वर्कआउट शुरू करने वाले हैं, तो जरूर फॉलो करें ये टिप्स, हर बिगनर को दी जाती है ये सलाह: Workout Tips
Workout for Beginners

वर्कआउट शुरू करने जा रहे हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां

बिगनर अच्छी बॉडी और शेप के चक्कर में अपनी सेहत का नुकसान कर बैठते हैं। आज हम आपको वर्कआउट के लिए आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं।

Workout Tips: सोशल मीडिया के जमाने में फिट रहना किसको पसंद नहीं है। अच्छी तस्वीरों के लिए लोग जमकर जिम में पसीना बहाते हैं और उसके बाद सोशल मीडिया पर खूब लाइक्स कमाते हैं। खासतौर पर युवाओं में इसका खूब क्रेज है। वो फिट रहने के लिए किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं, ऐसे में कई बार ये चीज खतरनाक भी साबित हो सकती है। बिगनर अच्छी बॉडी और शेप के चक्कर में अपनी सेहत का नुकसान कर बैठते हैं। आज हम आपको वर्कआउट के लिए आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप नुकसान होने से बच सकते हैं और एक परफेक्ट बॉडी पा सकते हैं।

सस्ते के चक्कर में हेल्थ बिगाड़ना खतरनाक

Workout Tips
Workout Ideas

आमतौर पर देखा जाता है कि युवा अपनी बॉडी बनाने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं, इसके लिए वो जल्दी से जल्दी जिम ज्वाइन करते हैं और दोस्तों को भी ऐसा करने की सलाह देते हैं। ज्यादातर युवा ऐसे होते हैं जिनका कोई इनकम सोर्स नहीं होता है, यानी कमाई का साधन नहीं है तो वो सस्ते जिम की तलाश शुरू कर देते हैं। ऐसा करने से वो अपनी ही सेहत के साथ खिलवाड़ कर लेते हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान ये होता है कि बिगनर्स को सिखाने के लिए सस्ते जिम में एक अच्छा ट्रेनर मिलना मुश्किल होता है। सस्ते जिम में भीड़ भी ज्यादा होती है, ऐसे में ट्रेनर सभी पर ध्यान नहीं दे पाता है। जिसका नतीजा ये होता है कि युवा अपनी मर्जी से वर्कआउट करते हैं। कई बार इस वजह से इंजरी भी हो जाती है, वहीं शरीर को भी नुकसान पहुंचता है।

प्रोटीन की सही पहचान

Protein
Protein

बिगनर्स अच्छी बॉडी की चाहत में जिम जाते हैं तो वहां उन्हें दूसरों को देखकर जल्दी से जल्दी अपने डोले बनाने का मन करता है। इसके लिए वो शॉर्टकट भी इस्तेमाल कर लेते हैं। जिसमें सबसे पहले बारी आती है प्रोटीन की। सस्ते जिम में युवाओं को प्रोटीन लेने की तुरंत सलाह दी जाती है, इस प्रोटीन में जिम ट्रेनर का भी अच्छा खासा कमीशन होता है। युवा अपने गुरु यानी ट्रेनर की सलाह मानते हुए नकली प्रोटीन लेते हैं और बिना सेहत की फ्रिक किए रोजान इसका सेवन करते हैं। जिसके चलते कई बार ये घातक साबित हो जाता है। डॉक्टर भी ऐसा नहीं करने की सलाह देते हैं।

अगर आप बिगनर हैं तो नेचुरल प्रोटीन जैसे- अंडा, दूध, दही, मछली, दाल, स्प्राउट, पनीर आदि का सेवन कर सकते हैं। जिम में कुछ महीने बिताने के बाद आप किसी अच्छे ब्रांड का प्रोटीन ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए पहले किसी जानकार की सलाह जरूर ले लें।

बिना वार्मअप के जिम करना खतरनाक

Warmup
Warmup Before Exercise

अब अगर आप बिगिनर हैं तो आपको सबसे पहले इस बात का खयाल रखना होगा कि बिना वार्मअप आप जिम शुरू न करें। जब भी जिम में घुसें, सबसे पहले अपनी बॉडी को स्ट्रेच करना शुरू कर दें। जिस बॉडीपार्ट के लिए आपको उस दिन एक्सरसाइज करनी है, उसे अच्छी तरह से स्ट्रेच कर दें। ऐसा नहीं करने पर आपका शरीर खराब हो सकता है। कई युवाओं के स्ट्रेच मार्क इसी का नतीजा होते हैं। इसके अलावा इंजरी होने का भी खतरा होता है। इसीलिए जिम में सबसे पहले करीब 15 मिनट वार्मअप जरूर कर लें।

वर्कआउट करना आपको फिट बनाने में मदद करता है, इसलिए अगर आप बिगनर हैं तो किसी भी एक्सरसाइज को जल्दबाजी में करने की कोशिश ना करें। हर एक्सरसाइज को समय के साथ आगे बढ़ाएं।

Leave a comment