Summer Seasonal Disorder
Summer Seasonal Disorder Credit: Istock

Overview:

गर्मी का मौसम आपको 'समर सेड' कर सकता है। यह नया केमिकल लोचा, आइए जानते हैं।

Summer Seasonal Disorder: देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी का दौर चल रहा है। ऐसे में कई बीमारियां होने का खतरा रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी का असर आपके मूड पर भी होता है। जी हां, गर्मी का मौसम आपको ‘समर सेड’ कर सकता है। क्या है यह नया केमिकल लोचा, आइए जानते हैं।

जानिए क्या है समर सेड

Many people feel very tired during the summer season.
Many people feel very tired during the summer season.

गर्मी के मौसम में कई लोगों को बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है। वे उदास रहने लगते हैं। बात-बात पर चिड़चिड़ा जाते हैं या गुस्सा करने लगते हैं। ऐसे में साफ है कि गर्मी और हीट वेव मेंटल हेल्थ पर सीधा असर करती है। मेडिकल की भाषा में इसे SAD यानी सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर कहा जाता है। ज्यादा गर्मी या सर्दी दोनों ही मौसम में यह हो सकता है। हालांकि गर्मियों में लोगों को डिप्रेशन और तनाव जैसी समस्याएं ज्यादा होने लगती हैं।

इसलिए पड़ता है असर

इस मौसम में ज्यादा गर्मी के कारण नींद प्रभावित होती है। जिससे मेंटल हेल्थ प्रभावित होती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार तापमान बढ़ने से तनाव, डिप्रेशन, एंग्जायटी बढ़ती है। इससे स्किजोफ्रेनिया और मूड डिसऑर्डर जैसी समस्याएं करीब 8% तक बढ़ सकती हैं। इसी के साथ सिरदर्द, बेचैनी, थकान और अनिद्रा जैसी परेशानियां भी ज्यादा होती हैं।

समय पर पहचानें लक्षण

समर सेड के लक्षणों को समय पर पहचानना जरूरी है। अगर आप गर्मी से परेशान हो रहे हैं। आपका मूड बार-बार ​खराब हो जाता है। भूख कम लगने लगती है, अनिद्रा की शिकायत हो रही हो, बेचैनी या चिड़चिड़ापन हो, तो ये सभी ‘समर सेड’ के लक्षण हैं। इस डिसऑर्डर के कारण कभी-कभी लोग आक्रामक भी हो सकते हैं। जो लोग पहले से तनाव और चिंता में हैं उन्हें इसका खतरा ज्यादा होता है। इसी के साथ बुजुर्ग और हार्मोनल इंबैलेंस से भी यह समस्या ट्रिगर होती है।

मेंटल हेल्थ पर होता है असर

गर्मी के मौसम में मेंटल हेल्थ प्रभावित होने के पीछे कई कारण हैं। तेज गर्मी, धूप और रोशनी के कारण शरीर में मेलाटोनिन और सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर्स पर असर होता है। ये सभी न्यूरोट्रांसमीटर्स नींद और मूड को कंट्रोल करते हैं। इनके प्रभावित होने से मेंटल हेल्थ पर असर होता है। कई बार गर्मी में ज्यादा पसीना आने के कारण दिमाग को आराम नहीं मिल पाता है। इसका असर व्यवहार पर नजर आता है। इसी के साथ डिहाइड्रेशन के कारण स्ट्रेस हार्मोन बढ़ा सकता है, जिससे मूड खराब होता है।

ऐसे रखें गर्मी में मेंटल फिट

अगर आप भी समर सेड की समस्या महसूस कर रहे हैं तो इसे हल्के में न लें। गर्मी के मौसम में खुद को पूरी तरह से हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। दोपहर में 12 से 4 बजे के बीच कहीं न निकलें। अपने कमरे को हमेशा ठंडा रखने की कोशिश करें। एसी, कूलर, पंखा चला कर रखें। ब्लैकआउट कर्टेन लगाएं। इससे भी घर ठंडा रहता है। घर में वेंटिलेशन की पूरी व्यवस्था रखें। सुबह और शाम को खिड़कियां खोलें और दोपहर में इन्हें बंद रखें। इसी के साथ सोने का एक फिक्स रूटीन बनाएं। इससे सर्केडियन रिदम बेहतर बनती है।

ये तरीके भी अपनाएं

फिजिकली एक्टिव रहने से आपका स्ट्रेस कम होगा। वहीं योग और ध्यान से आप रिलैक्स महसूस करेंगे। अपने खाने पर भी पूरा ध्यान दें। हर मील में फल, सब्जियां और स्प्राउट्स शामिल करें। खाना हल्का खाएं। इससे पेट को आराम मिलेगा। ज्यादा मसाले और तेल से बना खाना न खाएं। बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड भी नुकसानदायक हो सकता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...