Heart Rate and Sinus Rhythm
Heart Rate and Sinus Rhythm

हार्ट रेट और साइनस रिदम में क्या है फर्क? जानिए दोनों के बीच का अंतर

Difference Between heart rate and sinus rhythm : हार्ट रेट और साइनस रिदम के एक अलग-अलग अवधारणा है। लेकिन दोनों को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन रहता है। आइए जानते हैं दोनों के बीच का अंतर

Heart Rate and Sinus Rhythm: हार्ट रेट (Heart Rate) और साइनस रिदम हृदय से संबंधित दो महत्वपूर्ण अवधारणाएंं हैं, लेकिन दोनों का मतलब और उद्देश्य अलग-अलग है। हार्ट रेट यह बताता है कि दिल कितनी बार धड़क रहा है, जबकि साइनस रिदम दिल की धड़कन की नियमितता को दर्शाता है। दोनों के बीच सामंजस्य दिल की सही कार्यप्रणाली का संकेत है। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या है अंतर?

Heart Rate and Sinus Rhythm
Heart Rate

हार्ट रेट का मतलब है कि एक मिनट में आपका दिल कितनी बार धड़कता है। इसे “बीट्स पर मिनट” (Beats Per Minute – BPM) में मापा जाता है। एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति के लिए आराम की स्थिति में हार्ट रेट आमतौर पर 60-100 BPM के बीच होता है। व्यायाम, तनाव, और उत्तेजना के समय हार्ट रेट बढ़ जाता है। सोते समय या आराम करते समय हार्ट रेट घट सकता है।
हार्ट रेट को पल्स चेक करके, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (जैसे फिटनेस ट्रैकर) या इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) की मदद से मापा जा सकता है।

साइनस रिदम उस सामान्य लय को कहा जाता है जिसमें दिल की धड़कनें उत्पन्न होती हैं। साइनस रिदम साइनोएट्रियल (SA) नोड के द्वारा उत्पन्न होती है, जो दिल के ऊपरी दाएं भाग में स्थित होता है। यह नोड दिल की धड़कन को नियंत्रित करने वाला प्राकृतिक “पेसमेकर” है। इस स्थिति में दिल की धड़कन नियमित और संतुलित होनी चाहिए। प्रत्येक धड़कन के बीच का अंतराल समान होता है।

Sinus
Sinus
  • हार्ट रेट और साइनस रिदम में कई अंदर हैं, आइए जानते हैं-
  • हार्ट रेट दिल के धड़कनों की संख्या बताता है। वहीं, साइनस रिदम दिल की धड़कन की नियमितता और लय के बारे में बताता है।
  • हार्ट रेट का माप BPM में होता है। वहीं, साइनस रिदम का माप ECG द्वारा किया जाता है।
  • किसी भी स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य हार्ट रेट 60-100 BPM होना चाहिए। वहीं, साइनस रिदम नियमित लय में होना चाहिए। वहीं, हार्ट रेट तेज या धीमी धड़न होती है। वहीं, लय अनियमित हो सकती है।

हार्ट रेट और साइनस रिदम दोनों हृदय के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण संकेतक हैं। हार्ट रेट यह दिखाता है कि आपका दिल कितनी बार धड़क रहा है, जबकि साइनस रिदम यह बताता है कि दिल की धड़कनें कितनी नियमित हैं। किसी भी असामान्यता को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...