Fitness Test
Fitness Test Credit: Istock

Fitness Test: पिछले कुछ सालों में लोग अपनी हेल्‍थ और फिटनेस को लेकर काफी सजग हुए हैं। लेकिन खानपान में गड़बड़ी, मानसिक तनाव और नींद की कमी के कारण फिटनेस रिजीम को मेंटेन करने में काफी मुश्किलें आती हैं। यही वजह है कि लोग अपने आपको फिट रखने के लिए जिम, एक्‍सरसाइज, डाइट और योगा का सहारा ले रहे हैं। क्‍या आपने सोचा है कि आप जो फिटनेस रिजीम और डाइट फॉलो कर रहे हैं वो वाकई आपकी ओवरऑल बॉडी को फ‍िट रखने के लिए पर्याप्‍त है। अगर आप इस प्रश्‍न का उत्‍तर जानना चाहते हैं तो इन 5 टेस्‍ट की मदद से आप अपना फिटनेस लेवल चेक कर सकते हैं और यह आसानी से जान सकते हैं कि आपकी फ‍िटनेस का असली हाल क्‍या है।

चढ़े सीढि़यां

Climbed the stairs
Climbed the stairs

यदि आप खुद को फिट और हेल्‍दी मानते हैं तो एक्‍सरसाइज के दौरान सीढि़यां चढ़कर देख सकते हैं। यदि आप सीढ़‍ियां चढ़ते समय हांफते नहीं हैं तो इसका मतलब है कि आप पूरी तरह से फिट हैं। लेकिन यदि आपको एक मंजिल चढ़ते ही हांफी आ रही है तो आप अनफिट हैं।

पुश-अप चैलेंज

अपने फिटनेस लेवल का मूल्‍यांकन करने के लिए आप पुश-अप चैलेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी इक्‍यूपमेंट की आवश्‍यकता नहीं होती। बस हाथों को कंधे की चौड़ाई पर रखें और प्‍लैंक पोजीशन से शुरू करें। हाथों की सहायता से अपने शरीर को इस तरह नीचे करें कि आपकी छाती जमीन को छूने लगे। फिर प्रारंभिक स्थिति में वापस आ जाएं। यदि आप एक बार में 15 से अधिक पुशअप कर पा रहे हैं तो आप फिट हैं लेकिन यदि आप 5 से कम पुशअप कर पा रहे हैं तो आपको अपने फिटनेस लेवल को बढ़ाने की आवश्‍यकता है।

फ्लेग्‍जिबिलिटी टेस्‍ट

फिटनेस और चोट की रोकथाम के लिए आवश्‍यक है कि आपका शरीर फ्लेग्जिबल हो। फ्लेग्जिबिलिटी टेस्‍ट के लिए आप दोनों पैर फैलाते हुए फर्श पर बैठ जाएं और आगे की ओर झुकते हुए पैरों को पकड़ने का प्रयास करें। यदि आप पैरों को आसानी से पकड़ लेते हैं तो समझिए आप पूरी तरह से फिट हैं लेकिन यदि आप पैर पकड़ने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं तो आपको अपनी लाइफस्‍टाइल में सुधार करने की आवश्‍यकता है।

बैलेंसिंग टेस्‍ट

Balancing test
Balancing test

बैलेंस फिटनेस का एक महत्‍वपूर्ण घटक है जो ओवरऑल स्‍टेबिलिटी में मदद करता है। वन-लेग स्‍टैंड टेस्‍ट आपके संतुलन का आंकलन करने का एक सरल तरीका हो सकता है। इसके लिए आपको अपने एक पैर पर खड़ा होना है और अपने हाथों को कमर पर रखते हुए दूसरा पैर पीछे की ओर उठाना है। इस पोजीशन में आ‍पको लगभग 40 सेकेंड तक रहना है। यदि आप ऐसा करने में असमर्थ महसूस करते हैं तो समझिए आपको अपनी फिटनेस पर अभी और ज्‍यादा काम करना है।

फिटनेस स्तर को ऐसे करें इम्‍प्रूव

– शरीर को फिट और हेल्‍दी बनाने के लिए वास्‍तविक लक्ष्‍य निर्धारित करें।

– एक्‍सरसाइज के दौरान धीरे-धीरे अपना कठिनाई का स्‍तर बढ़ाएं।

– फिटनेस रुटीन में विभिन्‍न प्रकार की गति‍विधियों को शामिल करें।

– शरीर की सुनें। जब शरीर पूरी तरह से थका हुआ हो तो उसे आराम करने दें।

– एक्‍सरसाइज के लिए नियमितता बनाए रखें।

– हेल्‍दी और पौष्टिक डाइट लें।