Yoga For Constipation: क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें सुबह फ्रेश होने में दिक्कत आती है। आजकल कब्ज की समस्या काफी आम हो चुकी है। गलत खानपान की वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है। इसके अलावा खाने में फाइबर की कमी भी इसकी सबसे बड़ी वजह हो सकती है। इसकी वजह से लोग घंटो तक वॉशरूम में बैठे रहते हैं।
इसके लिए लोग कई तरह के देसी चूर्ण और ना जानें क्या-क्या नहीं खाते, लेकिन इस समस्या से पूरी तरह निजात नहीं मिल पाती। ऐसे में आपको योग करना चाहिए। योग के अभ्यास से आपको कब्ज की समस्या से आराम मिल सकता है।
इसके लिए आपको केवल दो योगासन करने होंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 2 आसन के बारे में बताएंगे, जिनके अभ्यास से आपको घंटो टॉयलेट में नहीं बैठना होगा और आपका पेट भी अच्छे से साफ हो जाएगा।
पदोत्तानासन का करें अभ्यास
इस आसन को पाचन और पेट के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके अभ्यास से आपको आपकी पुरानी से पुरानी कब्ज से राहत मिल सकती है। इसका अभ्यास आप रोजाना आराम से कर सकते हैं।
कैसे करें पदोत्तानासन

- इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल मैट पर लेट जाएं।
- अब अपने दोनों हाथों को दोनों साइड पर आराम से सीधा करके रखें।
- दोनों पैरों को सीधा करें और आपस में मिलाएं।
- इसके बाद अपने पैरों को फोटो में दिख रहे तरीके से 30 डिग्री तक ऊपर उठाएं।
- अब सांसें लें और उसे होल्ड करें।
- इस पोजीशन में खुद को 10 सेकेंट के लिए होल्ड करें।
- अब आप वापस से अपनी मुद्रा में आ जाएं।
पदोत्तानासन करने के फायदे
- इस आसन को करने से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है।
- इसे करने से बैली फैट को बर्न करने में भी मदद मिलेगी।
- इसके रोजाना अभ्यास से मसल्स मजबूत होती है।
- इसे करने से साइटिका में भी फायदा मिलता है।
- इसे करके आप तनाव को भी दूर कर सकते हैं।
- अगर आपको जोड़ों में दर्द रहता है, तो आपको इस आसन का अभ्यास करना चाहिए।
- महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने के लिए ये आसन काफी फायदेमंद होता है।
सुप्त उदराकर्षासन

- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेटें।
- अब अपने हाथों को सिर के नीचे रखें।
- इसके बाद अपने पैरों को घुटनों से मोड़ें और साइड में घुमाएं।
- इस कंडीशन में आपके पैर बाईं ओर होने चाहिए और सिर दाईं ओर होना चाहिए।
- इस आसन को दोनों साइड्स से दोहराएं।
- इस आसन को करते हुए अपनी सांसों पर भी पूरा फोकस करें।
सुप्त उदराकर्षासन फायदे
- सुप्त उदराकर्षासन करने से पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
- इसके अभ्यास से डाइजेशन में भी सुधार आता है।
- इस आसन के रोजाना अभ्यास से आपको स्पाइन को फ्लेक्सिबल बनाने में भी मदद मिलेगी।
- अगर आप तनाव से ग्रस्त हैं, तो भी ये आसन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
गरम पानी पिएं
- इसके अलावा कब्ज से राहत पाने के लिए आपको रोजाना उठने के बाद गरम पानी का सेवन करना चाहिए।
- फाइबर से भरपूर डाइट लें।
- फाइबर से भरपूर फल और सब्जियां खाएं।
