Yoga for Constipation: कब्ज यानि पेट ना साफ़ होना एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण इंसान ना केवल पूरे दिन परेशान रहता है बल्कि अनेक बीमारीयों से भी घिर जाता है। कई बार तो ये काफी घातक होती है और लम्बे समय तक चलती है, वैसे तो कब्ज के लिए एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद में बहुत सारी दवायें ऐसी होती है जो की तुरंत ही लाभ भी देती है। पर ये लाभ बहुत ही कम समय के होते हैं, साथ ही जब तक इनको खाते रहो तब तक ही आराम जैसे ही दवा बंद करो कब्ज दोबारा शुरू हो जाता है।
क्या आप जानते है की कब्ज को दूर करने में योग यानि व्यायाम भी लाभ देता है और लाभ भी ऐसा जो की कुछ वक्त के लिए नहीं बल्कि हमेशा के लिए होता है तो जाने कब्ज दूर करने वाले कुछ Constipation Yoga Asanas जो की निम्न प्रकार से हैं।
अधोमुख शवासन

इस आसन से शरीर को लचक मिलती है जिससे शरीर को मोड़ने में मदद मिलती है इसको करते समय शरीर वी शेप में रहता है इस आसन को करने के लिए दोनों हथेलीयों को जमीन पर रखकर कुल्हों को ऊपर की ओर उठाया जाता है|
मत्स्येन्द्र आसन

ये आसन हमारे शरीर की पाचन शक्ति को तेज करता है जिससे खाना आसानी से पच जाता है ये आसन पेट के सभी अंगो को मुलायम रखने में मदद करता है ये कब्ज दूर करने में सबसे ज्यादा लाभकारी आसन माना जाता है|
पवनमुक्तासन

ये आसन गैस और कब्ज साथ ही पेट दर्द को भी दूर करता है। इसको नियमित करने से पेट की लगभग सभी रोगों में फायदा होता है, इस आसन में जमीन पर लेटकर आपको घुटनों को सीने के पास तक मोड़ना होता है ये पाचन तंत्र को मजबूती देता है।
बालासन

ये आसन बहुत ही सरल और लाभकारी होता है। यह आसन इतना आसान होता है की बच्चों को भी करने में मुश्किल नहीं होती है, वैसे ये आसन पेट के तनाव को कम करता है। पाचन शक्ति को मजबूत करता है इसमें पेट के बल लेट कर गहरी सांसे ली जाती है। इस आसन के करने से पेट के साथ अस्थमा जैसे रोग भी ठीक हो जाते हैं।
उत्तनासन

ये आसन शरीर की सभी नसों को आराम देता है साथ ही ये आसन पेट के निचले भाग पर दवाब डालकर पाचन शक्ति को मजबूती देता है। इस आसन में सीधे खड़े होकर कमर की तरफ मुड़ते है, फिर दोनों हाथों से जमीन को छुते है इस आसन से पेट के साथ साथ पुरे शरीर को आराम मिलता है|
सुप्त मत्स्येन्द्रआसन

ये आसन कब्ज के साथ-साथ पेट की हर रोग में तुरंत लाभकारी साबित होता है इस आसन को करने से शरीर की मसाज हो जाती है साथ ही सुबह इस आसन को करने से पेट पर जो दबाव पड़ता है इससे पेट की व आंतो की सफाई हो जाती है इसलिए ये आसन शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।