सिल्क की इन साड़ियों में दिखें कमाल: Beautiful Silk Sarees
Beautiful Silk Sarees

Beautiful Silk Sarees: अगर आप साड़ी में अपने लुक को खास बना चाहती हैं तो सिल्क की इन साड़ियों को अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बनाएं।

Also read: Silk Saree Designs: सिल्क की हैंडमेड डिजाइनर साड़ी

ग्रीन बनारसी साड़ी

Beautiful Silk Sarees
Green Banarasi Saree by Royal Rajgharana Saree

इस ग्रीन सिल्क साड़ी पर मोटिफ बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। आप इसे कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पहनें। इस बनारसी आर्ट सिल्क साड़ी को एथनिक मोटिफ्स और वूवेन डिजाइन में तैयार किया गया है।– रॉयल राजघराना साड़ी

पिंक सिल्क साड़ी

जरी और कलमकारी प्रिंट के साथ यह प्योर सिल्क साड़ी बहुत लाइटवेट है। इसमें जरी डिटेल वर्क भी किया गया है। इसके बार्डर के दोनों साइड्स में गोल्डन पट्टियां दी गई हैं, जो देखने में खूबसूरत लगती हैं। -मितेरा

कांजीवरम सिल्क साड़ी

Kanjivaram Silk Saree by Kalini
Kanjivaram Silk Saree by Kalini

यह प्योर कांजीवरम सिल्क साड़ी है और इसके बार्डर में जरी का वर्क है। अगर आप चाहें तो कंट्रास्ट में भी ग्रीन और पिंक सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी पेयर करें। -कालिनी

येलो सिल्क साड़ी

यह कांजीवरम सिल्क साड़ी फ्लोरल जरी पैटर्न में है। इस येलो सिल्क साड़ी में बेहद ही खूबसूरत व्हाइट मोटिफ को उकेरा गया है। इसे आप हल्दी जैसे फंक्शन पर पहन सकती हैं। -मिमोसा

वाइन बनारसी सिल्क साड़ी

Wine Banarasi Silk Saree by Odd by House of Pataudi
Wine Banarasi Silk Saree by Odd by House of Pataudi

बरगंडी कलर की यह साड़ी नई-नवेली दुल्हन पर खूब जंचेगी। अगर आप किसी खास फंक्शन में रॉयल लुक चाहती हैं तो इस वाइन कलर बनारसी सिल्क साड़ी को स्टाइल करें। – ऑड बाय हाउस ऑफ पटौदी

पिंक सिल्क साड़ी

यह प्रिंटेड पिंक सिल्क साड़ी आपको एक ब्राइटन लुक देती है। यह पहनने में बहुत हल्की-फुल्की होती हैं। इसे आप डे टाइम में होने वाले फंक्शन में पहन सकती हैं। इसके पल्लू में टैसल्स भी दिए गए हैं। -सिल्क लैंड

व्हाइट एंड रेड सिल्क साड़ी

White and Red Silk Saree by Divastri
White and Red Silk Saree by Divastri

इस प्योर कांजीवरम सिल्क साड़ी के बार्डर पर जरी की डिटेलिंग के साथ एथनिक मोटिफ्स दिए गए हैं। यह व्हाइट एंड रेड सिल्क साड़ी आपको एक क्लासी लुक देती है। -दिवास्त्री

प्रिंटेड आर्ट सिल्क साड़ी

एकथनिक मोटिफ्स और जरी के साथ आर्ट सिल्क की बनारसी साड़ी नई दुल्हन पर खूब जंचेगी। इस प्रिंटेड आर्ट सिल्क साड़ी को आप किसी फेस्टिवल व वेडिंग पर पहन सकती हैं। -कालिनी