Women wearing stylish kurti designs with trendy sleeves.
Women wearing stylish kurti designs with trendy sleeves.

Summary: इस सीज़न ट्राई करें 5 ट्रेंडिंग स्टेटमेंट स्लीव्स

ऑफ-शोल्डर, कफ, बेल, रोगलन और बॉक्सी जैसी ट्रेंडिंग स्लीव डिज़ाइन हर आउटफिट को स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देती हैं। इन सदाबहार स्लीव स्टाइल्स को अपनाकर आप अपने फैशन गेम को आसानी से अपग्रेड कर सकती हैं।

Trending Sleeves Design: आजकल फैशन करना हर किसी को पसंद होता है इसीलिए हर ड्रेस के साथ साथ उनकी स्लीव्स भी बहुत जरूरी होती है। इसके लिए बहुत सारे डिजाइन होते हैं जो कभी भी आउट ऑफ़ फैशन नहीं होते हैं जो सदाबहार रहते हैं और अपने आप में एक बेहतर लुक भी देते हैं। ऐसे ही आज हम आपको पांच ट्रेंडिंग स्टेटमेंट स्लीव की जानकारी देने जा रहे हैं।

ऑफ शोल्डर स्लीव्स

Woman wearing off-shoulder ruffle sleeve outfit.
Woman wearing off-shoulder ruffle sleeve outfit.

इसका फैशन कभी भी आउट नहीं होता है। यह हमेशा ही फैशन में रहती है। इस तरह की स्लीव्स पहनना लगभग सभी लोगों को पसंद होता है। इसमें कंधे पर स्लीव का कपड़ा नहीं होता है। इसकी बाजू की शुरुआत कंधे से थोड़ा नीचे की तरफ ही शुरू होती है। ऑफ शोल्डर स्लीव्स जो होती है उनका स्टाइल फुल बाजू तक भी पहना जाता है और तीन चौथाई या फिर शॉर्ट-स्लीव में भी पहना जाता है।

कफ स्लीव्स

Close-up of trendy kurti sleeve design variations.
Close-up of trendy kurti sleeve design variations.

इस तरह की स्लीव्स दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षित होती है इसीलिए इस तरह की स्लीव्स को पहनना हर कोई पसंद करता है। यह स्लीव फॉर्मल शर्ट में आराम से देखने को मिलती हैं। इसी के साथ इन्हें कुर्तियों में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह स्टाइल बहुत ही सिंपल और आकर्षित होता है।

बेल स्लीव्स

इस तरह की स्लीव्स भी दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षित होती है। यह लगभग सभी लोग इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। यह स्लीव्स कंधों से किसी भी नॉर्मल आकार की स्लीव्स से शुरू होती हैं और आगे जाकर इसको बेल का आकार दे दिया जाता है, इसीलिए इन्हें बेल स्लीव्स कहा जाता है। इसी तरह बेल बॉटम पैंट्स भी देखी जाती है।

रोगलन स्लीव्स

roglan styling sleeves
roglan styling sleeves

इस तरह की स्लीव का इस्तेमाल लगभग रोजाना में किया जाता है। यह दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षित होती हैं जो लगभग बॉडीकॉन ड्रेस और रोजाना में पहने जाने वाले टॉप या टीशर्ट होती हैं उनमें इसी तरह की बाजू का इस्तेमाल किया जाता है, और यह दिखने में भी सुंदर लगती हैं, इसीलिए इन्हें रोगलन स्लीव्स कहा जाता है। यह स्लीव कंधों से लेकर आगे तक जहां तक भी इसकी लंबाई रखी जाए वहां तक फिटिंग देते हुए बनाई जाती है। इस तरह की स्लीव्स मोटे और पतले सभी लोगों पर बहुत ही सुंदर लगती है।

बॉक्सी स्लीव्स

collage of women with boxy sleeves
collage of women with boxy sleeves

इस तरह की स्लीव्स दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षित होती है। यह थोड़ी सी लूज और छोटी स्लीव्स होती है जो किसी बॉक्स की तरह ही लुक देती हुई नजर आती है, इसीलिए इन्हें बॉक्सी स्लीव्स कहा जाता है। इस तरह की स्लीव्स को शॉर्ट्स और मिनी स्कर्ट के साथ ज्यादातर पहना जाता है क्योंकि उसके साथ इसका लुक बहुत ही बेहतर दिखाई देता है। इसी के साथ इस तरह की स्लीव्स में हाथ भी पतले नजर आते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...

Leave a comment