Vitamin Deficiency Causes
Vitamin Deficiency Causes to Cold

शरीर में इस 1 विटामिन की कमी से लगती है ज्यादा ठंड, इस तरह करें पूर्ति

Vitamin Deficiency Causes Cold : शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी से काफी ज्यादा ठंड लगने लगती है। आइए जानते हैं इन विटामिन्स के बारे में-

Vitamin Deficiency Causes: ठंड का मौसम आते ही कई लोगों को सामान्य से ज्यादा ठंड महसूस होती है। इसके पीछे एक प्रमुख कारण हो सकता है शरीर में विटामिन D की कमी। विटामिन D को “सनशाइन विटामिन” भी कहा जाता है, क्योंकि इसका मुख्य स्रोत सूरज की रोशनी है। यह विटामिन शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट के अवशोषण को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।

Also read: साड़ी या लहंगे में छिपाना चाहती हैं पेट तो परफेक्ट रहेंगे ये ब्लाउज, देखें डिजाइंस

शरीर में विटामिन D की कमी से ऊर्जा का स्तर घट सकता है, जिससे सर्दियों में शरीर ठंड से लड़ने में कमजोर हो जाता है। इतना ही नहीं, कुछ अन्य कारण भी जिम्मेदार होते हैं, जैसे-

ब्लड सर्कुलेशन पर प्रभाव: विटामिन D का स्तर कम होने से रक्त प्रवाह धीमा हो सकता है, जिसकी वजह से मरीजों के हाथ-पैर काफी ज्यादा ठंडे रहने लगते हैं।

इम्यून सिस्टम कमजोर होना: विटामिन D की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जिससे सर्दी और जुकाम जैसी समस्याएं जल्दी हो जाती हैं।
हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी: विटामिन D की कमी हड्डियों और मांसपेशियों को कमजोर बना सकती है, जिससे ठंड में दर्द और जकड़न महसूस हो सकती है।

सूरज की रोशनी में बैठें

सुबह 7 से 10 बजे के बीच 20-30 मिनट तक धूप में बैठना विटामिन D का सबसे प्राकृतिक स्रोत है। ठंड के मौसम में नियमित रूप से धूप लेना बेहद जरूरी है।

सैल्मन, टूना, और मैकरल जैसी तैलीय मछलियां विटामिन D का अच्छा स्रोत हैं। डेयरी उत्पादन के रूप में आप अपने आहार में दूध, दही, और चीज़ इत्यादि को शामिल करें। इसके अलावा विटामिन डी की पूर्ति के लि आप अंडों का सेवन कर सकते हैं।
सूर्य की रोशनी में उगे मशरूम विटामिन D से भरपूर होते हैं। वहीं, कई तरह के अनाज, जूस, और दूध के ब्रांड विटामिन D से फोर्टिफाइड होते हैं।

अगर आहार और धूप से पर्याप्त विटामिन D नहीं मिल पा रहा हो, तो डॉक्टर की सलाह से विटामिन D सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।
डी3 (D3) सप्लीमेंट्स शरीर में विटामिन D के स्तर को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं।

नियमित व्यायाम शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। सूर्य नमस्कार जैसे योग आसन भी विटामिन D के स्तर को बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।

अत्यधिक ठंड महसूस होना अन्य समस्याओं जैसे आयरन की कमी, हाइपोथायरायडिज्म, या लो ब्लड प्रेशर का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।
विटामिन D की अधिकता भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है, इसलिए सप्लीमेंट्स का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें।

शरीर में विटामिन D की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना न केवल ठंड से बचाने में मदद करता है, बल्कि समग्र स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। प्राकृतिक धूप और संतुलित आहार से इस कमी को दूर करना संभव है। ठंड के मौसम में खुद को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने के लिए विटामिन D का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...