Summary: अनुष्क का मजेदार फाइन-डाइनिंग रिव्यू, लोगों ने किया वायरल
एक वायरल इंस्टाग्राम वीडियो में भारतीय रिव्यूअर अनुष्क ने शिकागो के एक मशहूर इंडियन फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट का 10-कोर्स वेजिटेरियन मेन्यू ट्राई किया और अपने अनुभव को मजेदार अंदाज़ में साझा किया।
Anushk Food Review Viral: अक्सर सोशल मीडिया पर बहुत सारी अजीब‑गरीब चीजें सामने आती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय युवक ने शिकागो के एक मशहूर इंडियन फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट का रिव्यू किया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही तेज़ी से फैल गया। वीडियो में रिव्यूअर अनुष्क ने अपने अनुभव को बेहद मजेदार अंदाज में पेश किया, जिससे लोग उनके अंदाज के फैन हो गए।
अनुष्क का फूड एक्सपीरियंस हुआ वायरल
दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अनुष्क नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। भारतीय शख्स ने बेहद ही कमाल का रिव्यू दिया हैं, जिसमें शख़्स ने 10 कोर्स वेजिटेरियन मेन्यू, अनोखी डिशेज और शानदार सर्विस के बारे में बताया। मेन्यू उन्होंने ट्राई किया, उसमें शामिल थे ढोकला, पानीपुरी, योगर्ट चाट, मेदू वड़ा और कई अन्य डिशेज।इस डिश मेन्यू पर डिशेज के बारे में ज्यादा कुछ डिटेल्स नहीं थी, जिससे अंदाजा लगाना मुश्किल था कि असल में डिश कैसी होगी।वाइन न पीने के कारण उन्होंने स्पिरिट-फ्री बेवरेज पेयरिंग चुनी। जन्मदिन होने की वजह से उन्हें एक कॉम्प्लिमेंट्री ड्रिंक भी मिला।अनुष्क ने बताया कि उन्होंने रेस्तरां में 40 हजार रुपये का वेजिटेरियन टेस्टिंग मेन्यू ट्राई किया। यह मेन्यू 10 कोर्स का था, जिसमें ढोकला, पानीपुरी, योगर्ट चाट, मेदू वड़ा और कई अन्य डिशेज शामिल थीं।
पैसे वसूल अनुभव का दावा
वीडियो की शुरुआत में ही उन्होंने कहा कि यह उनके लिए पैसे वसूल करने वाला अनुभव रहा और उन्होंने इसका कारण भी बताया। उनके रिव्यू में सबसे पहले उन्होंने डाइनिंग अनुभव की शुरुआत का जिक्र किया। सर्वर ने टेबलक्लॉथ को आयरन किया और फिर उन्हें सीट दी। जन्मदिन के अवसर पर उन्हें एक कॉम्प्लिमेंट्री ड्रिंक भी मिला, जो उनके अनुभव को और खास बना गया।
मज़ेदार रिव्यू-फेवरेट टेस्ट का खुलासा

अनुष्क ने हर डिश को सिंपल और मज़ेदार भाषा में समझाया, जिससे सुनने वालों को सब कुछ आसानी से समझ आ गया। मॉरेल मांटी उनके लिए एक नया टेस्ट था और अच्छी बात ये रही कि यह डिश उन्हें पसंद भी आई। मॉरेल मांटी नाम की डिश उनके लिए नई थी, लेकिन उन्हें यह भी पसंद आई।उनकी फेवरेट डिश थी सेलेरिएक कबाब विद चिली चीज कुलचा। आखिरी नमकीन कोर्स था पनीर कोफ्ता विद दाल मखनी, कोफ्ता उन्हें अच्छा लगा। डेजर्ट में उन्हें बाल मिठाई देखकर सबसे ज्यादा सरप्राइज हुआ।
अनुष्क के मज़ेदार रिव्यू ने जीता लोगों का दिल

वीडियो में शख्स ने अपने फाइन-डाइनिंग अनुभव को बेहद मजेदार अंदाज में बताया, लोगों को रिव्यू का ये तरीका इतना पसंद आया कि हर कोई शख्स का फैन हो गया। अनुष्क ने रेस्टोरेंट की सर्विस की तारीफ करते हुए कहा कि जब वे थोड़ी देर के लिए टेबल से उठे और वापस आए, तो उनका नैपकिन फोल्ड करके वहां बेहद ही सलीके के साथ रखा गया था। उनके इस रिव्यू पर लोगों ने कमाल के रिएक्शन भी दिए हैं। सोशल मीडिया पर किसी ने लिखा कि ऐसे फूड रिव्यू ही देखने लायक होते हैं।शिकागो में मैंने अब तक का सबसे अच्छा खाना खाया, कभी नहीं सोचा था कि खाना इतना क्रिएटिव हो सकता है। वाकई में लोगो को बहुत पसंद आया।
