How To Identify Protein
Identify Fake Protein Credit: Istock

Overview: फेक प्रोटीन की ऐसे करें पहचान

प्रोटीन पाउडर का उपयोग फिटनेस के लिए किया जाता है, लेकिन कुछ कंपनियां इसमें सस्‍ती चीजें मिलाती हैं। लेकिन असली-नकली की पहचान की जा सकती है।

How To Identify Protein: आजकल फिटनेस और सेहत को लेकर लोग बहुत जागरूक हो गए हैं। यही वजह है कि प्रोटीन पाउडर का उपयोग जिम जाने वालों, एथलीट्स और सामान्य लोगों के बीच तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर नकली हो सकते हैं।  हाल ही में नकली पनीर और लहसुन की खबरों के बाद, अब प्रोटीन पाउडर में भी मिलावट की बात सामने आ रही है। कुछ कंपनियां सस्ते अमीनो एसिड्स का उपयोग करके प्रोटीन पाउडर में मिलावट करती हैं। इसे “प्रोटीन स्पाइकिंग” कहा जाता है, जिसमें सस्ते तत्व जैसे ग्लाइसिन, टॉरिन, क्रिएटिन और बीटा-एलानिन मिलाए जाते हैं। लेकिन घबराएं नहीं, कुछ आसान तरीकों से आप नकली प्रोटीन पाउडर की पहचान कर सकते हैं।

सील टेस्ट

Seal test
Seal test

प्रोटीन पाउडर की पैकेजिंग में सील की जांच करना बेहद जरूरी है। अगर डिब्बे की सील टूटी हुई या ढीली है तो वह नकली होने की संभावना है। असली प्रोडक्ट की सील मजबूत और एकसमान होती है, जिस पर ब्रांड का नाम भी अंकित होता है। अगर सील की क्वालिटी खराब है या उसमें कोई असामानता दिखती है तो उस प्रोडक्ट के सेवन से बचें।

लोगो टेस्ट

कोई भी सप्लीमेंट बिना करेंट लाइसेंस के आयात या बेचा नहीं जा सकता। प्रोटीन पाउडर के लेबल पर लाइसेंस नंबर स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए। इस लेबल पर मैन्‍यूफैक्‍चरिंग डेट, आयात तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। अगर लेबल पर यह जानकारी नहीं है तो सावधान हो जाएं। यह नकली प्रोडक्‍ट का संकेत हो सकता है।

मिक्सिंग टेस्ट

प्रोटीन पाउडर की शुद्धता जांचने का एक आसान तरीका है मिक्सिंग टेस्ट। एक स्कूप प्रोटीन पाउडर को सामान्य तापमान के पानी में मिलाएं और 30 सेकंड तक हिलाएं। अगर मिश्रण में गांठ, अवशेष या झाग बनता है, तो यह नकली हो सकता है। असली प्रोटीन पाउडर अच्छी तरह घुल जाता है और उसका स्वाद और बनावट एकसमान होती है।

स्‍वाद का टेस्ट

प्रोटीन पाउडर खरीदने से पहले उसके बारे में ऑनलाइन रिव्यू जरूर पढ़ें। यदि आपने पहले किसी ब्रांड का प्रोटीन पाउडर इस्तेमाल किया है और नए पैक का स्वाद बिल्कुल अलग है, तो यह नकली हो सकता है। स्वाद में अंतर नकली प्रोडक्ट का संकेत हो सकता है, क्योंकि मिलावटी प्रोटीन पाउडर में पोषक तत्वों की मात्रा कम होती है।

बारकोड/क्यूआर कोड टेस्ट

Barcode/QR Code Test
Barcode/QR Code Test

प्रोटीन पाउडर की प्रामाणिकता जांचने के लिए बारकोड और क्यूआर कोड बेहतरीन उपाय हो सकता है। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर आप प्रोडक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जहां उसकी पूरी जानकारी उपलब्ध होती है। अगर क्यूआर कोड काम नहीं करता या गलत जानकारी देता है, तो प्रोडक्ट पर संदेह कर सकते हैं। हमेशा लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही खरीदारी करें ।

कीमत की तुलना

अगर प्रोटीन पाउडर की कीमत बाजार मूल्य से बहुत कम है, तो सावधान हो जाएं। असली प्रोटीन पाउडर में हाई क्‍वालिटी पोषक तत्व और प्रक्रियाएं शामिल होती हैं, इसलिए उनकी कीमत अधिक होती है। बहुत सस्ता प्रोडक्ट मिलावटी हो सकता है।

लैब टेस्टिंग

अगर आपको प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर संदेह है तो लैब टेस्टिंग एक बेहतरीन विकल्प है। यह थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन यह प्रोडक्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि करता है।