महिलाएं Zero Figure पाने के लिए करें ये इनडोर एक्सरसाइज: Weightloss Indoor Excercise
चलिए जानते हैं किन इनडोर एक्सरसाइज से आपको जीरो साइज फिगर मिल सकता है।
Indoor Excercise for Weight Loss: महिलाओं के लिए जीरो फिगर पाना बेहद मुश्किल काम होता है, लेकिन नियमित व्यायाम और आहार से आप कुछ ही दिनों में जीरो साइज फिगर का सकती है। अगर आप ठंड के दिनों में बाहर जाकर एक्सरसाइज नहीं कर सकती है, तो घर में ही कुछ इनडोर एक्सरसाइज से आपका वजन आसानी से कम हो सकता है। चलिए जानते हैं किन इनडोर एक्सरसाइज से आपको जीरो साइज फिगर मिल सकता है।
Also read: ओजेम्पिक इंजेक्शन बन रहा है सेलेब्रिटीज की पहली पसंद, जानें कैसे होता है इससे वजन कम
स्क्वाट्स
स्क्वाट्स एक बेहतरीन व्यायाम है जो आपके निचले शरीर, खासकर जांघों और कूल्हों को टोन करता है। यह आपके शरीर के कैलोरी बर्निंग सिस्टम को भी बढ़ाता है। इसे करने के लिए आप पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें और सीधे खड़े हो जाएं। अब घुटनों को मोड़ते हुए अपनी हिप्स को पीछे की तरफ नीचे की ओर लाएं, जैसे आप बैठने जा रहे हों। फिर अपने घुटनों को सीधा करते हुए फिर से खड़े हो जाएं। 3 सेट में 15-20 रिपीटेशन करें।
लंगेज एक्सरसाइज
लंगेज पैरों और हिप्स के लिए एक शानदार व्यायाम है। यह आपकी फिटनेस को सुधारने और आपके शरीर के निचले हिस्से को टोन करने में मदद करता है। इसे करने के लिए आप सीधे खड़े होकर एक पैर को आगे बढ़ाएं। अब घुटने को 90 डिग्री तक मोड़ें, जबकि दूसरा घुटना नीचे जमीन की ओर जाए। फिर उसी पैर को वापस लाकर दूसरी तरफ से टर्न करें। इसे 3 सेट में 15-20 रिपीटेशन करें।
प्लैंक

प्लैंक एक बेहतरीन कोर एक्सरसाइज है, जो पेट और कमर के आस-पास की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपनी कोहनी और पंजों के बल शरीर को सीधा रखते हुए अपनी कमर को ऊपर उठाएं। शरीर को सीधा और तना हुआ रखें, ध्यान रखें कि आपकी कमर ना झुके। शुरुआत में 30 सेकंड से 1 मिनट तक इसे पकड़ें, फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
बर्पीज

बर्पी एक हाई-इंटेंसिटी कार्डियो एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर को काम करती है। यह वजन घटाने में बेहद प्रभावी है और फुर्ती भी बढ़ाता है। महिलाएं इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं, फिर झुकते हुए दोनों हाथों को जमीन पर रखें। पैरों को पीछे की तरफ लाकर पुश-अप की स्थिति में आ जाएं। अब पैरों को फिर से आगे लाकर खड़े हो जाएं और कूदते हुए ऊपर जाएं।
लेग रेज़
लेग रेज़ पेट और कमर के निचले हिस्से को टोन करने के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है। यह आपके एब्स को भी मजबूत करता है। इसे करने के लिए पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं और अपने हाथों को सिर के नीचे या बगल में रखें। दोनों पैरों को एक साथ सीधा रखें और धीरे-धीरे उन्हें ऊपर की ओर उठाएं। फिर उन्हें धीरे-धीरे नीचे लाएं, लेकिन जमीन को न छुएं।
