Ghee on Body
Ghee on Body

शरीर के इन 5 हिस्सों पर लगाएं घी, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Applying Ghee on Body : शरीर के अलग-अलग हिस्सों में घी लगाने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन लाभ के बारे में-

Applying Ghee on Body: घी आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है। यह न सिर्फ खाने के लिए बल्कि स्किन और शरीर के लिए भी काफी लाभकारी है। शरीर के विभिन्न हिस्सों पर घी लगाने से कई स्वास्थ्य और ब्यूटी से जुड़े फायदे मिलते हैं। इसे आप अपने शरीर के कई अलग-अलग हिस्सों में लगा सकते हैं। हर एक हिस्से में लगाने के अलग-अलग फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

नाभि को शरीर का केंद्र बिंदु माना जाता है। नाभि पर घी लगाने से पूरे शरीर को पोषण मिलता है। नाभि पर घी लगाने से कई लाभ मिल सके हैं। इसे लगाने के लिए रात में सोने से पहले नाभि में 2-3 बूंद घी लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इसके कुछ लाभ-

Applying Ghee on BodyGhee on Navel
Ghee on Navel
  • नाभि पर घी लगाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
  • यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और शुष्क त्वचा को ठीक करता है।
  • महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या में भी यह सहायक है।

तलवे शरीर की नसों और बिंदुओं से जुड़े होते हैं। तलवों पर घी लगाने से कई शारीरिक समस्याएं ठीक होती हैं। तलवों पर घी लगाने के लिए रात में सोने से पहले अपने पैरों को धो लें। इसके बाद तलवों को धोकर घी लगाएं और मालिश करें। इससे काफी लाभ मिलेगा। तलवों पर घी लगाने के कुछ फायदे निम्न हैं-

  • तलवों पर घी लगाने से अच्छी और गहरी नींद आती है।
  • यह मानसिक शांति प्रदान करता है और तनाव को कम करता है।
  • तलवों पर घी लगाने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है।
Ghee On Soles on Feet
Ghee On Soles on Feet

फटे होंठ सर्दियों में आम समस्या होती है। घी इसके लिए एक बेहतरीन उपाय है। इसे आप दिन में 2-3 बार या रात को सोने से पहले होंठों पर घी लगाएं। लिप्स पर घी लगाने से कई लाभ मिलते हैं, जैसे-

  • घी लगाने से होंठ मुलायम और चिकने बनते हैं।
  • होंठों के कालेपन को दूर करता है।
Ghee On lips
Ghee On lips

घी का इस्तेमाल बालों और सिर की त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसे लगाने के लिए घी को गुनगुना कर लें। इसके बाद इसे सिर पर लगाएं और कुछ देर के लिए मालिश करें और कुछ घंटों बाद बालों को धो लें।

  • यह बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत और घना बनाता है।
  • सिर की खुजली और रूसी को कम करता है।
  • सिर पर मालिश करने से तनाव दूर होता है।

घुटनों में दर्द और जकड़न की समस्या को दूर करने के लिए घी बेहद लाभकारी है। रोजाना सुबह-शाम घुटनों पर हल्के गर्म घी से मालिश करें। इससे काफी लाभ मिलेगा, जैसे-

  • घुटनों पर घी लगाने से जोड़ों का दर्द कम होता है।
  • यह जोड़ को लचीला बनाकर मूवमेंट आसान करता है।

घी केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा, बाल और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। शरीर के नाभि, तलवों, होंठों, सिर और घुटनों पर घी लगाने से पाचन से लेकर सौंदर्य तक कई लाभ मिलते हैं। इसे नियमित रूप से अपनाकर प्राकृतिक और स्वस्थ जीवनशैली का आनंद लिया जा सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...