छाछ पीने से इन लोगों हो सकता है नुकसान
छाछ का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। इसके कई नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं छाछ का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए?
Buttermilk Side Effects: छाछ में बायोएक्टिव प्रोटीन होता है, जो शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ गट हेल्थ में सुधार कर सकता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन बी12 और मिनरल्स इत्यादि पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को कम कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ स्थितियों में छाछ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं होता है। छाछ के सेवन से शरीर की कई परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं छाछ का सेवन करने से शरीर को होने वाले नुकसान क्या हैं?
बढ़ा सकता है सर्दी और खांसी की समस्या
अगर आपको सर्दी, खांसी या फिर गले में खराश की परेशानी है, तो इस स्थिति में छाछ का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, छाछ की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से परेशानी कम होने के बजाय बढ़ सकती है। खासतौर पर रात के समय छाछ का सेवन करने से बचें।
किडनी और एक्जिमा की समस्या
अगर आपको किडनी या फिर एक्जिमा से जुड़ी परेशानी है, तो इस स्थिति में छाछ के सेवन से बचें। इस तरह की स्थितियों में छाछ का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। किडनी की परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लेकर ही छाछ का सेवन करें।

जोड़ों के दर्द के दौरान
हम में से कई लोग हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। इन परेशानियों में जोड़ों में दर्द, गठिया और मांसपेशियों का दर्द इत्यादि शामिल है। इस तरह की स्थितियों में छाछ का सेवन करने से बचना चाहिए। यह जोड़ों के दर्द और जकड़न को बढ़ा सकता है।

हृदय रोगी छाछ से रहें दूर
छाछ में संतृप्त वसा होता है, ऐसी स्थिति में हार्ट से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे मरीजों के लिए छाछ का सेवन करना हेल्दी नहीं माना जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना होती है, जो हार्ट रोगियों के लिए सही नहीं है। इसलिए हार्ट डिसीज़ से पीड़ित रोगियों को छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।

बुखार के दौरान
छाछ की तासीर ठंडी होती है। बुखार में ठंडी और खट्टी चीजें खाने से मना किया जाता है। ऐसे में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। बुखार में आपको छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।

ड्राई स्किन की परेशानी
कई लोग छाछ का इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं। इसमें कई तरह के एसिड होते हैं, इन एसिड से त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। स्किन पर जलन, खुजली या अन्य कोई समस्या हो सकती है। ऐसे में छाछ को डायरेक्ट स्किन पर लगाने से बचें। इससे परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकी है। कई लोग डैंड्रफ की समस्या को रोकने के लिए भी छाछ का इस्तेमाल करते हैं। इसका ज्यादा इस्तेमाल बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

छाछ स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। लेकिन कुछ स्थितियों में छाछ से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में छाछ का अधिक सेवन करने से बचें। किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही छाछ का सेवन करें।