प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड क्यों जरूरी है
प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर को भरपूर रूप से फोलिक एसिड की जरूरत होती है। इससे भ्रूण में पल रहे बच्चे का बेहतर विकास हो सकता है। इसके साथ ही इससे कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं गर्भावस्था में फोलेट युक्त चीजों की क्यों है जरूरत?
Folic Acid in Pregnancy : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार की बहुत ही अधिक जरूरत होती है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को अन्य व्यक्तियों की तुलना में अधिक संपूर्ण और संतुलित आहार की जरूरत है, क्योंकि उनके शरीर में एक दूसरी जिंदगी पल रही होती है। ऐसे में आपको अपने डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। खानपान बेहतर होने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को कुछ जरूरी सप्लीमेंट्स की जरूरत होती है, जिसमें फोलेट यानी फोलिक एसिड शामिल है। फोलिक एसिड का सेवन करने से भ्रूण का बेहतर तरीके से विकास होता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड क्यों जरूरी है?
फोलिक एसिड क्या है और क्यों है ये जरूरी?

फोलिक एसिड विटामिन बी12 है, जो आपको सप्लीमेंट्स और कुछ खाद्य पदार्थों के जरिए प्राप्त होता है। फोलेट युक्त आहार का सेवन करने से शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण बेहतर तरीके से होता है। वहीं, यह डीएनए के संश्लेषण और मरम्मत में अहम भूमिका निभाता है। यह हमारे पूरे शरीर के विकास के लिए जरूरी होता है।
फोलेट की मदद से ही शरीर में रेड ब्लड सेल्स और अन्य नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। शरीर में फोलिक एसिड की कमी होने पर खून की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से गर्भावस्था में महिलाएं एनीमिया से ग्रसित हो सकती है। साथ ही इसकी वजह से शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने वाली रेड ब्लड सेल्स की कमी हो सकती है, जिससे आपके अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं।
गर्भावस्था में क्यों जरूरी है फोलिक एसिड?

प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड की काफी जरूरत होती है। दरअसल, फोलिक एसिड की मदद से ही आपके भ्रूण का निर्माण बेहतर तरीके से हो सकता है। वहीं, इसके बेहतर विकास के लिए भी फोलिक एसिड जरूरी है। मुख्य रूप से फोलिक एसिड शिशु की न्यूरल ट्यूब के विकास के लिए काफी जरूरी माना जाता है, जो स्पाइनल कॉर्ड और मस्तिष्क के विकास के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसकी मदद से शिशु का मानसिक विकास बेहतर होता है।
प्रेगनेंसी में कब तक लेना चाहिए फोलिक एसिड

डॉक्टर की सलाह पर प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने से पहले फोलिक एसिड लेना शुरू कर देना चाहिए और इसे पूरे 9 माह तक लेने की जरूरत हो सकती है। फोलिक एसिड सप्लीमेंट्स उन गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी होता है, जिनके शिशु को जन्म दोष विकारों का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर समय पर फोलिक एसिड सप्लीमेंट्स का सेवन करें। वहीं, इससे युक्त आहार का भी आप सेवन कर सकते हैं।
फोलिक एसिड युक्त खाद्य पदार्थ
हमारे आसपास मौजूद कई तरह के खाद्य पदार्थों में फोलिक एसिड भरपूर रूप से मौजूद होता है, जैसे-
एवोकाडो
बीन्स और मटर
मछली
ब्रोकोली
अंडा
राजमा
टमाटर
केला, इत्यादि।
गर्भावस्था में महिलाओं के लिए फोलिक एसिड सप्लीमेंट्स और फोलिक एसिड युक्त खाद्य पदार्थों की बेहद जरूरत होती है। लेकिन ध्यान रखें कि फोलिक एसिड का सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के न करें। इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। वहीं, डॉक्टर के दिशा-निर्देशानुसार ही इसके सप्लीमेंट्स का सेवन करें।