Summary: लंबे रिश्तों में इच्छा कैसे बदलती है, जानिए असल वजहें
लंबे रिश्तों में इच्छा खत्म नहीं होती, बल्कि समय, जिम्मेदारियों, भावनाओं और फैंटसी-सच के संतुलन के कारण अपना रूप और दिशा बदलती रहती है।
Emotional Desire in Relationship: जैसे-जैसे रिश्ते में समय बीतता है, पार्टनर एक दूसरे से शिकायत करते हैं, अब तुम बदल गए हो, तुम पहले जैसे नहीं रहे, हमारे रिश्ते में अब पहले जैसी खुशी नहीं बची। यह सच है कि रिश्ता जैसा शुरू में रहता है हमेशा वैसा ही नहीं रहता। समय के साथ रिश्ते में प्यार तो बढ़ता है लेकिन इच्छाएं कम होती जाती है। कई बार इसका रिश्ते पर गलत असर भी पड़ता है। इसका एक महत्वपूर्ण कारण फैंटसी और सच के बीच संतुलन न बन पाना भी है। आईए जानते हैं इस लेख में किस तरह लंबे रिश्तो में इच्छाएं बदलती है।
रिश्ते में इच्छाओं का बदलना
शुरुआती इच्छा का कारण: जब भी व्यक्ति नए रिश्ते में आता है तो उसके अंदर अपने साथी से मिलने, बात करने, अपने साथी से अपने अनुभव बताने, उसके बारे में अधिक से अधिक जानने, नए रिश्ते में आने का उत्साह और सवाल यह सभी चीज बहुत ज्यादा होती हैं। यही सब रिश्ते में इच्छा अधिक होने के कारण है।
रिश्ते में शुरुआती दौर में इन इच्छाओं के कारण लगातार हमारे दिमाग में डोपामिन के सिग्नल निकलते हैं जो व्यक्ति को एक्साइटमेंट से भर देता है। यही कारण है कि रिश्ते के शुरुआत में कपल्स एक दूसरे से दूर नहीं रह पाते हैं।।

समय के साथ इच्छा का कम होना: जैसे-जैसे रिश्ते में समय बितता जाता है और पार्टनर एक दूसरे के बारे में ज्यादातर बातें जान जाते हैं या एक दूसरे को समझने लगते हैं तो सभी चीजें सामान्य लगने लगती है।
समय के साथ रिश्ते में ऑफिस, बच्चे, घर, परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ने से भी इच्छा में कमी आती है।
अगर रिश्ते में लगातार तनाव, भावनात्मक दूरी नाराजगी या गलतफहमी बनी रहे तो भी रिश्ते में डिजायर्स काम होते हैं।
फैंटसी और सच के बीच रिश्ता
किसी भी रिलेशनशिप में फैंटसी और सच का संतुलन बहुत जरूरी है। फेंटेसी रिश्ते में नए रोमांच को जन्म देती है। जिससे आप पार्टनर से फिर से नया जुड़ाव महसूस करते हैं। रिश्ते में पार्टनर एक दूसरे के साथ नए अनुभव करते हैं। जबकी रिश्ते में सच का होना आपके बीच सुरक्षा और भरोसे को बढ़ता है। रिश्ते में सुरक्षा और भरोसे का होना आपके रिश्ते को सफल और स्थिर बनता है। रिश्ते में दोनों का होना जरूरी है किसी एक की अधिकता या कमी आपके रिश्ते को उबाऊ बना सकती है। लंबे रिश्ते में पार्टनर की इच्छाएं खत्म नहीं होती हैं, बस वह थोड़ा बदल जाती है। अगर रिश्ते में साथी एक दूसरे को फिर से समय दे और समझे तो रिश्ते में खोया हुआ डिजायर वापस लौट सकता है।
लंबे रिश्ते में डिजायर्स का लौटना
अपने रिश्ते को रूटिंग ना बनने दें। समय-समय पर उसमें नए बदलावों को जोड़े। जैसे, अपने साथी के साथ ट्रिप प्लान करें, साथ में किसी पसंदीदा काम को करें, साथ मिलकर अपने घर को सजाएं। हफ्ते में एकादा बार घर पर ही नाइट डेट प्लान करें। यह छोटी-छोटी चीज आपके रिश्ते में इच्छाओं को लौट सकती हैं।
अपने साथी से अपने भावनात्मक और शारीरिक नजदीकियों को बढ़ाएं। हर रोज एक दूसरे के साथ 20 से 25 मिनट का समय बिताएं। इस दौरान एक दूसरे की भावनाओं को सुने, शारीरिक स्पर्श करें, अपनी गलतियों के लिए माफी मांगे, अपने साथी के काम के लिए धन्यवाद कहे। इस तरह आपके रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बेहतर होता है और रिश्ते में आप फिर से जीने लगते हैं।
अपने थकान और तनाव को कम करें। इसका जिम्मेदार अपने साथी को ठहरने की बजाय अपने दिनचर्या को सुधारे। कई बार रिश्ते में इच्छा की कमी आपके साथी के कारण नहीं बल्कि आपके अपने थकान और तनाव के कारण होता है।
