Benefits of Jowar: सर्दी का ही एक ऐसा मौसम है जब आप अपनी सेहत अच्छी तरह बना सकते है। लेकिन जरूरी है कि हेल्दी खाना ही खाएं। इससे आपकी सेहत तो बनेंगी साथ ही आप बीमारियों से बच सकेंगे सो अलग। सर्दी में आप चटपटा तो खाने में शामिल कर लेते हैं लेकिन ऐसी चीजों को भी शामिल करें जो आपको अच्छी सेहत प्रदान करते है। इनमें से ज्वार भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। आईए जानिए इसके फायदे-
Benefits of Jowar: मुंहासे को करता है खत्म
त्वचा पर जब मुंहासे हो जाएं तो आप ज्वार के बीज को पीसकर मुंहासों पर लगाएं। आपको मुहांसों में आराम मिलेगा। और धीरे-धीरे मुंहासे कम भी होने लगेंगे ।
2) पाचन शक्ति को बढ़ाता है

सर्दियों में खाना सही से नहीं पचने के कारण लोग परेशान दिखते हैं। ऐसे में ज्वार बेहद फायदेमंद साबित होता है। ज्वार आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो आप ज्वार जरूर खाएं। खाना सही से पचेगा तो आप मोटे भी जल्दी से नहीं होंगे।
3)दिल के लिए है फायदेमंद
आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्वार दिल के लिए काफी फायदेमंद है। ज्वार को खाते रहने से ये कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है। आप इसके आटे का इस्तेमाल गेहूं के आटे में मिलाकर कर सकते हैं। ज्वार खाने से कभी भी खून मे थक्का जमा होने की शिकायत नहीं होती है। ये शरीर में खून के स्त्राव को सही रखता है। जिससे दिल की बीमारी होने का भी कम खतरा रहता है।
4)शुगर लेवल को सामान्य रखता है
आजकल शुगर की दिक्कतें ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। अगर आप प्रतिदिन ज्वार का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में शुगर का लेवल सामान्य रहता है। लेकिन आपको शुगर है तो जरूरी है कि ज्वार का सेवन डॉक्टर से पूछ कर करें।
5)दांतो को भी बनाता है मजबूत
दांतों को मजबूत बनाने में ज्वार काफी फायदेमंद साबित होता है। और कभी आपके दांतो और मसूड़ों में दर्द हो रहा होता है। तो आप ज्वार के बीजों को पीसकर दांतों और मसूड़ों पर लगाएं आपको दर्द में आराम मिलेगा।
6)कान बहना करे बंद
यदि आपका कान बह रहा है और आपको आराम नहीं मिल पा रहा है तो आप ज्वार के रस को गुनगुना करके उसकी कुछ बूंदे कान में डाल लें आपका कान बहना बंद हो जाएगा।
7)खांसी में राहत
सर्दियों में अक्सर खांसी हो जाती है और खांसी इस कदर हो जाती है कि आपको राहत नहीं मिल पाती है। तो ऐसे में आप ज्वार के भूने हुए बीजों को गुड़ के साथ खाएं आपको राहत मिलेगी। और खांसी भी ठीक हो जाएगी।
8)वजन कम करने में सहायक
ज्वार में फाइबर ज्यादा होने के कारण आपको बार बार भूख नहीं लगती है। जो वजन को कम करने में सहायक साबित होता है। फाइबर को पचने में ज्यादा समय लगता है। जिससे आपको भूख जल्दी नहीं लगती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसलिए ज्वार को सेवन करने से वजन जल्दी ही कम होता है।
9)हड्डियों को बनाता है मजबूत
ज्वार का सेवन करने से आपके शरीर की हड्डियां मजबूत बनती है। हड्डियां अगर मजबूत होंगी तभी हमारा शरीर सही से कार्य करेगा। नहीं तो जरा सा गिरने पर भी कमजोर हड्डियां जल्दी ही चटक जाती है। जिससे शरीर मजबूत नहीं रहता। इसलिए हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होनी चाहिए इसके लिए आप ज्वार के आटे का सेवन करें।
10)आंखों को स्वस्थ बनाए रखता है
आंखों की दिक्कतें तो आजकल बड़े हो या छोटे सभी को है। क्योंकि हमारा सारा समय अधिकतर टीवी या मोबाईल में जाता है। जिससे आंखों पर गहरा असर पड़ता है। तो इसके लिए आप अपने खान पान पर ध्यान दें खाने में ज्वार को अपने डाइट में शामिल करें। ज्वार से आंखों की रोशनी तेज होती है साथ ही आंखों में होने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।