डाइजीन टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Digiene Tablet

Digene Tablet: डाइजीन टैबलेट एसिडिटी, सीने में जलन, अपच, सूजन, डकार और अन्य गैस संबंधी समस्याओं से तुरंत और प्रभावी तरीके से राहत दिलाने में मदद करती हैं I यह टैबलेट्स एसिडिटी न्यूट्रलाइजिंग कैपेसिटी (Acidity Neutralising capacity ) के साथ बनाई गई हैं l यह पेट के एसिड को निष्क्रिय करके काम करती हैं जिससे एसिडिटी से होने वाले पेट के दर्द और पेट की परेशानी में आराम मिलता है l

डाइजीन टैबलेट की रासायनिक संरचना – Digene Tablet composition in Hindi

डाइजीन टैबलेट चार दवाओं से मिलकर बनी है जो एक एंटासिड के रूप में अलग अलग परेशानियों में काम करती हैं –

  • एल्युमीनियम हाइड्रॉक्साइड ( Aluminium Hydroxide ) 300 mg – पेट के अतिरिक्त एसिड को निष्क्रिय करके पेप्टिक अल्सर का इलाज करता है
  • मैग्निशियम हाइड्रोक्साइड ( Magnesium Hydroxide ) 25 mg – यह पेट के एसिड को कम करके अपच और हार्ट बर्न को दूर करता है व कभी-कभी होने वाले कब्ज से भी राहत दिलाता है l
  • सिमेथिकोन ( Simethicone ) 25 mg – एक एंटी फोमिंग एजेंट है जिसका उपयोग बेचैनी और अत्यधिक गैस के कारण होने वाली सूजन व दर्द को कम करने के लिए किया जाता है I
  • मैग्नीशियम एल्युमीनियम सिलिकेट ( Magnesium Aluminium Silicate ) 50 mg-यह एक एंटासिड के रूप में काम करता है l

डाइजीन टैबलेट के उपयोग – Digene Tablet uses in Hindi

डाइजीन टैबलेट नीचे दीं गयी कुछ बीमारियों के इलाज में उपयोगी है

  • डाइजीन टैबलेट का उपयोग गैस्ट्रिक और डिओडिनल अल्सर ( gastric and duodenal Ulcer ) यानि कि पेट और छोटी आंत में होने वाले अल्सर के इलाज में किया जाता है l
  • डाइजीन टैबलेट हेलिकोबैक्टर पाइलोरी इन्फेक्शन ( Helico Bacter Pylori Infection ) के इलाज के लिए एंटीबायोटिक के साथ उन पेशेंट्स को दी जाती है जिन्हें पेट और आंतो में अल्सर होता है l
  • यह टैबलेट जोलिंगर-एलिसन सिंड्रोम (Zollinger-Ellison Syndrome ) के इलाज के लिए दी जाती है l यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें छोटी आंत में ट्यूमर के कारण पेट में अत्यधिक मात्रा में एसिड रिलीज होता है l
  • डाइजीन का उपयोग गैस्ट्रोसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (Gastro Reflux Disease ) के इलाज में किया जाता है l यह एक ऐसा डाइजेस्टिव डिसऑर्डर है जिसमें पेट में मौजूद एसिड ऐसोफागस (Esophagus ) में वापस आ जाता है जिससे भोजन नली में जलन होती है l
  • इसका उपयोग इरोसिव एसोफजाइटिस (Erosive Esophagitis ) के इलाज में किया जाता है l यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें एसिड के अधिक सेक्रेशन के कारण ग्रास नली में सूजन हो जाती है |

Read more: सिल्निडिपिन टैबलेट का उपयोग | ड्रोटिन 40 एमजी टैबलेट का उपयोग

डाइजीन टैबलेट के फायदे – Digene Tablet benefits in Hindi

हमारा पेट आमतौर पर एक म्यूकस लेयर द्वारा एसिड से सुरक्षित रहता है लेकिन कुछ कंडीशंस में ज्यादा एसिड के उत्पादन के कारण यह लेयर नष्ट हो जाती है जिससे एसिडिटी से संबंधित समस्याएं हमें परेशान करती हैं I डाइजीन टैबलेट पेट के अतिरिक्त एसिड को निष्क्रिय करके काम करती है जिससे गैस संबंधी सारी परेशानियों से हम आराम मिलता है l

Read More: बेटनोवेट क्रीम के फायदे | क्रोसिन दवा के फायदे

डाइजीन टैबलेट के साइड इफेक्ट्स – Digene Tablet side effects in Hindi

कब्ज, दस्त, चक्कर आना और उनींदापन आदि इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं जो समय के साथ धीरे-धीरे अपने आप ठीक हो जाते हैं I
यदि आपको इस दवा का सेवन करने से कोई भी परेशानी लगातार बनी हुई है तो अपने डॉक्टर से सलाह करें l हो सकता है आपको इसमें मौजूद किसी साल्ट से एलर्जी हो l इस दवा का उपयोग करने के दौरान शराब का सेवन करने से बचें क्योंकि इससे आपकी एसिडिटी और बढ़ सकती है l किसी भी अन्य दवा के इंटरेक्शन को रोकने के लिए आप जो भी दवाइयां ले रहे हैं उसके बारे में अपने डॉक्टर को सूचित करें l

Read more: हिमालय कॉन्फिडो टैबलेट साइड इफेक्ट्स | इकोस्प्रिन 75 टैबलेट साइड इफेक्ट्स

डाइजीन को इस्तेमाल कैसे करें – How to take Digene tablet in Hindi

डाइजीन टैबलेट का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार भोजन के बाद करें l अगर इसकी कोई डोज छूट जाए तो जैसे ही याद आए आप यह टैबलेट ले लें लेकिन अगर आपकी अगली दोज का समय हो गया है या होने वाला है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें l कभी भी इसकी डबल डोज एक साथ ना लें क्योंकि इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है l
टैबलेट को हमेशा अपने एक ही समय पर लेने का प्रयास करें l इसके साथ ही ज्यादा मसालेदार और ऑयली खाना व कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का अधिक सेवन करने से बचें l खूब पानी पिये l

डाइजीन टैबलेट की कीमत – Digene Tablet price

इसकी एक स्ट्रिप में 15 टैबलेट है जिसकी कीमत है ₹ 21

डाइजीन टैबलेट के विकल्प – Digene Tablet substitute in Hindi

डाइजीन टैबलेट ऑरेंज

डाइजीन टैबलेट मिंट

डाइजीन टैबलेट मिक्स्ड फ्रूट

दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है

Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…

डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending

DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…

नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…

रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Relent Tablet in Hindi :  रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…

सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।

सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…

डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्या इस टैबलेट का इस्तेमाल गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं कर सकती हैं ?

स्तनपान या गर्भवती महिलाओं को कोई भी दवाई बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेनी चाहिए I

डाइजीन टैबलेट कैसे काम करती है ?

डाइजीन टैबलेट पेट के अतिरिक्त एसिड को निष्क्रिय करके काम करती है I

क्या डाइजीन टैबलेट का प्रभाव गुर्दे पर भी पड़ता है ?

इस टैबलेट का हानिकारक प्रभाव ज्यादा नहीं है I डॉक्टर की सलाह अनुसार आप इसे ले सकते हैं l

क्या डाइजीन टैबलेट का प्रभाव लिवर पर भी पड़ता है ?

डाइजीन टैबलेट का दुष्प्रभाव लिवर पर बहुत कम पड़ता है इसलिए डॉक्टर के परामर्श अनुसार आप इसे ले सकते हैं l

डाइजीन टैबलेट का हार्ट पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

टैबलेट का हार्ट पर कोई ज्यादा दुष्प्रभाव नहीं है इसलिए आप इसे डॉक्टर के सलाह अनुसार ले सकते हैं l

क्या मैं डाइजीन टैबलेट का लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकता हूं ?

नहीं, डॉक्टर की सलाह के बिना डाइजीन टैबलेट को लंबे समय तक नहीं लेना चाहिए l अगर कुछ दिन इसे लेने के बाद भी आप बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें l

क्या डाइजीन टैबलेट के साथ एंटीबायोटिक ली जा सकती है ?

नहीं, डाइजीन और एंटीबायोटिक टैबलेट के बीच 2 घंटे का गैप रखें क्योंकि यह टैबलेट एंटीबायोटिक दवाओं के अवशोषण को कम कर सकती है l




मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...