आंख बंद करके खा रहे हैं प्रोटीन सप्लीमेंट्स तो संभल जाएं, सख्ती की तैयारी में FSSAI: Fssai on Protein Supplements
Fssai on Protein Supplements

Overview:

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रोटीन सप्लीमेंट्स ब्रांड्स को लेकर सख्त नियम लाने की तैयारी कर रहा है। घटिया सप्लीमेंट्स लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं।

Fssai on Protein Supplements: भारत में बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस की बात जब भी आती है तो एक्सरसाइज के साथ प्रोटीन सप्लीमेंट्स का जिक्र जरूर होता है। लोग मानते हैं कि प्रोटीन सप्लीमेंट्स बॉडी बिल्डिंग और मसल बिल्डिंग में मददगार होते हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में प्रोटीन सप्लीमेंट्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया तक इन सप्लीमेंट्स को लेकर कई भ्रामक विज्ञापन और दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रोटीन सप्लीमेंट्स ब्रांड्स को लेकर सख्त नियम लाने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, घटिया सप्लीमेंट्स लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं।  

Fssai on Protein Supplements-दुकानों से लेकर जिम और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तक कई ब्रांड्स प्रोटीन सप्लीमेंट्स को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं, जिससे लोग गुमराह हो रहे हैं।
From shops to gyms and e-commerce platforms, many brands are making false claims about protein supplements

एफएसएसएआई की ओर से किए गए एक अध्ययन में खुलासा हुआ कि दुकानों से लेकर जिम और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तक कई ब्रांड्स प्रोटीन सप्लीमेंट्स को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं, जिससे लोग गुमराह हो रहे हैं। ये सप्लीमेंट्स लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। एक अन्य अध्ययन के अनुसार भारत में बिकने वाले 36 मशहूर प्रोटीन सप्लीमेंट्स के विश्लेषण में चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। अध्ययन के अनुसार करीब 70% ब्रांड्स में प्रोटीन को लेकर गलत जानकारी दी गई थी। वहीं कुछ ब्रांड्स सिर्फ आधे ही प्रोटीन की जानकारी दे रहे हैं। करीब 14% में हानिकारक फंगल एफ्लाटॉक्सिन और 8% में कीटनाशक अवशेष तक पाए गए हैं। कुछ प्रोटीन सप्लीमेंट्स में आर्सेनिक, सीसा और कैडमियम जैसी भारी धातु मिले, ये सभी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

घटिया प्रोटीन सप्लीमेंट्स नियमित रूप से लेने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके कई साइड इफेक्ट्स नजर आ सकते हैं।

खराब गुणवत्ता के प्रोटीन सप्लीमेंट्स से आपका पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। इससे गैस, सूजन, पेट दर्द या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कुछ प्रोटीन सप्लीमेंट्स में एलर्जी पैदा करने वाले तत्व और हानिकारक एडिटिव्स होते हैं। ऐसे में इनके सेवन से कई प्रकार की एलर्जी होने का खतरा रहता है। पित्ती, खुजली और सूजन जैसी एलर्जी कॉमन हैं।

घटिया प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने के साथ ही ज्यादा प्रोटीन लेना भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, प्रोटीन के अधिक सेवन से उसे पचाने के लिए किडनी को बहुत ज्यादा काम करना पड़ता है, जिससे उसपर अतिरिक्त दबाव बढ़ता है।

किडनी के साथ ही प्रोटीन का ज्यादा सेवन लिवर के लिए भी खतरनाक है। क्योंकि प्रोटीन को पचाने में लिवर भी अहम रोल निभाता है, जिससे लिवर का काम बढ़ जाता है। इसलिए प्रोटीन का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

घटिया प्रोटीन सप्लीमेंट्स आपके शरीर में पोषक तत्वों का बैलेंस खराब कर सकता है। इससे विटामिन व मिनरल का बैलेंस बिगड़ता है और शरीर में पोषण संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

अगर आप सोया आधारित प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन कर रहे हैं तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि इससे हार्मोन का बैलेंस बिगड़ने की आशंका रहती है। दरअसल, इसमें फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं, जो शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन को प्रभावित करते हैं। कई बार ये मूड स्विंग का कारण भी बन सकते हैं। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...