Weight Gain Reason: गर्मी के मौसम में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती ही है लेकिन ठंडा पानी शरीर को रिलैक्स कर देता है। गर्मी की चिलचिलाती धूप से आने के बाद एक गिलास ठंडा पानी मानो जैसे शरीर को तृप्त कर देता है। इसलिए लोग गर्मी में ठंडे पानी का सेवन करते है। लेकिन हम बचपन से ही ठंडे पानी से जुड़े कई तरह के भ्रान्ति सुनते आ रहे है जैसे कि ठंडा पानी शरीर के लिए नुकसानदेह है। ठंडा पानी पीने से आपको सर्दी जुखाम हो जाएगा या फिर ठंडा पानी पीने से आपको मोटापा आता है। आज हम आगे इस आर्टिकल में जानेंगे कि क्या सच में ठंडा पानी पीने से हमारा मोटापा बढ़ता है?
क्या ठंडा पानी से मोटापा आता है जाने सच्चाई

अक्सर लोग सोचते है कि गर्मियों में अगर वो मोटे हो रहे है तो उसके पीछे की वजह ठंडा पानी है लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है ठंडा पानी शरीर में जाने के बाद शरीर के तापमान जो कि 37% होता है उस तापमान में पहुँच जाता है। हालाँकि शरीर में पानी जाकर शरीर के तापमान में परिवर्तित होने में शरीर की कुछ कैलोरी बर्न होती है जो कि मोटापा कम करने में कुछ मदद करती है। इसलिए जो ये कहा जाता है कि ठंडा पानी पीने से मोटापा बढ़ता है तो ये बिल्कुल गलत है।
लोग ऐसा इसलिए सोचते है कि ठंडा पानी पीने से मोटापा बढ़ता है क्योंकि गर्मी लगने की वजह से लोग गर्मियों में मीठे शरबत, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम या फ्रूटी जैसे पैकेज्ड ड्रिंक्स का सेवन करते है। इनमें बहुत अधिक मात्रा में हाई शुगर होता है जो कि मोटापा बढ़ने का कारण हो सकता है लेकिन लोग सोचते है कि वो ठंडे पानी का सेवन कर रहे है इसलिए उनके शरीर का वजन बढ़ रहा है।
ठंडे पानी पीने से होने वाले फायदे और नुकसान

गर्मी में जब आप नार्मल टेम्परेचर की जगह पर ठंडा पानी पीते है तो इससे शरीर जल्दी हाइड्रेट होता है। गर्मी से लगनी वाली प्यास जल्दी शांत होती है और शरीर को ठंडक भी मिलती है।
ठंडा पानी पीने से शरीर का मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है, मसल्स और बॉडी की रिकवरी भी होती है। अगर आप खाना खाने से पहले ठंडा पानी पी लेते हैं, तो आप कम कैलोरी इंटेक करते हैं। पानी में कोई कैलोरी नहीं होती है। इसलिए आप चाहे कितना भी ठंडा पानी पिएं लेकिन इससे वजन नहीं बढ़ता है।
हालाँकि ठंडा पानी पीने से कुछ नुकसान भी है इससे पाचन तंत्र कमजोर होता है। अगर आप ज्यादा ठंडा पानी पीते है तो इससे कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी हो सकती है। क्योंकी खाना पचाने के लिए पेट में एसिड फ्लूइड पैदा होता है लेकिन ठंडा पानी पीने की वजह से ये एसिड फ्लूइड खत्म हो जाता है जिसकी वजह से पाचन कमजोर होता है और पेट में एसिडिटी बनती है। वहीं जो लोग ऑर्थोसिस या हड्डियों के दर्द से जूझ रहे है उनके लिए भी ठंडा पानी नुकसानदायक है। ठंडे पानी के सेवन से शरीर में अकड़न और दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है।
