अगर आपको लगता है कि आप जो भी डाइट ले रही हैं उससे आपको सभी तरह के विटामिन या फोलिक एसिड  मिल रहा है तो आप गलत हैं। बहुत जरूरी है कि आप विटामिन के साथ फोलिक एसिड का सेवन हर रोज करें।सभी महिलाओं को हर दिन लगभग 400 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड की दैनिक जरूरत होती है। आइए जानते हैं आप किस तरह से अपनी डाइट में फोलिक एसिड शामिल कर सकती हैं।

1. दालों का सेवन- 

अपने खाने में दालें, सूखी हुई मटर, छोले शामिल करें। क्योंकि इन सभी चीजों में फोलिक एसिड का काफी अच्छा स्रोत होता है। शोध के मुताबिक आधा कप दलहन में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, और आयरन की भरपूर मात्रा होती है। इसमें फैट नहीं होता और ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बेहद कम होता है। बात अगर दाल की करें तो, उसमें लगभग 180 एमसीजी होता है, वहीं छोले में 122 एमसीजी होता है। ये आंखों के लिए भी काफी अच्छा होता है। आप इसे सलाद या सूप बनाकर भी पी सकती हैं।

2. पालक का सेवन-

पालक को हमेशा से ही हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता रहा है।  एक कप कच्चे पालक में लगभग 58 एमसीजी फोलिक एसिड पाया जाता है। जो शरीर मं 15 फीसदी विटामिन की कमी को पूरा करता है। पालक में बीटा कैरोटीन और ल्यूटिन जैसे तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं। जो कैंसर से हमारी रक्षा करते हैं। आप इसकी स्मूदी भी बना सकती हैं। स्मूदी बनाने के लिए एक कप पालक के पत्ते, में डेढ़ फ्रोजन केला, एक चम्मच पीनट बटर, एक चम्मच चिया सीड्स, एक ग्लास दूध को ब्लेंड कर लें और स्मूद होने तक ब्लेंड करें। फिर से सर्व करें।

3. ब्रोकली का सेवन- 

आज कल ब्रोकली काफी ट्रेंड में है। ब्रोकली का सेवन करने से शरीर में फोलिक एसिड को बढ़ाने में मदद मिलती  है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। जो डाईजेशन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसमें फाइबर का भी अच्छा स्रोत होता है। आधा कप ब्रोकली में लगभग 84 एसीजी फोलिक होता है। आप इसे किसी भी तरह या किस भी डिश में शामिल कर खा सकती है।

4. एस्परैगस का सेवन- 

इसे सबसे कम कैलोरी वाली सब्जी के नाम से भी जाना है। एस्परैगस में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में होता है। एक कप एस्परैगस में लगभग 70 एमसीजी फोलिक होता है। हफ्ते में एक से तीन बार आप एस्परैगस का सेवन कर सकती हैं। आप इसे सलाद, अंडे, स्प्राउट, चिकन या ब्राउन राइस के साथ पकाकर खा सकती हैं।

5. एवोकाडो का सेवन-

एवोकाडो को फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। एक कप एवोकाडो में 54 एमसीजी पाया आता है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस फल का सेवन करने से दिल की बिमारी को कोसों दूर रखा जा सकता है।

6. अंडे का सेवन-

अंडे से जुड़े फायदों के बारे में कौन वाकिफ नहीं होगा। इसमें कम कैलोरी के साथ ढेर सारा पोषक तत्व होता है। इसे प्रोटीन का भी काफी अच्छा और मजबूत स्रोत माना जाता है। एक अंडे में लगभग 24 एमसीजी फोलिक एसिड पाया जाता है, इसमें विटामिन भी होते हैं फोलिक एसिड आप नाश्ते में बॉयल अंडे को टोस्ट के साथ खाइए।

7. नट्स का सेवन-

आपको नट्स खाने के लिए किसी बहाने की जरूरत नहीं है। ये फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत होते है। इसमें इसके आधे कप में 175 एमसीजी होता है। हालांकि सभी तरह के नट्स में फोलिक एसिड पाया जाता है। आधा कप हेजलनट्स में लगभग 65 एमसीजी, आधा कप बादाम में लगभग 31 एमसीजी और अखरोट में लगभग 49 एमसीजी पाया जाता है।

आज के इस लेख में बताई गई यह सभी खाद्य फोलिक एसिड से भरपूर होते हैं और आपके लिए इनका सेवन बहुत लाभदायक है। इनके रोजाना सेवन से आप स्वस्थ रहेंगी और बहुत सी बीमारियां आपसे दूर।

यह भी पढ़ें-

कोविड -19 रोगियों में ​​ब्लैक फंगस

कोविड से जुड़े कुछ सच और झूठ

स्वास्थ्य संबंधी यह लेख आपको कैसा लगा? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें- editor@grehlakshmi.com