Xyzal Tablet: जाईजल टैबलेट एक एंटी हिस्टामैनिक टैबलेट है जिसका प्रयोग अधिकतर एलर्जी के इलाज के लिए किया जाता है। यह दवाई 5 mg में उपलब्ध होती है। इसको सेवन करने से जुड़ी सारी जानकारी आपको आपके डॉक्टर देते हैं इसलिए खुद से इस टैबलेट का प्रयोग न करें। इसकी डोज सभी के लिए अलग अलग हो सकती है। यह शरीर की कई जगह की एलर्जी को दूर करने के लिए काम आती है। आइए जान लेते हैं इस दवाई से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में।
जाईजल टैबलेट की रासायनिक संरचना-Xyzal Tablet Composition In Hindi
इस दवाई में मुख्य इंग्रेडिएंट के रूप में लिवो साइट्रिजिन होता है।
Read More: कोट्रिमोक्साज़ोल टैबलेट की रासायनिक संरचना । इंटाजेसिक एमआर टैबलेट संरचना
जाईजल टैबलेट उपयोग – Xyzal Tablet Uses In Hindi
इस दवाई का उपयोग एलर्जी को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग करके आप निम्न एलर्जी से छुटकारा पा सकते है।
नाक की एलर्जी, स्किन एलर्जी हे फीवर, स्किन पर लाल निशान होने पर, धूल मिट्टी या प्रदूषण के कारण होने वाली एलर्जी, कानों के चारों ओर होने वाली एलर्जी आदि।
जाईजल टैबलेट के फायदे- Xyzal Tablet Benefits In Hindi
यह दवाई एक एंटी हिस्टामेनिक दवाई है। इसका सेवन करने के बाद आपके शरीर से हिस्टामाइन ब्लॉक हो जाता है। इस कारण आप को खुजली, एलर्जी और इससे जुड़े लक्षण नहीं देखने को मिलते हैं।
Read More: एसिट्रॉम टैबलेट के फायदे । एल्डोपेर टैबलेट के फायदे
जाईजल टैबलेट के साइड इफेक्ट्स- Xyzal Tablet Side Effects In Hindi
जी हां, कुछ हल्के फुल्के साइड इफेक्ट्स इस दवाई का सेवन करने से आपको देखना को मिल सकते हैं। यह लक्षण काफी जल्दी ठीक हो जाते हैं और अगर ज्यादा समय ले रहे हैं तो आपको डॉक्टर से पूछना चाहिए।
- इस के साइड इफेक्ट्स में चक्कर आना, सुस्ती आते रहना, नींद आना, कब्ज हो जाना, उल्टी आना, मितली आना, सिर में दर्द होना, गैस होना और एसिडिटी होना आदि शामिल हैं। अगर इस दवाई में मौजूद किसी भी इंग्रेडिएंट से आपको एलर्जी है तो आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
- अगर आप गर्भवती हैं या फिर बच्चे को ब्रेस्ट फीड करवा रही हैं तो इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर राय ले लेनी चाहिए।
- अगर आप विटामिन या अन्य किसी चीज के सप्लीमेंट्स का सेवन कर रहे हैं तो भी डॉक्टर की राय लेना काफी जरूरी है।
- अगर आप शराब का सेवन करते हैं तो इस दवाई का सेवन करने से बचना चाहिए।
- अगर आप को लीवर से जुड़ी कोई समस्या है तो भी इस दवाई का सेवन करने से बचें।
Read more: रोसुवास्टैटिन टैबलेट: नुकसान । ग्लिमेपिराइड टैबलेट: नुकसान
गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इस दवाई का प्रयोग करने से पहले एक बार जरूर डॉक्टर से पूछ लेना चाहिए। यह दवाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आसानी से उपलब्ध होती है इसलिए आप कहीं से भी इसे ले सकते हैं। इसका सेवन डॉक्टर की प्रमार्श लेकर करना ही सही रहता है।
दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है
Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…
डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending
DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…
इपटोइन 100 टैबलेट(Eptoin 100 Tablet in Hindi) उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Eptoin 100 Tabletin Hindi: इपटोइन 100 टैबलेट का इस्तेमाल मिर्गी के दौरे के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है l यह मस्तिष्क…
नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…
रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Relent Tablet in Hindi : रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…
लूझ सिरप (Looz Syrup in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Looz Syrup: बहुत से लोगों की यह समस्या होती है कि उनका पेट सही से साफ नहीं होता है, जिसकी वजह से उन्हें बेचैनी महसूस…
सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।
सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…
डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
जाईजल टैबलेट को नाक की एलर्जी के लिए प्रयोग किया जा सकता है?
क्या शरीर में खुजली के लिए इस टैबलेट का प्रयोग किया जा सकता है?
क्या इस दवाई का प्रयोग करने से सुस्ती आती है?
क्या इस दवाई का प्रयोग खाली पेट भी किया जा सकता है?
Xyzal कैसे काम करता है?
क्या जाईजल ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) उपलब्ध है?
क्या मैं जाईजल को अन्य दवाओं के साथ ले सकता हूँ?
क्या मैं गर्भावस्था के दौरान या स्तनपान के दौरान जाईजल का उपयोग कर सकती हूँ?
क्या जाईजल बच्चों के लिए सुरक्षित है?
