Collage of heart-shaped snacks including cutlets, cookies, and mini pizzas arranged for a Valentine’s theme.
Collage of heart-shaped snacks including cutlets, cookies, and mini pizzas arranged for a Valentine’s theme.

Summary: डेट नाइट को बनाएं यादगार: होमशेफ ने शेयर की 5 Heart-Shaped Snacks

कानपुर की रहने वाली गृहलक्ष्मी होमशेफ टीना आहूजा ने वैलेंटाइन्स डे के मौके पर 5 हार्ट-शेप्ड स्नैक्स रेसिपी शेयर की हैं।
ये स्वादिष्ट और आकर्षक स्नैक्स आपकी डेट नाइट को और ज्यादा रोमांटिक व फन बना सकते हैं।

Heart Shaped Snacks for Valentine: वैलेंटाइन्स डे सिर्फ़ तोहफों और गुलाबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपने प्यार को खास एहसास देने का मौका भी है। अगर आप इस बार डेट नाइट को कुछ अलग और यादगार बनाना चाहते हैं, तो स्वाद और प्यार का ये अनोखा कॉम्बिनेशन जरूर ट्राई करें। कानपुर की रहने वाली ‘गृहलक्ष्मी’ होमशेफ टीना आहूजा ने वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर 5 हार्ट-शेप्ड स्नैक्स रेसिपी शेयर की हैं, जो देखने में जितनी खूबसूरत हैं, स्वाद में उतनी ही लाजवाब। ये आसान और क्रिएटिव रेसिपीज़ न सिर्फ़ आपके डिनर टेबल को रोमांटिक टच देंगी, बल्कि आपकी डेट को भी और ज्यादा फन और स्पेशल बना देंगी।

Four heart-shaped mini bread pizzas

सामग्री

5-6 ब्रेड

2 प्याज

1 टमाटर

1 शिमला मिर्च

3-4 स्वीट कॉर्न

1 चम्मच चिली फ्लेक्स

1 चम्मच ओरिगैनो

2-3 चम्मच पिज़्ज़ा सॉस

4-5 चम्मच चीज़ कद्दूकस किया हुआ

स्वादानुसार नमक

विधि

1 ब्रेड पिज़्ज़ा को बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को हार्ट शेप में काट कर रख लेंगे। अब सभी सब्जी को छोटे टुकड़े में काट लेंगे।

अब ब्रेड पर पिज़्ज़ा सॉस लगा ले ओवन को १८०° पर प्रि हीट कर ले। अब एक बाउल में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले।इसमें अब नमक डाल कर मिक्स कर रख दे।

अब पिज़्ज़ा सॉस लगे ब्रेड के स्लाइस पर इस को फैला लेंगे। फिर सब्जी के ऊपर से चीज़ को भी फैला दे। अब इसके ऊपर चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो को भी छिड़क दे।अब इस ब्रेड स्लाइस को स्टैंड पर रख कर प्रि हीट ओवन में डाल दे। अब ओवन को फिर से १८०°पर सेट कर इसको १०-१२ मिट्स के लिए बेक होने दे।

जब चीज़ अच्छे से मेल्ट हो जाए और ब्रेड भी क्रिस्प हो जाए तब ये पिज़्ज़ा ब्रेड तैयार है। इसको आप ओवन से निकाल ले। अब इस पर थोड़ा सा चीज़ और चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो छिड़क कर अपनी पसंद की सॉस के साथ सर्व करें। ये बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।आप भी इस वेलेंटाइन डे पर इसको बना कर जरूर खाएं।

Heart-shaped rice cutlets on sticks, garnished and arranged on a plate.

सामग्री

2 कप उबले चावल

3 बड़े चम्मच बारीक कटी शिमला मिर्च

3 बड़े चम्मच गाजर कदूकस

4 बड़ा चम्मच बारीक कटा प्याज

1 बारीक कटी हरी मिर्च

1/2 कप पनीर कद्दूकस

2 बड़े चम्मच धनिया बारीक कटा

1 छोटा चम्मच नमक

1 छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लैक्स

1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला

1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला

1/2 छोटा चम्मच जीरा

1/2 कप सूजी

2 बड़े चम्मच  कॉर्न फ्लोर

2 बड़े चम्मच  दही

1 छोटा चम्मच तेल

विधि

सबसे पहले एक मिक्सर जार में चावल डाल कर बारीक पीस लेंगे।

अब पिसे हुए चावल को एक बाउल में निकालकर उसमे सारी सामग्री मिक्स करके मिक्स्चर तैयार कर लेंगे।

अब एक प्लेट को तेल से ग्रीस करके उसमे मिक्सचर 1/2 इंच मोटाई में फैला देंगे और 10 मिनट तक सेट होने रख देंगे।

मिक्स्चर के सेट होने पर उसे दिल शेप के कुकी कटर से दिल शेप में काट लेंगे।

अब एक नॉनस्टिक तवे पर तेल डालकर राइस हार्ट को शैलो फ्राई करेंगे ।

अब एक प्लेट में निकालकर राइस हार्ट बार पर चाट मसाला छिड़ककर टोमेटो सॉस के साथ सर्व करेंगे।

Heart-shaped Sabudana tikki arranged on a plate.
Heart-shaped Sabudana tikki

सामग्री

1 कप भिगाया हुआ साबूदाना

2 उबले हुए आलू

2-3 हरि मिर्च कटी हुई

1 चम्मच अदरक काटी हुई

2-3 चम्मच धनिया पत्ती काटी हुई

1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर

1 छोटी चम्मच जीरा

सेंधा नमक स्वादानुसार

तलने के लिए तेल

विधि

साबूदाना टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से २-३ बार धो ले। फिर इसमें पानी जितना कि साबूदाना डूब जाए उतना डाल कर ५-६ घंटे या रात भर भिगो कर रख दे।

जब साबूदाना अच्छे से फूल जाए तब इसको किसी छलनी में छान कर रख ले ताकि जरा सा भी पानी ना रह जाए। अब उबले हुए आलू को छील कर कद्दूकस कर लेंगे।

अब एक बाउल में भीगे हुए साबूदाना को डाल कर इसमें आलू, जीरा पाउडर, जीरा, हरि मिर्च,अदरक, धनिया पत्ती और नमक को डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले। आप इसमें चाट मसाला भी डाल सकते है अगर व्रत के लिए नहीं बना रहे हो तब।

अब सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर इसके बड़े बड़े लोई बना कर रख ले। अब एक कड़ाही में तेल डाल कर गर्म होने दे। आप इसको गोल आकार में भी बना सकते है।मैंने इसको हार्ट शेप कुकीज़ कटर से इसका शेप बनाया है। सभी साबूदाना की लोई से ऐसे ही हार्ट शेप की टिक्की बना कर रख ले।

तेल जब गर्म हो है तब इसको मीडियम फ्लेम पर करके इसमें टिक्की को डाल कर इसको अच्छे से दिनो तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे। टिक्की जब अच्छे से क्रिस्पी हो जाए तब इसको किसी प्लेट में निकाल ले।बाकी टिक्की को ऐसे ही फ्राई कर लेंगे।

जब टिक्की बन जाए तब आप इसको अपनी पसंद की सॉस या चटनी के साथ सर्व करें। अगर व्रत में खाने के लिए बना रहे है तो इसको दही के साथ या धनिया की चटनी के साथ खा सकते है। ये टिक्की खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी लगती है।

Heart shaped cookies arranged in plate along with chooped dry druits
heart shaped cookies

सामग्री

1 कप आटा

1 कप बेसन

1/2 कप चीनी पाउडर

3 चम्मच देशी घी

1/2 कप दूध

1/2 छोटा चम्मच छोटीइलायची पाउडर

1 बड़ा चम्मच पिश्ता कतरा हुआ

हार्ट शेप कुकी कटर

विधि

एक बाउल में देशी घी, चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें.

अब चीनी घी के बाउल में आटा और बेसन डालकर हलके हाथ से अच्छे से मिक्स कर लें साथ ही दूध भी डालें और मीडियम डो बना लें.

अब डो के 2 हिस्से करें और मोटा बेल लें. अब कुकी कटर से काट लें. कटे कुकी को बादाम पिस्ता से सजा लें.

एक नॉन स्टिक पैन को हल्का गरम करें और कुकी रखकर ढक्कन लगा दें. बीच में चेक करें की कुकी जल ना जाए. आंच बिलकुल कम रखें. टाइम 8-10 मिनट लगेगा. कुकी को पलट लें और गैस बंद कर दें. कुकी दोनों तरफ से बेक हो जायेगी.

तैयार है स्वादिष्ट आटा बेसन की कुकीज़

heart shaped gulab jamun arrange in a plate with reose petals
heart shaped gulab jamun

सामग्री

1 पैकेट गुलाब जामुन रेडी मिक्स

1/2 कप गुनगुना दूध

2 कप चीनी

4 कप पानी

1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

आवश्यकतानुसार घी या रिफाइंड ऑयल

विधि

सबसे पहले एक बाउल में रेडी मिक्स पाउडर निकालें।

गुनगुने दूध को ज़रूरत के हिसाब से धीरे धीरे डालते हुए मुलायम गूंध लें।

हथेलियों में घी लगा कर आटा थोड़ा मसाला लें। अब छोटे छोटे गोले बना लें। हार्ट शेप वाले कुकीज़ कटर से हार्ट की शेप दें।

एक कढ़ाई में घी या रिफाइंड तेल गर्म करें। मीडियम आंच पर इन लिटिल हार्ट्स को गोल्डन ब्राउन फ्राई कर लें।

एक पैन या पतीले में चाशनी के लिए चीनी और पानी उबाल लें। इलायची पाउडर मिलाएं। चाशनी को गाढ़ा चिपचिपा बनाना है, तार वाली चाशनी नहीं बनानी है।

अब फ्राइड लिटिल हार्ट्स को गर्म चाशनी में डाल दें। कुछ घंटे में गुलाब जामुन खाने को तैयार हो जायेंगें। इन्हें गर्म गर्म या ठंडा, किसी भी तरह खा सकते हैं। पिस्ते या ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और सर्व करें। एंजॉय !

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...