Gram Chikitsalay: पंचायत सीरीज की कामयाबी के बाद, अब उसके मेकर्स एक और धमाकेदार सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘ग्राम चिकित्सालय’। प्राइम वीडियो पर एक और बड़ी सीरीज धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस नई सीरीज में अमोल पराशर और विनय पाठक मुख्य भूमिका में होंगे। इस सीरीज की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज का ऐलान होते ही दर्शकों में एक नई उम्मीद और उत्साह का माहौल बन गया है। तो आइए, जानते हैं इस नई सीरीज के बारे में और दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया रही है।

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें जानकारी दी कि पंचायत सीरीज के निर्माता अब एक नई और रोमांचक सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ ला रहे हैं। इसका पोस्टर जिसमें अमोल पराशर और विनय पाठक नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ एक कैप्शन दिया गया है – ‘भटकंडी जाने के लिए तैयार हो जाइए।” पोस्टर में दिख रही जिज्ञासा और उत्साह को देखकर यह साफ है कि दर्शकों को एक नई और दिलचस्प कहानी का इंतजार है।

‘ग्राम चिकित्सालय’ के पोस्टर को देखकर यूजर्स में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, ‘इसका पोस्टर बहुत अच्छा लग रहा है।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, ‘वाह, क्या बात है’ एक और यूजर ने यह भी कहा, ‘यह सीरीज पंचायत के मेकर्स बना रहे हैं, इसे देखने के लिए तो इतना ही काफी है.’ लेकिन कुछ यूजर्स को यह चिंता भी है कि कहीं यह ‘पंचायत’ की रीमेक तो नहीं होगी।

यह सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की कहानी एक महत्वाकांक्षी शहरी डॉक्टर, डॉ. प्रभात की यात्रा पर आधारित है, जो एक दूरदराज गांव में स्थित लगभग बंद पड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से शुरू करने का प्रयास करता है। इस यात्रा में उसे गांववालों के संदेह, अनोखी परेशानियों और अड़चनों का सामना करना पड़ता है।

सीरीज में अमोल पाराशर और विनय पाठक अहम भूमिकाओं में दिखेंगे, जबकि आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा, और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे कलाकार भी इस सीरीज़ का हिस्सा हैं।

‘ग्राम चिकित्सालय’ 9 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी और इसे भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम किया जाएगा। यह सीरीज़ हास्य और सामाजिक मुद्दों पर आधारित होगी, जो दर्शकों को न केवल हंसी का मौका देगी, बल्कि उन्हें बदलाव और आपसी जुड़ाव की दिशा में सोचने पर भी मजबूर करेगी।

Gram Chikitsalay
The Panchayat Series was a big hit

बता दें, 2020 में पंचायत’ सीरीज आई थी और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। इसमें एक इंजीनियर की कहानी थी, जो उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव ‘फुलेरा’ में पंचायत सचिव के तौर पर काम करने जाता है। यह सीरीज अपने खास अंदाज और स्थानीय रंग-रूप के कारण दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही। इसके बाद ‘पंचायत सीजन 2’ और ‘पंचायत सीजन 3’ भी आए, जिनकी भी दर्शकों ने खूब सराहना की। अब, ‘ग्राम चिकित्सालय’ में भी उम्मीद की जा रही है कि यह सीरीज भी उसी तरह दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...