O Womaniya! हर महिला की इनर ब्यूटी को निखार देंगे ये 9 गुण, दुनिया करेगी आप पर गर्व: Inner Qualities of Women
Inner Qualities of Women

Qualities of Women: हर कोई सर्वगुण संपन्न बनना चाहता है। लेकिन बात जब आधी आबादी यानी महिलाओं की होती है तो मापदंड ही बदले नजर आते हैं। महिलाओं की क्वालिटी की जब भी बात की जाती है तो अक्सर लोग उन्हें खूबसूरती के तराजू में तोलने लगते हैं। साफ गोरा रंग, तीखे नयन नक्श, काले लंबे बाल, फिट बॉडी और भी न जाने क्या-क्या। लेकिन लोग उनकी इनर ब्यूटी को देखना भूल जाते हैं, जो कि सबसे इंपोर्टेंट होती है। जिस तरह मां दुर्गा के नौ रूपों में नौ शक्तियां होती हैं, ठीक वैसे ही हर महिला में ये नौ क्वालिटी होना जरूरी है। 

1. इंसानियत सबसे ऊपर  

Inner Qualities of Women
इंसानियत सबसे ऊपर  

इंसानियत वो पहला गुण है जो हर मनुष्य के लिए जरूरी है। अगर आप में दूसरों को इंसान समझने की और उनसे इंसान की तरह ही व्यवहार करने का जज्बा है तो आप सर्वगुण संपन्न होने की राह पर हैं। हर महिला के लिए यह गुण बहुत जरूरी है। क्योंकि महिला ही वो धुरी है जिसके पीछे परिवार घूमता है।  

2. खुद पर हमेशा रखें आत्मविश्वास 

कहते हैं आत्मविश्वास से दुनिया जीती जा सकती है। ऐसे में आपका कॉन्फिडेंट आपकी पर्सनालिटी को हमेशा निखारेगा। हमेशा खुद पर आत्मविश्वास रखें आपका हर काम आसान होगा। इसी के बल पर आप न सिर्फ खुद हर परेशानी से उबर पाएंगी, बल्कि अपने परिवार को भी कई मुसीबतों से बचा सकती हैं।   

3. नई चीजें सीखें, जानें, पहचानें

 हर महिला को देश दुनिया की जानकारियों से रहना चाहिए अपडेट
नई चीजें सीखें, जानें, पहचानें

आप चाहे वर्किंग वूमन हों या फिर हाउस वाइफ, लेकिन अपडेट रहना बहुत जरूरी है। देश-दुनिया में क्या नया चल रहा है, इसे लेकर हमेशा सचेत रहें। इसके साथ ही लेटेस्ट ट्रेंड्स, फैशन, नई टेक्नोलॉजी, नए गैजेट्स के बारे में हमेशा जानकारी रखें। ये सभी जानकारियां आप में स्मार्टनेस लाएंगी। वैसे भी अब मोबाइल और इंटरनेट ने नई बातें सीखना आसान बना दिया है। 

4. सेट करें लाइफ का गोल 

लाइफ में कुछ पाने की महत्वाकांक्षा अवश्य रखें। जी हां, जिंदगी में कोई न कोई गोल यानी लक्ष्य होना बहुत जरूरी है। एक ऐसा लक्ष्य जिसे पाने की जिद आप में हो। यह जिद आपको लाइफ में आगे बढ़ाएगी। और आप निरुद्देश्य नहीं होंगी।  

5. मतलबी दुनिया में आप रहें निस्वार्थ भाव से  

कहा जाता है कि अपने कर्म हमेशा साथ रहते हैं। माना कि आज की दुनिया मतलबी है, लेकिन आप निस्वार्थ अपना काम करती रहें। ऐसा करने से न सिर्फ आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी, बल्कि आपकी पर्सनालिटी भी निखरेगी। लोग आपको पसंद करेंगे और तारीफ भी करेंगे। 

6. कभी न तोड़ें भरोसा 

अपने परिवार, दोस्तों के लिए भरोसेमंद होना है जरूरी
कभी न तोड़ें भरोसा 

भरोसेमंद इंसान को हर कोई पसंद करता है। सच्चे लोगों की हर कोई इज्जत करता है। इसलिए आप वो भरोसेमंद इंसान बनें जिस पर परिवार के साथ ही ऑफिस स्टाफ और दोस्तों को पूरा यकीन हो। भरोसा इस बात का कि आप उनकी मदद करेंगी, उनके सीक्रेट किसी को नहीं बताएंगी और मुसीबत में हमेशा साथ देंगी। ऐसा करने पर आप खुद भी अच्छा महसूस करेंगी। 

7. बॉडी लैंग्वेज पर भी दें ध्यान 

अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम करना जरूरी है। आप में सारे गुण हैं, लेकिन आपकी बॉडी लैंग्वेज वीक है तो आप किसी को भी इंप्रेस नहीं कर पाएंगी। बात करते समय ओवर स्मार्ट न बनें, कंधे लटकाकर न बैठे या चलें, फेस हमेशा कॉन्फिडेंस के साथ ऊंचा रखें, किसी से बात करते समय हाथ या पैर न हिलाएं, न ही हाथों के नाखून खाएं।  

8. साफ बोलें, पर तमीज से 

साफ बोलने का मतलब ये नहीं है कि आप बेअदब होकर बात करें
साफ बोलें, पर तमीज से 

साफ बात बोलना अच्छा है लेकिन तमीज से। स्पष्ट बोलने का यह मतलब बिलकुल नहीं है कि बिलकुल मुंहफट हो जाएं और सामने वाले का सम्मान रखना ही भूल जाएं। बिना झिझक के अपने विचार रखना बहुत अच्छा है, यह आपको जीवन में कई परेशानियों से बचाएगा। 

9.धैर्य रखना भी है कला  

किसी भी काम का परिणाम धीरे-धीरे आता है। इसलिए जीवन में धैर्य रखने की कला आना जरूरी है। जल्दबाजी में कई बार काम बिगड़ भी जाते हैं। वहीं धैर्यवान इंसान की हर कोई प्रशंसा करता है। धैर्य आपके जीवन को बेहतर बना देगा। अगर कोई काम न हो रहा है तो नेगेटिव न हों, अगर आपने ईमानदारी से उसे किया है तो वो जरूर पूरा होगा।

Leave a comment