कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह करें ये 4 योगासन: Yoga For Constipation
कब्ज की समस्या अगर आप भी परेशान है, तो घबराने की जरूरत नही है। आज हम आपको इस समस्या से राहत दिलाने के लिए कुछ योगासनों के बारे में बताने वाले है।
Yoga For Constipation: आजकल खराब लाइफस्टाइल और बाहर के फूड्स खाने से पेट से संबंधित कई सारी समस्याएं हो जाती है जैसे पेट में दर्द, पेट का फूलना, मतली, अपच, उल्टी, सूजन, दस्त या कब्ज आदि। हालांकि, पेट खराब होने के ओर भी कई सारे कारण हो सकते है, लेकिन बाहर के फूड्स खाने की वजह से रोजाना पेट पूरी तरह से साफ ही नही हो पाता है। जिसकी वजह से लोगों में कब्ज की समस्या होने लगती है। खानापान के अलावा कब्ज नींद ना पूरी होना और स्ट्रेस की वजह से भी हो सकता है। कब्ज को दूर करने के लिए खान- पान के साथ- साथ अपने रूटीन में योगासनों को भी शामिल करना जरूर होता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ योगसन लेकर आए है, जिसकी मदद से आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए जानते है।
Also read: साइनस रोगियों के लिए ये 5 योगासन है कारगर: Yoga for Sinus
सुप्त मत्स्येन्द्रासन

- सुप्त मत्स्येन्द्रासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
- अब अपने दाएं पैर को छुटने से मोड़ लें और पैर को ऊपर उठाते हुए तलवे को बाएं घुटने के पास टिकाएं।
- इसके बाद पीठ को बाई ओर मोड़ लें। फिर अपने दाएं हाथ को दाएं पैर के घुटने पर रखें और बाएं हाथ को कंधे की सीध में फैला लें।
- फिर सिर को बाई ओर मोड़ लें। कुछ देर इसी अवस्था में रूकें।
- कुछ देर के बाद समान्य अवस्था में आ जाएं।
- आप इस आसन को तीन से पांच बार दोहरा सकते है।
भुजंगासन

- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
- अब अपने दोनों हाथों को कंधों के पास रखें।
- इसके बाद दोनों हाथों की मदद से अपने शरीर को ऊपर की तरफ खीचने की कोशिश करें।
- इस दौरान आप ऊपर की तरफ देखने की कोशिश करें।
- इस पोज को कुछ देर तक होल्ड करें और फिर समान्य अवस्था में लौट आएं।
- यह आसन करते हुए लंबी गहरी सांस लेते रहें और धीरे- धीरे सांस को छोड़ते रहें।
- इस आसन को आप दो से तीन बार दोहरा सकते है।
पवनमुक्तासन

- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे लेट जाएं।
- अब सांस को छोड़ते हुए घुटनों को अपनी छाती की ओर ले जाएं और अपनी जांघों को पेट पर लाकर हाथों की मदद से दबाएं।
- इसके बाद सांस को छोड़ते हुए सिर को फर्श के ऊपर उठाएं और अपने ठुड्डी से घुटनों को छूने की कोशिश करें।
- धीरे- धीरे समान्य अवस्था में लौट में आएं।
- आप इसे आसन को चार से पांच बार कर सकते है।
मत्स्यासन

- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधा लेट जाएं और दोनों पैरों को आपस में जोड़ लें।
- अब अपने दोनों हथेलियों को हिप्स के नीचे लगाएं।
- इसके बाद पैरों की पालथी मार लें। फिर जांघें और घुटने को फर्श पर टिका कर रखें।
- ध्यान रहें शरीर का पूरा वजन सिर की बजाए कोहनियों पर होना चाहिए।
- थोड़ा- थोड़ा करके अपने सीने को ऊपर की ओर उठाएं।
- फिर इस अवस्था में 2 मिनट तक बने रहें और 2 मिनट के बाद समान्य अवस्था में लौट आएं।
