Protein Rich Foods: प्रोटीन को हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्वो में से एक माना जाता है। इसके सेवन से आपकी बॉडी मांसपेशियों और अंगों के निर्माण का काम कर पाती है। ये बॉडी के डैमेज टीश्यूज को फिर से बनाने का काम करता है। आपके पूरे शरीर की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए भी प्रोटीन बहुत ही जरूरी है। आइए जाने प्रोटीन से भरपूर फूड्स के बारे में-
सोयाबीन
Meat isn't the only way to get protein. A cup of cooked white mushrooms has about 3.5 grams of protein. Check out which other veggies pack a powerful protein punch, too! https://t.co/K5reTxuFv2 pic.twitter.com/SQ44zjeXoC
— WebMD (@WebMD) July 22, 2023
इसके अंदर मीट से भी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके प्रति कप से आपको 22 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है। इसे आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
टेम्पेह
यह तब बनता है जब बैक्टीरिया सोयाबीन पर फ़ीड करते हैं। ये सब्जी बहुत ही हेल्दी मानी जाती है। ये पनीर की तरह बनता है। इसमें प्रति 3-औंस सर्विंग में लगभग 17 ग्राम प्रोटीन होता है ।
मसूर की दाल
आधा कप पकी हुई दाल में 9 ग्राम प्रोटीन होता है। इसका सेवन आपकी प्रोटीन की जरूरतों को पूरा कर सकता है।
मटर
इनमें प्रति कप लगभग 5 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। इसके अंदर प्रोटीन के अलावा भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
आलू
एक बड़े पके हुए आलू में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके सेवन से आपकी बॉडी को काफी हद तक प्रोटीन की पूर्ति हो सकती है। इसे इंडियन किचन में काफी यूज भी किया जाता है।
यह भी देखें-पहले दिन ही ‘ओपेनहाइमर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका, करोड़ों की हुई कमाई: Oppenheimer Collection Day 1
ब्रोकली
इसकी प्रति सर्विंग में 3 ग्राम से अधिक प्रोटीन होता है। इस हरी सब्जी से आपको आयरन और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों की भी पूर्ति होती है।
