Sugarcane Juice Effects: गर्मियों में सड़क पर चलते चलते अगर गन्ने का रस का ठेला दिख जाए तो हम खुद को इसे पीने से रोक नहीं पाते हैं। गन्ने का रस काफी स्वादिष्ट होता है, साथ ही इसमें पोषक तत्वों का खजाना होता है जैसे कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम पोटेशियम आदि। गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस पीने से काफी ठंडक मिलती है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है। लेकिन क्या रोजाना इसे पीना सेहत के लिए ठीक होता है। अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल उठ रहे हैं तो इस लेख में हम आपको गन्ने के रस के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताएंगे। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार यदि आप सीमित मात्रा में गन्ने का रस पीते हैं तो इसके आपको फायदे ही मिलेंगे लेकिन जरूरत से ज्यादा इसे पीना काफी नुकसानदायक हो सकता है।
अधिक मात्रा में शुगर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार गन्ने के रस में भारी मात्रा में शुगर होता है। ऐसे में यह ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को बढ़ा सकता है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए। जब आप रोजाना गाने का रस पीते हैं तो आपके बिना पर्याप्त फाइबर के कैलोरी का सेवन करने का जोखिम होता है।
इन बीमारियों का खतरा
यदि आप सड़क के किनारे लगे ठेले से खरीदकर गन्ने का रस पी रहे हैं तो यह सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यहां से गन्ने का जूस पीने का मतलब बीमारियों का खतरा। गंदी जगह से इसे पीने से बैक्टीरियल इनफेक्शन, जठरांत्र सम्बंधी संक्रमण, हेपेटाइटिस आदि हो सकता है। जानकारों के अनुसार ज्यादा गन्ने का रस पीने से ओरल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचता है। इससे दांतों में सड़न और दांतों के इनेमल के क्षरण जैसी समस्याएं हो सकती है।
पोलीकोसानॉल
गन्ने का जूस किसे नहीं पीना चाहिए
गन्ने के जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या रहती है उन्हें भी इसे पीने से बचना चाहिए। अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो आपको गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसमें कैलोरी अधिक होती है। माना जाता है कि एक ग्लास गन्ने के जूस में 180 कैलोरी और 50 ग्राम शुगर होता है। 50 ग्राम शुगर यानी करीब 12 चम्मच चीनी। इसमें फाइबर की मात्रा 15 ग्राम होती है। अगर आपको अनिद्रा की शिकायत है तो गन्ने के रस में मौजूद पोलीकोसानॉल आपकी समस्या को बढ़ा सकता है। गन्ने की तासीर ठंडी होती है इसलिए सर्दी जुकाम होने पर भी इससे परहेज करना चाहिए।
