A female singer with long, dark curly hair performs energetically in front of a blurred crowd. She wears a colorful, patterned sleeveless top, many bright bangles, and a bindi. In the upper right corner, a circular inset shows a close-up portrait of her with braided hair and beaded jewelry.

Summary: कौन हैं पूर्वा मंत्री, जिन्होंने गांव को गोद लेकर बदली तस्वीर

चमकती स्टेज लाइट्स, तालियों की गूंज और संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली पूर्वा मंत्री अब सिर्फ एक सिंगर नहीं रहीं। उन्होंने अपनी शोहरत को समाजसेवा से जोड़ते हुए एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

Purva Mantri: WPL फाइनल के मंच पर जैसे ही पूर्वा मंत्री ने अपनी जोशीली परफॉर्मेंस शुरू की, स्टेडियम तालियों और सीटियों से गूंज उठा और कुछ ही घंटों में उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। रंगीन आउटफिट, जबरदस्त एनर्जी और देसी बीट्स पर उनका अंदाज़ लोगों को इतना पसंद आया कि इंटरनेट पर हर तरफ उन्हीं की चर्चा होने लगी। लेकिन “इंडियन शकीरा” कहलाई जाने वाली पूर्वा सिर्फ एक दमदार परफॉर्मर ही नहीं हैं। स्टेज की इस चमक के पीछे एक ऐसी कहानी छिपी है, जहां उन्होंने समाज के लिए ऐसा कदम उठाया है जिसने उन्हें रियल लाइफ हीरो बना दिया है। तो चलिए जानते हैं पूर्वा कौन है और उनकी उपलब्धियां क्या है।

पूर्वा मंत्री का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ। उन्होंने कुछ समय सूरत में भी पढ़ाई की। बचपन से ही उनके घर में संगीत का माहौल था, क्योंकि उनकी माँ क्लासिकल और फोक सिंगर हैं। यही वजह है कि पुरवा को छोटी उम्र से ही गाने का शौक हो गया और धीरे-धीरे यही शौक उनका करियर बन गया।

शुरुआत में पूर्वा मंत्री डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन संगीत के लिए उनका प्यार और घर का संगीत भरा माहौल उन्हें इस दिशा में ले आया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे स्टेज शो और इवेंट्स से की। धीरे-धीरे उनकी सुरीली आवाज़ और शानदार लाइव परफॉर्मेंस ने लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया, और यहीं से उनके संगीत सफर ने रफ्तार पकड़ ली।

पूर्वा मंत्री को अपने करियर की शुरुआत में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनकी आवाज़ को काफी अलग और बोल्ड माना जाता था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी ज़िंदगी का असली गेम-चेंजर पल तब आया, जब उन्हें Zee TV के लोकप्रिय शो Indian Pro Music League में Mumbai Warriors टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला। यहां उन्होंने अपने टैलेंट से सबको इंप्रेस किया और मशहूर सिंगर्स कैलाश खैर जैसे कलाकारों के साथ काम करने का अवसर भी मिला। इस मंच से उन्हें खूब सराहना और पहचान मिली, जिसने उनके करियर को नई दिशा दे दी।

पूर्वा मंत्री अपनी अनोखी उपलब्धियों और खास पहचान के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने गरबा गीत “आवती कलाय” गाया, जिसके बोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखे थे। उनके इस गायन की सराहना खुद प्रधानमंत्री ने भी की, जो उनके करियर के सबसे गर्व भरे पलों में से एक है। इसके अलावा, साल 2022 में उन्हें बेस्ट सिंगर एंड परफॉर्मर से सम्मानित किया गया, जो उनकी कड़ी मेहनत का फल है।

पूर्वा मंत्री सिर्फ अच्छी सिंगर ही नहीं हैं, बल्कि समाज सेवा में भी आगे रहती हैं। उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर महाराष्ट्र के पालघर जिले के चिंचपाड़ा गाँव को गोद लिया है। वहाँ के लोगों की ज़िंदगी बेहतर बनाने के लिए वे काम कर रही हैं। वह गाँव में सफाई, बच्चों की पढ़ाई और लोगों के लिए रोज़गार के मौके बढ़ाने जैसी अच्छी पहल कर रही हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...