साड़ी या लहंगे में छिपाना चाहती हैं पेट तो परफेक्ट रहेंगे ये ब्लाउज, देखें डिजाइंस : Latest blouse designs
कुछ खास ब्लाउज डिजाइन्स की मदद से आप न केवल पेट को आसानी से छिपा सकती हैं, बल्कि एक स्टाइलिश लुक भी पा सकती हैं।
Latest Blouse Designs: स्टाइलिश दिखना हर किसी को पसंद होता है। बदलते फैशन के इस दौर में हर लुक की स्टाइलिंग सही तरीके से करना बेहद जरूरी हो गया है। खासतौर पर जब बात साड़ी पहनने की हो, तो सही डिजाइन का ब्लाउज चुनना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। सही ब्लाउज को चूज करते समय बॉडी टाइप का ध्यान रखना भी जरूरी है।
अक्सर महिलाएं साड़ी में अपने पेट को ढकना पसंद करती हैं। ऐसे में कुछ खास ब्लाउज डिजाइन्स की मदद से आप न केवल पेट को आसानी से छिपा सकती हैं, बल्कि एक स्टाइलिश लुक भी पा सकती हैं। आइए, जानते हैं कुछ ऐसी ब्लाउज डिजाइन्स के बारे में:
Also read: बॉलीवुड के 9 ब्लाउज डिजाइन देखकर कहेंगे ‘क्या डिजाइन है
कॉर्सेट ब्लाउज डिज़ाइन

कॉर्सेट ब्लाउज फैंसी और बॉडी-फिट लुक के लिए एक बेहतरीन आप्शन है। इसमें लेदर, नेट और बीड्स या लेस जैसे मटीरियल्स का यूज कर के इसे और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है। यह ब्लाउज आपको एक ग्लैमरस और फॉर्मल लुक देता है।
ब्रालेट ब्लाउज डिज़ाइन

ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज में कई रेडीमेड आप्शन उपलब्ध हैं। अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो इसकी लंबाई थोड़ी बढ़वा सकती हैं। इससे आपका पेट भी ढक जाएगा और आपको एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक मिलेगा।
पेप्लम स्टाइल ब्लाउज डिज़ाइन

पेप्लम ब्लाउज आजकल काफी ट्रेंड में है। यह टॉप जैसे दिखने वाले ब्लाउज न केवल रेडीमेड मिलते हैं, बल्कि आप इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से सिलवा भी सकती हैं। पेप्लम ब्लाउज के साथ प्लीट्स बनाकर साड़ी का पल्लू ड्रेप करें, जो आपको एक शार्प और क्लासी लुक देगा।
जैकेट स्टाइल ब्लाउज डिज़ाइन

जैकेट स्टाइल ब्लाउज मॉडर्न और बोल्ड लुक देने के लिए परफेक्ट हैं। इसमें आप ट्यूब स्टाइल ब्लाउज के ऊपर केप या जैकेट पहन सकती हैं। यह डिज़ाइन इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए बेहतरीन है और आपकी साड़ी को एक नया ट्विस्ट देता है। इन डिज़ाइन्स की मदद से आप न सिर्फ अपनी साड़ी स्टाइल को बेहतर बना सकती हैं, बल्कि हर मौके पर स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट भी महसूस करेंगी।
हॉल्टर नेक ब्लाउज

अगर आप बैकलेस ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं, तो डोरी डिजाइन वाला हॉल्टर नेक ब्लाउज एक बेहतरीन आप्शन हो सकता है। ऐसे ब्लाउज में आपको कढ़ाई वर्क के साथ कई खूबसूरत डिजाइन मिलेंगे। खासतौर पर, मल्टी-शेड वाले डिजाइन सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं। यदि आप इस तरह के ब्लाउज को लहंगे के साथ पहन रही हैं, तो बेहतर होगा कि दुपट्टा न लें, ताकि ब्लाउज का अट्रैक्टिव बना रहे।
पफ स्लीव्स ब्लाउज डिज़ाइन

पफ स्लीव्स ब्लाउज का डिज़ाइन भले ही पुराना हो, लेकिन यह आज भी फैशन की दुनिया में बेहद पॉपुलर है। इस स्टाइल के ब्लाउज़ से आपका लुक अलग और आकर्षक बनता है। अगर आप इसमें और ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं, तो ब्लाउज़ के पीछे शीयर बैक डिज़ाइन बनवाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। साथ ही, अगर आप क्वार्टर स्लीव्स का विकल्प चुनेंगी, तो यह डिज़ाइन और भी प्रभावशाली लगेगा।
फ्रिल और रफल्स ब्लाउज

फ्रिल और रफल्स ब्लाउज आज के समय में स्टाइलिश और फेमिनिन लुक के लिए महिलाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। इन ब्लाउज डिज़ाइनों में फ्रिल और रफल्स का उपयोग न केवल ट्रेडिशनल ड्रेस को मोर्डन बनाता है, बल्कि पहनने वाले की पर्सनैलिटी में भी एक अनोखी खूबसूरती जोड़ता है।
तो ये है कुछ खास ब्लाउज की डिजाइंस जो आपकी साड़ी या लहंगे में पेट छिपाने के लिए परफेक्ट रहेंगे।
