भी चलें जाएँ, लेकिन जब घर में कदम रखते हैं न तो बहुत अच्छी फीलिंग आती है। अगर आपके घर में हर समय एक अजीब सी महक आती है तो क्या करें। आप बस गैस पर पानी गरम करने रखिये और जब वो उबलने लगे तो गैस की फ्लेम ऑफ कर के उसमें नींबू और संतरे के छिलके डाल दीजिये। थोड़ी ही देर में आपका घर खुशबूदार हो जाएगा ये भीनी भीनी खुशबू आपको बहुत सुकून देगी।
घर के नल रहें साफ़ सुथरे

घर में इस्तेमाल होने वाले नल पर अक्सर काले काले अजीब से धब्बे पड़ जाते हैं, जो देखने में बहुत ही खराब लगते हैं। ऐसी परेशानी से बचने के लिए आपको बस वाइट विनेगर, नींबू और जो भी डिशवाश लिक्विड आप यूज़ करते हैं इन तीनो को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करना है। पुराने किसी टूथब्रश की हेल्प से नल पर अप्लाई कर के सिर्फ 1 मिनट के लिए छोड़ देना है। 1 मिनट बाद इसे किसी कॉटन के कपडे से पोंछ कर साफ़ कर लें। अब नल नया सा हो गया होगा। आपका काम बिना किसी नुक़सान के आसान हो गया।
