Couple Weight Gain: प्यार कई बार मैजिकल लगता है। न इसमें खाने का होश होता है और न ही काम का। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया कि जैसे-जैसे आपका रिलेशनशिप गहराता है, वैसे-वैसे आपकी कमर का साइज भी बढ़ने लगता है। कई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स का अक्सर एक साथ वजन बढ़ता है। वह एक साथ मोटे होते है, आलसी हो जाते हैं और फिटनेस को नजरअंदाज करने लगते हैं। लेकिन ऐसा क्यों होता है, और इससे भी महत्वपूर्ण, आप अपने रिलेशनशिप की खुशी को बरकरार रखते हुए वजन को कम कैसे कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
क्या है कपल वेट गेन

जब कोई कपल रिलेशनशिप में होता है तो उसका वजन बढ़ने लगता है। शरीर में होने वाले इस बदलाव को कपल वेट गेन या रिलेशनशिप वेट गेन कहा जाता है। स्टडी के मुताबिक एक स्वस्थ रिश्ते में आने के बाद वजन बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है। वजन बढ़ने के पीछ खानपान और लाइफस्टाइल तो जिम्मेदार होते ही हैं साथ ही खुश रहने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है जो वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
कपल्स का क्यों बढ़ता है वजन
बाहर का खाना: रिलेशनशिप की शुरुआत में कपल्स अक्सर नए रेस्तरां में खाना, डेज़र्ट डेट्स या घर पर टेकआउट ऑर्डर करके समय बिताते हैं। ये खाने की आदतें भले ही मजेदार होती हैं, लेकिन इनमें अक्सर हाई-कैलोरी फूड और फैट शामिल होता है, जो धीरे-धीरे वजन बढ़ाने का कारण बन जाता है।
खाने की आदतें: अगर आपके पार्टनर की भूख ज्यादा है या उनका मेटाबॉलिज्म अलग है, तो आप अनजाने में उनकी खाने की आदतों को अपना सकते हैं।
क्वालिटी टाइम को प्राथमिकता: पार्टनर के साथ समय बिताना प्राथमिकता बन जाता है, जिसके चलते वर्कआउट छूट जाता है और मूवी नाइट्स या साथ में देर तक सोने की आदत बन जाती है।
वजन बढ़ने से कपल्स को हो सकती हैं समस्याएं
– वजन बढ़ने से कपल्स को डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।
– अचानक वजन बढ़ने से फिजिकल अट्रैक्शन कम हो सकता है।
– अधिक वजन सेक्स को प्रभावित कर सकता है।
– कपल्स हो सकते हैं शर्मिंदगी का शिकार
– बढ़ता वजन शरीर को बना सकता है आलसी।
कपल्स एक साथ वजन कैसे कम करें

हेल्दी डाइट पर फोकस: टेकआउट या रेस्तरां के खाने पर निर्भर रहने के बजाय, घर पर एक साथ खाना बनाएं। संतुलित और पौष्टिक भोजन की योजना बनाएं जो आप दोनों को पसंद हो। अपनी पसंदीदा डिश के हेल्दी वर्जन के साथ प्रयोग करें।
पोरशन पर ध्यान दें: भले ही आप एक ही भोजन खा रहे हों लेकिन पोरशन कंट्रोल का ध्यान रखें। आपके पार्टनर को आपसे ज्यादा कैलोरी की जरूरत हो सकती है, इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से पोरशन का चुनाव करें।
फिजिकल एक्टिविटी शामिल करें: वर्कआउट छोड़ने के बजाय, एक साथ फिटनेस रिजीम बनाएं। सुबह या शाम की सैर, डांस क्लास या जिम में नया वर्कआउट रूटीन आजमाएं। यह न केवल आपको एक्टिव रखेगा, बल्कि आपके रिश्ते को भी मजबूत करेगा।
लक्ष्य निर्धारित करें: कपल्स अपना लक्ष्य निधार्रित करें। चाहे वह चीनी कम करना हो, ज्यादा पानी पीना हो या जिम जाना हो, एक-दूसरे को जवाबदेह रखना बड़ा बदलाव ला सकता है। इसे मजेदार चैलेंज के रूप में लें।
इमोशनल ईटिंग से बचें: अगर तनाव या भावनाएं आपको ज्यादा खाने के लिए प्रेरित करती हैं, तो एक साथ मिलकर वैकल्पिक तरीके खोजें।
कपल्स रखें इन बातों का ध्यान
- – कपल्स एक-दूसरे की बॉडी शेमिंग करने से बचें।
- – वजन कम करने के लिए एक-दूसरे को प्रोत्साहित करें।
- – कपल्स ऐसा लक्ष्य निर्धारित करें जिसे पूरी किया जा सके।
- – वेट लॉस जर्नी के दौरान एक-दूसरे का भावनात्मक सपोर्ट करें।
- – कपल्स यदि एक-साथ वर्कआउट करते हैं तो बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।
- – वेट लॉस जर्नी में किसी का भी मजाक न बनाएं इससे रिश्ता खराब हो सकता है।
