Collage of vrat sweets: saffron pistachio pudding, nut pedas, and layered coconut barfi garnished with dry fruits.
Collage of vrat sweets: saffron pistachio pudding, nut pedas, and layered coconut barfi garnished with dry fruits.

Summary: महाशिवरात्रि व्रत के लिए खास रेसिपीज: होमशेफ मोहिनी के स्वादिष्ट और सात्विक व्यंजन

महाशिवरात्रि के व्रत को खास बनाने के लिए होमशेफ मोहिनी ने कुछ आसान और पौष्टिक रेसिपीज शेयर की हैं।
इन सात्विक व्यंजनों से व्रत में स्वाद, सेहत और ऊर्जा – तीनों का मिलेगा बेहतरीन संतुलन।

Maha Shivratri 2026 Vrat Recipes: महाशिवरात्रि का पावन व्रत भक्ति, उपवास और सात्विक भोजन का अनोखा संगम होता है। अगर आप भी इस महाशिवरात्रि पर व्रत के लिए कुछ अलग, हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपीज ट्राई करना चाहते हैं, तो मोहिनी पवार की खास व्रत रेसिपीज आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। इंदिरापुरम की रहने वाली मोहिनी ‘Mohini’s Food Magic’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जहां वे आसान, पौष्टिक और स्वाद से भरपूर रेसिपीज साझा करती हैं। इन खास व्रत रेसिपीज की मदद से आप उपवास के दौरान भी स्वाद और सेहत दोनों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

Paneer petha coconut laddus served on a brass plate with grated coconut coating.
Paneer petha coconut laddus served on a brass plate with grated coconut coating.

सामग्री

पेठा – 250 ग्राम

पनीर – 200 ग्राम

खोपरा बूरा – 200 ग्राम

विधि

सबसे पहले पनीर को ग्रेट कर लें। अब उसी में पेठा भी ग्रेट कर लें।

अब उसी में नारियल का बूरा मिला दें। इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लें और* थोड़ा – 2 मिश्रण लेकर लड्डू बना लें।

अब लड्डू को कोकोनट पाउडर से लपेट लें। स्वादिष्ट लड्डू बनकर तैयार है।

Saffron pistachio pudding garnished with chopped pistachios and saffron strands in a glass bowl.
Saffron pistachio pudding garnished with chopped pistachios and saffron strands in a glass bowl.

सामग्री

मखाने – 1 कप
गाढ़ा दही – 1/2 कप
पिस्ता – 3 टेबल स्पून

इलायची – 2
शहद – 3 टेबल स्पून
दूध – 1/4 कप
केसर के धागे

विधि

1/4 कप दूध में केसर के कुछ धागे डालकर आधा घंटा भिगोने दें।

मखाने को क्रिस्पी होने तक सेक लें। ठंडा होने पर पाउडर बना लें।

पिस्ता को पानी में भिगा कर छिलके उतार दें।

मिक्सर के जार में मखाने का पाउडर, गाढ़ा दही, केसर वाला दूध, पिस्ता, 2 इलायची के दाने, 3 टेबल स्पून शहद डालकर पीस लें।

अब पुडिंग को सर्व करें ऊपर से थोड़ा सा केसर वाला दूध और पिस्ता डालकर सजा लें।

Peanut and cashew fasting pedas garnished with chopped nuts on a brass plate.
Peanut and cashew fasting pedas garnished with chopped nuts on a brass plate.

सामग्री

मूंगफली – 1 1/2 कप
काजू – 1/2 कप
पीसी शक्कर – 1/2 कप
घी – 1 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून

विधि

सबसे पहले मूंगफली के दानों को सेक लेंगे, अब ठंडा होने के बाद छिलका उतार दें।

काजू को अच्छे से पीस लेंगे (जब तक पीसेंगे, जब तक काजू का ऑयली टेक्सचर ना हो जाए)। इससे काजू का गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा।

अब मूंगफली के दानों को भी अच्छे से पीस लेंगे। (अच्छे से पीसने से गाढ़ा पेस्ट बनेगा और बाइंडिंग के लिए किसी भी चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी)

 अब एक बर्तन में काजू का पेस्ट, मूंगफली का गाढ़ा पेस्ट, पीसी शक्कर, इलायची पाउडर, 1 टेबल स्पून, घी डालकर मिक्स करें और पेड़ा बना लें।

No-cook coconut barfi with pink and white layers topped with silver varq on a tray.
No-cook coconut barfi with pink and white layers topped with silver varq on a tray.

सामग्री

खोपरा बूरा – 3 कप
पीसी शक्कर – 1 1/2 कप
इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
दूध – 1/4 कप

विधि

एक कटोरे में खोपरा बूरा डालें। उसी में पीसी शक्कर मिलाएं और फिर इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।

अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर अच्छे से गूंध लें।

अब मिश्रण को दो भागों में बांट दें। आधे भाग में लाल खाने का रंग डालकर मिक्स कर लें।

अब एक ग्रीस की हुई ट्रे में सफेद वाला मिश्रण डालें फिर अच्छे से लेवल कर लें। ऊपर से लाल वाला मिश्रण डालकर दबा दें।

 2 घंटे ऐसे ही छोड़ दें ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं और सर्व करें।

Gulakand makhana laddus coated with coconut and garnished with pistachios and rose petals on a brass plate.
Gulakand makhana laddus coated with coconut and garnished with pistachios and rose petals on a brass plate.

सामग्री

दूध – 1 लीटर

मखाना – 2 कप
काजू – 1/2 कप
बादाम – 1/2 कप
खोपरा बूरा – 1 कप
मावा – 100 ग्राम

पिसी शक्कर – 1 कप
देसी घी – 1 टेबल स्पून

दूध – 2 टेबल स्पून

केसर के धागे

विधि

केसर के कुछ धागों को 2 टेबल स्पून दूध में आधा घंटा भिगोने दें। मखानों को क्रिस्पी होने तक सेक लें।

काजू और बादाम को ठंडा होने पर पीस कर पाउडर बना लें।

1 लीटर दूध को गाढ़ा कर लें, जब दूध आधा रह जाए तब 1 कटोरी शक्कर, मावा (घोट कर) और मखाने का पाउडर, काजू बादाम का पाउडर, खोपरा बूरा डाल दें और कम आंच पर गाढ़ा होने तक पका लें। आखिर में 1 चम्मच घी डालकर मिक्स करें।

मिश्रण जब हल्का ठंडा हो जाए तब लड्डू बना लें और बीच में थोड़ा-सा गुलकंद भर दें और रोल कर लड्डू बना लें। ऊपर से खोपरा बूरा और ड्रायफ्रूट्स से सजा दें।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...